Skip to main content

बदहाल साहिबाबाद रेलवे स्टेशन


साहिबाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली के नजदीक होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। यहां 98 पैंसेजर ट्रेन और 16 एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ हैं। जिनसे लगभग 50 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यही रेलवे स्टेशन अनियमिताओं का शिकार है। पूरे परिसर में गंदगी और आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात है। बंदरों के आतंक से भी यह स्टेशन अछूता नहीं है। टिकट खिड़की परिसर में लगी हुई दोनों एटीवीएम मशीनें महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इस परिसर में तीन टिकट खिड़की हैं और एक पूछताछ कार्यालय है। जिसमें से अक्सर दो बंद ही रहती हैं। जिसके चलते यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जब स्टेशन मास्टर नरेश मलिक से बात की गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए अपना दामन बचाने की कोशिश की।

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की कमी हैं। मैं उनसे कहां तक काम करवाउं। पेयजल की बाधित व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग विभाग का काम है। इसके बारे में आप इस विभाग से बात करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विभाग आपके आदेश के अधीन नहीं हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के जवान क्यों नहीं हैं- के बारे में कहा कि स्टाफ की कमी है। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन यातायात से संबधित सूचनाओं की उदघोषणाओं की अनियमिता पर भी उन्होंने अपना बचाव कर लिया। फिर हमने पूछा कि स्टेशन के एग्जिट गेट पर टीटी बाहर जाने वाले यात्रियों की टिकट चेक करने के लिए नहीं होते हैं। तो उन्होंने कहा कि हमारे पास सिर्फ दो ही टीटी हैं। जब हमने पूछा कि एटीवीएम मशीनें खराब हैं?- इस पर स्टेशन मास्टर ने कहा कि आप डिवीजन से बात करें। रेलवे स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर गंदगी के बारे में नरेश मलिक ने कहा कि हमारे पास सिर्फ तीन ही आदमी हैं।

आरपीएफ कार्यालय का हाल
इसके बाद हम पहुंचे आरपीएफ कार्यालय लेकिन वहां पर लॉक लगा हुआ था। फिर भी हमें वहां पर हेड कांस्टेबल बराबर के कमरे में कुछ काम करते हुए मिल गए। जब हमने पूछा कि 15 लोगों के स्टाफ में सिर्फ तीन ही कर्मचारी तैनात क्यों हैं। तो उन्होंने भी नरेश मलिक की तरह ही सपाट जवाब दिया कि स्टाफ की कमी है।

पूछताछ कार्यालय का हाल 
अब हम पहुंचे स्टेशन के बाहर पूछताछ कार्यालय पर जहां पर रेलवे कर्मचारी वी के शर्मा बैठे हुए दिखई दिए जो फोन पर व्यस्त थे। हम भी वहीं पर खड़े हो गए। शर्मा जी लगभग फोन पर 15 मिनट तक व्यस्त रहे और यात्री वहीं परेशान और आक्रोशित खड़े रहे। कुछ यात्री शर्मा जी पर चीखते रहे साहब ट्रेन के आरे तें बता दीजिए लेकिन मजाल है जूं की जो कान पर रेंग जाए। यात्री गुस्से बड़बड़ाते हुए चले गए लेकिन शर्मा जी अपनी प्यार भरी गप्पे लड़ाने में व्यस्त रहे। इसके बाद हम बढ़ चले टिकट रिजर्वेशन कार्यालय की तरफ।

टिकट रिजर्वेशन कार्यालय का हाल 

यहां की तस्वीर देखकर तो हम दंग रह गए। यहां पर चारों तरफ गंदगी ही गंदगी। यात्रियों के लिए सिर्फ दो सीट बेंच वो भी आड़ी तिरछी पड़ी हुई थी। जन सुविधा प्रसाधन पर ताला लगा हुआ था। पेयजल के रूम पर भी ताला। आरपीएफ का एक भी जवान वहां पर तैनात नहीं था। इन्हीं सब बातों की जानकारी लेने के लिए हमने रिजर्वेशन सुपरवाइजर से बात की। रिजर्वेशन सुपरवाइजर अरुण अग्रवाल ने बताया कि यहां पर स्टाफ की कमी है। इस परिसर में बाहरी लोगों का आवाजाही ज्यादा है क्योंकि इसके बाहर स्लम एरिया है। जिसके चलते ऐसे हालत हैं। ये लोग यहां पर पानी भरने और टॉयलेट रुम का इस्तेमाल करने आते हैं। जिसकी वजह से गंदगी फैली रहती है। जिस वजह से हमने विकलांग वॉश रुम को  स्टोर रुम में तब्दील कर दिया है।

जब हमने बाहर के छोटे दुकानदार और स्लम एरिया के लोगों से इस बारे में जानकारी लेनी चाही तो इन लोगों ने बताया कि बाबू साहेब यह व्यक्ति हम लोगों से इन सुविधाओं के बदले रुपयों की मांग करता है। शाम को हम से शराब के पैसे मांगता है। जब यह सुविधाएं सरकार ने पब्लिक के लिए दी हैं तो हम क्यों ना इस उपयोग करें।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए क्या अपनी जिम्मेदारी से बचा जा सकता है। आरपीएफ के जवान यहां पर तैनात क्यों नहीं हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बलात्कार के बढ़ने के कारण क्या है

 पिछले कुछ सालों में बलात्कार और यौन शोषण के मामलों में बहुत तेजी आई है जिसने समाज को नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है और एक नई बहस को जन्म दिया है इसके कारण क्या है  हैदराबाद मैं पशु चिकित्सक दिशा के साथ हुआ बलात्कार और उसके बाद उसकी पेट्रोल डालकर जला कर हत्या. इस घटना ने पूरे देश को उबाल दिया आक्रोश से भर दिया और जनाक्रोश चारों तरफ फूटने लगा.   मीडिया के माध्यम से एक नई बहस शुरू हुई और लोगों ने अपनी अपनी राय स्पष्ट करना शुरू कर दिया लोग बलात्कार जैसी सामाजिक बीमारी से तुरंत छुटकारा चाहते हैं और सख्त कानून की डिमांड कर रहे हैं.  सरकार भी सख्त कानून की बात कर रही है लेकिन कानून सख्त होने के बावजूद भी बलात्कार जैसी घटनाएं नहीं रुक रही है. पिछले 10 साल के यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें बढ़ोतरी ही ही हुई है.  दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप के बाद से अब तक हैदराबाद दिशा गैंगरेप तक समाज में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने के लिए नहीं मिला है बल्कि यौन शोषण और बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है एनसीआरबी के आंकड़े यही बताते हैं कि बलात्कार के मामले  ...

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा सांसद किशन कपूर ने कहा समाज भ्रष्ट हो चुका है बीमार हो चुका है

हिमाचल प्रदेश से कांगड़ा सांसद श्री किशन कपूर  ने गुरुवार 5 दिसंबर 2019 मैं एक मुलाकात के दौरान अखिल भारतीय  खत्री युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके टीम से बातचीत में कहा कि अरविंद अरोड़ा खत्री समाज को एकजुट करें, खत्री समाज को एक मंच पर लेकर आएं और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की कोशिश करें.  समाज में स्वार्थ परता चरम पर पहुंच रही है घर के बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान नहीं हो पा रहा है.   समाज में फिर से संस्कारों को पोषित करने की आवश्यकता है और इसके लिए हमें युद्ध स्तर पर अभियान चलाने पड़ेंगे.  उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं अरविंद अरोड़ा इस कार्य में सफल होंगे और समाज को एक नई दिशा देने में कामयाबी हासिल करेंगे.   इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा जी ने कहा कि अरविंद अरोड़ा आपके विचारों और चिंतन को पुष्ट करते हुए ही कार्य कर रहे हैं और पूरे समाज को एकजुट करने में लगे हुए हैं मैंने पिछले एक दशक से देख रहा हूं किस तरह से यह अथक और कर्मठ व्यक्ति के रूप में कार्य कर रहे हैं.  सांसद किशन कपूर जी ने कहा म...