जकूजी और आपका स्नान
तेज रफ्तार जिदंगी। सोचने का वक्त नहीं। कामकाज का बेतहाशा बोझ। आगे निकलने की होड़। ऐसे में थकता तन और मन। फिर से तरोताजा होने की जरुरत। आप क्या करते हैं। चाय की चुस्की या कुछ घंटों की नींद या फिर कुछ देर की मस्ती। इसी पर जानकारी दे रहे हैं आपको अजय शर्मा
यदि आप यह महसूस करते हैं कि समय के साथ-साथ आपका एनर्जी लेवल कमजोर हो गया है। आपको काम की थकान के बाद आराम करने पर भी फ्रेशनेस महसूस नहीं होती है। दिनभर की थकान दूर करने के लिए बहुत से कारगर तरीके हैं। कोई चाय की चुस्की या कुछ घंटों की नींद लेना पसंद करता है। लेकिन इससे भी आप फ्रेश महसूस नहीं कर पाते हैं। तो ऐसे में बाथ ऐसा तरीका है जो सबसे ज्यादा कारगर और लोकप्रिय है। लेकिन वक्त के साथ साथ इसमें भी बदलाव आए हैं। अब लोग इसको लेकर अधिक जागरुक हो गए हैं। स्नान भी अब एक रिफ्रेशमेंट का जरिया बन गया है। आजकल बाथरुम में बाथटब ने बहुत तेजी के साथ अपनी जगह बनाई है। लोगों में बाथटब जकूजी को लेकर खासा क्रेज है। क्योंकि इस भागमभाग की जिंदगी में व्यक्ति कुछ भी बोरिंग नहीं चाहता। ऐसे में बात हो स्नान की, तो समझौता बिल्कुल भी नहीं। बाथ पूरी तरह से सकून और आनंद देने वाला होना चाहिए। यदि आपके बाथरुम में जकूजी बाथटब हो तो कहने ही क्या। इन सकून के पलों को आरामदेह बनाने के लिए बाजार में कुछ कंपनियों ने ऐसे लग्जरियर बाथटब उपलब्ध कराए हैं, जिनमें आप गुन गुने पानी के साथ नहाने के अलावा मसाज के जरिए रिलेक्स भी कर सकते हैं।
ये जकूजी बाथटब इतने आरामदेह हैं कि इनमें उतरने के बाद थकान चुटकियों में गायब हो जाती है। माडल प्रिया के मुताबिक ये बाथटब आपके बाथरुम की शान तो बढ़ाएगा ही और साथ ही में बॉडी मसाज, क्रोमोथेरेपी के जरिए आपके शरीर को चुस्ती भरा और स्वस्थ रखने में मद्दगार साबित होगा। इन बाथटब की खूबी यह है कि इनमें लगे शावर नाब्स जो प्रेसर टेक्नीक के जरिए आपके शरीर की लाजवाब मसाज करते हैं। वहीं नोजल हजारों की संख्या में पानी के बुलबुले पैदा करते हैं। जिससे आपको एक बेहतरीन रिलेक्सिंग मसाज मिलती है। इतना ही नहीं आप चाहे तो पानी के बहाव को अपनी मर्जी के मुताबिक कम या ज्यादा भी कर सकते हैं। ये बाथटब विद जकूजी आपको किसी नदी में बहते पानी जैसा एहसास कराएगें। ये जितने आरामदेह हैं उतने हीं खूबसूरत भी हैं। जो आपके बाथरुम को एक रॉयल लुक भी देगें। इतना ही नहीं अगर आप जकूजी के साथ-साथ बारिश का मजा भी लेना चाहते हैं तो वर्लपूल्स का ये प्रीमियम बाथटब कैसा रहेगा जो बारिश की बूंदों जैसा एहसास दिलाते पलक झपकते थकान दूर कर देगा।
वैसे आमतौर पर बाथटब में आपका तीन चौथाई हिस्सा ही पानी में रहता है लेकिन अगर आप सिर से पैर तक पानी के मूवमेंट का मजा लेना चाहते हैं तो आपके लिए सोक बाथटब बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। इसकी खासियत है इसके डबल टब्स। इसमें अंदर के टब में पानी ओवरफ्लो होकर बाहर के टब में जाता है जिससे अंदर का टब हमेशा पानी से भरा रहता है और आपको मिलता है पानी का भरपूर मजा। इस सोक के हल्के-हल्के जेट्स स्किन मसाज करते हैं।
फ्रेशनेस के लिए फ्रूट स्पा
यदि इन सवालों के जवाब में आप "हां" कह रहे हैं, तो फू्रट स्पा आपके लिए एक बेहतरीन स्ट्रेस बस्टर बन सकता है। इससे आपको बॉडी पेन से आराम मिलेगा और आप खुद को काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे। फ्रूल स्पा स्किन का ग्लो भी बढ़ाता है और साथ ही इससे बॉडी व्हाइटनिंग भी होती है। शरीर को फ्रेशनेस देने में काफी कारगर ये स्पा हर लिहाज से फायदेमंद है, इसलिए इसे पसंद करने वालों की तादाद भी तेजी से बढ़ रही है। इसमें संतरे, केले और पपीते जैसे फलों के अलावा आयुर्वेदिक तेलों का भी इस्तेमाल होता है।
स्पा फ्रूट्स
*संतरा
इसका उपयोग पूरे बॉडी पर ग्लो लाने के लिए किया जाता है। इससे स्किन की लूजनेस भी कम होती है। संतरे में विटामिन सी होता है, जो शरीर में मौजूद कोलेजिन को बढ़ाता है। जो काफी फायदेमंद होता है।
*पपीता
इससे शरीर में मौजूद नुकसान पहुंचाने वाले कैमिकल्स को निकालने में मदद मिलती है। ऎसे हानिकारक टॉक्सिक और हॉर्मोंस कई कारणों से शरीर में एक्टिव हो जाते हैं। पपीता इनसे छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होता है।
*केले के पत्ते
इन पत्तों का काम बॉडी पेन से रिलीफ दिलाना होता है। फ्रूट स्पा करते वक्त केले के पत्तों का रोल काफी इंपॉर्टेंट भी रोल होता है। इस दौरान आयुर्वेदिक तेल "महानारायण" का इस्तेमाल भी होता है, ये भी बॉडी पेन से रिलीफ दिलाता है।
फ्रूट स्पा में प्रयोग किए गए सभी फलों और आयुर्वेदिक तेल के बीच मात्रा के सामंजस्य बिठाना बहुत जरूरी होता है, तभी ये भरपूर फायदा पहुंचाता है।
तीन स्टेप्स
* फ्रूट स्पा के लिए सबसे पहले जकूजी बाथ लेना जरूरी होता है। जकूजी में गर्म पानी का इस्तेमाल होता है, जो बॉडी के लिए काफी फायदेमंद है। इससे शरीर की बोन्स को आराम मिलता है। यह प्रॉसेस लगभग आधे घंटे तक चलती है।
* इसके बाद दूसरी स्टेज में संतरे के छिलकों का पाउडर और पपीते के गूदे को मिलाकर पेस्ट बनाया जाता है और इससे पूरे शरीर को स्क्रब किया जाता है। ऎसा करने से स्किन पर चमक तो आती ही है साथ ही नसों को भी आराम मिलता है। यह प्रॉसेस भी तकरीबन आधे घंटे तक चलती है।
* तीसरी स्टेज में इस लेप के ऊपर से आयुर्वेदिक तेल "महानारायण" को शरीर पर अच्छी तरह से लगाया जाता है। सभी जगह एक ही मात्रा में तेल की मालिश होती है। फिर केले के पत्तों से पूरे बॉडी को लपेट दिया जाता है। इस स्थिति में करीब आधे घंटे रहना होता है। इस तरह फ्रूट स्पा में करीब डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है।

Comments