Skip to main content

समाजवादी पार्टी और सरदार वल्लभ भाई पटेल

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की समूची इकाइयों को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाने का निर्देश दिया सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किए गाजियाबाद की समाजवादी पार्टी की इकाई ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को लेकर एक कार्यक्रम रखा कार्यक्रम में कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अभी हाल ही में पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा भी पहुंचे. 
पंडित अमरपाल शर्मा ने चुनावों को ध्यान में रखते हुए सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की चर्चा करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि आप सभी लोग कांग्रेस वाली गलती ना करें कांग्रेस हमेशा बीजेपी पर टारगेट करती है लेकिन अपने कार्य और उपलब्धियों पर टारगेट नहीं करती है जिसकी वजह से उसे नुकसान उठाना पड़ा था इसलिए मैं तो सिर्फ यही कहता हूं कि आप लोगों के बीच में जाएं और पार्टी के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की चर्चा करें उन्हें बताएं कि समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकाल में क्या किया और उनसे पूछो मौजूदा पार्टी की सरकार ने क्या किया है. 

पंडित अमरपाल शर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल को एक दृढ़ निश्चय वाला महा पुरुष बताते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का आवाहन किया. 
पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी आगामी चुनावों को लेकर काफी सकारात्मक दिखाई दे रहे हैं उनके अंदर जो जोश दिखाई दे रहा है. 

2022 में फिर से सरकार बनाने को लेकर जमीनी स्तर पर कार्यकरता काम करें तभी सक्सेस हासिल होगी इसको लेकर सभी कार्यकर्ता एक राय दिखाई दे रहे हैं
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मना कर समाजवादी पार्टी इस बात को साबित कर देना चाहती है कोई भी महापुरुष किसी पार्टी विशेष का नहीं होता है वह सिर्फ देश का होता है मैं समझता हूं यह बहुत अच्छी पहल है ऐसा सभी पार्टियों को करना चाहिए महापुरुषों को पार्टियों में नहीं बांटा जाना चाहिए उनके नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए बल्कि उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए काम करना चाहिए राजनीति हमेशा जनता के हित में देश के हित में होनी चाहिए यह सकारात्मक दृष्टिकोण स्वागत योग्य है. 

Comments

Popular posts from this blog

बदहाल साहिबाबाद रेलवे स्टेशन

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली के नजदीक होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। यहां 98 पैंसेजर ट्रेन और 16 एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ हैं। जिनसे लगभग 50 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यही रेलवे स्टेशन अनियमिताओं का शिकार है। पूरे परिसर में गंदगी और आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात है। बंदरों के आतंक से भी यह स्टेशन अछूता नहीं है। टिकट खिड़की परिसर में लगी हुई दोनों एटीवीएम मशीनें महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इस परिसर में तीन टिकट खिड़की हैं और एक पूछताछ कार्यालय है। जिसमें से अक्सर दो बंद ही रहती हैं। जिसके चलते यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जब स्टेशन मास्टर नरेश मलिक से बात की गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए अपना दामन बचाने की कोशिश की। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की कमी हैं। मैं उनसे कहां तक काम करवाउं। पेयजल की बाधित व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग विभाग का काम है। इसके बारे में आप इस विभाग से बात करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विभाग आपके आदेश के अधीन नहीं हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली। रेलवे स्टेशन पर ...

बलात्कार के बढ़ने के कारण क्या है

 पिछले कुछ सालों में बलात्कार और यौन शोषण के मामलों में बहुत तेजी आई है जिसने समाज को नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है और एक नई बहस को जन्म दिया है इसके कारण क्या है  हैदराबाद मैं पशु चिकित्सक दिशा के साथ हुआ बलात्कार और उसके बाद उसकी पेट्रोल डालकर जला कर हत्या. इस घटना ने पूरे देश को उबाल दिया आक्रोश से भर दिया और जनाक्रोश चारों तरफ फूटने लगा.   मीडिया के माध्यम से एक नई बहस शुरू हुई और लोगों ने अपनी अपनी राय स्पष्ट करना शुरू कर दिया लोग बलात्कार जैसी सामाजिक बीमारी से तुरंत छुटकारा चाहते हैं और सख्त कानून की डिमांड कर रहे हैं.  सरकार भी सख्त कानून की बात कर रही है लेकिन कानून सख्त होने के बावजूद भी बलात्कार जैसी घटनाएं नहीं रुक रही है. पिछले 10 साल के यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें बढ़ोतरी ही ही हुई है.  दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप के बाद से अब तक हैदराबाद दिशा गैंगरेप तक समाज में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने के लिए नहीं मिला है बल्कि यौन शोषण और बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है एनसीआरबी के आंकड़े यही बताते हैं कि बलात्कार के मामले  ...

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा सांसद किशन कपूर ने कहा समाज भ्रष्ट हो चुका है बीमार हो चुका है

हिमाचल प्रदेश से कांगड़ा सांसद श्री किशन कपूर  ने गुरुवार 5 दिसंबर 2019 मैं एक मुलाकात के दौरान अखिल भारतीय  खत्री युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके टीम से बातचीत में कहा कि अरविंद अरोड़ा खत्री समाज को एकजुट करें, खत्री समाज को एक मंच पर लेकर आएं और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की कोशिश करें.  समाज में स्वार्थ परता चरम पर पहुंच रही है घर के बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान नहीं हो पा रहा है.   समाज में फिर से संस्कारों को पोषित करने की आवश्यकता है और इसके लिए हमें युद्ध स्तर पर अभियान चलाने पड़ेंगे.  उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं अरविंद अरोड़ा इस कार्य में सफल होंगे और समाज को एक नई दिशा देने में कामयाबी हासिल करेंगे.   इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा जी ने कहा कि अरविंद अरोड़ा आपके विचारों और चिंतन को पुष्ट करते हुए ही कार्य कर रहे हैं और पूरे समाज को एकजुट करने में लगे हुए हैं मैंने पिछले एक दशक से देख रहा हूं किस तरह से यह अथक और कर्मठ व्यक्ति के रूप में कार्य कर रहे हैं.  सांसद किशन कपूर जी ने कहा म...