Skip to main content

कोरोना का कहर इन देशों पर सबसे ज्यादा


भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में कोरोना अपना असर दिखा रहा है। जानें क्या है देशों का कोरोना से हाल
...
पूरी दुनिया में कोरोना अपना विकराल रूप ले चुका है। इस वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अमेरिका में तो 1 दिन के अंदर 1480 लोगों की मौत हो गई है जो अभी तक एक दिन के अंदर होने वाली सबसे ज्यादा मौते हैं। कोरोना से मौत का ये आंकड़ा गुरुवार शाम से लेकर शुक्रवार शाम (भारतीय समयानुसार) तक है। इससे पहले वहां अभी तक एक दिन में मरने वालों की संख्या 1169 थी।

कोरोना से अब तक अमेरिका में 1,121,991 मामले सामने आए हैं तो वहीं 59,403 लोगों की मौत हो गई है।अमेरिका की सरकार लगातार इस कहर से लोगों को बचाने के लिए कदम उठा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के नागरिकों को सलाह दी है कि वह बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें।
।।।
न्यूजीलैंड

इसी तरह बात करें न्यूजीलैंड की तो वहां भी वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। न्यूजीलैंड में इस वायरस से  संक्रमितों की संख्या 950 है वहीं 1 की मौत हुई है। बता दें, न्यूजीलैंड ने कोरोना के चलते इस महीने के आखिर में श्रीलंका दौरे पर जाने वाली महिला क्रिकेट टीम का दौरा रद्द कर दिया है। बता दें शुक्रवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ एग्जक्यूटिव डेविड व्हाइट ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा की पुरुष टीम का भी आगामी नीदरलैंडस, स्कॉटलैंड, आयरलैंड और वेस्टइंडीज का जून और जुलाई में प्रस्तावित दौरा संकट के बादल से घिरा है।

आपको बता दें न्यूजीलैंड में भी प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डन ने चार सप्ताह का लॉकडाउन लगाया हुआ है। यहां पहले प्रधानमंत्री जेसिंडा ने विदेशों से आने वाले हर व्यक्ति के लिए सेल्फ आइसोलेशन या खुद को घर में बंद रखने का नियम रखा था। लेकिन बावजूद इसके मामले लगातार बढ़ रहे थे। मामलों को बढ़ता देख अब देश की सीमाओं को सील कर दिया गया है।

इटली

इटली में कोरोना वायरस से शुक्रवार को 776 लोगों की मौत हुई। इटली में फिलहाल जानलेवा महामारी से मरने वालों आंकड़ा 14,681 है। वहीं, संक्रमित लोगों की संख्या 119,827 है। बता दें, यहां भी सरकार ने लोगों को कोरोना से बचाने के लिए जारी लॉक डाउन को 13 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है।

स्पेन

स्पेन में भी कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। यहां
 इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 59,403 पर पहुंच गया है जबकि संक्रमितों की संख्या 1,121,991 है। वहीं, 230,317 संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं।

फ्रांस

फ्रांस में कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या
59,403 हो गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 1,121,991 है। बता दें, फ्रांस के प्रधानमंत्री ने कोरोना के बढ़ते कहर को लेकर लॉकडाउन को 15 अप्रैल से आगे बढ़ाने की संभावना जताई है। फ्रांस में 17 मार्च को इसकी शुरुआत की गई थी। राजधानी पेरिस में तो आईसीयू बेड तक खत्म हो चुके हैं।

जापान

जापान में तो स्वास्थ्य मंत्री कात्सुनबोय कातो ने इस वायरस के तेजी से फैलाव और इसके चलते हालातों के बेहद बुरे होने की चेतावनी जारी की। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने इस संकट से निपटने के लिए एक टास्कफोर्स का गठन भी किया है। बता दें, जापान में मरने वालों का आंकड़ा 59,403 है वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या 1,121,991 है

Comments

Popular posts from this blog

बदहाल साहिबाबाद रेलवे स्टेशन

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली के नजदीक होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। यहां 98 पैंसेजर ट्रेन और 16 एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ हैं। जिनसे लगभग 50 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यही रेलवे स्टेशन अनियमिताओं का शिकार है। पूरे परिसर में गंदगी और आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात है। बंदरों के आतंक से भी यह स्टेशन अछूता नहीं है। टिकट खिड़की परिसर में लगी हुई दोनों एटीवीएम मशीनें महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इस परिसर में तीन टिकट खिड़की हैं और एक पूछताछ कार्यालय है। जिसमें से अक्सर दो बंद ही रहती हैं। जिसके चलते यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जब स्टेशन मास्टर नरेश मलिक से बात की गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए अपना दामन बचाने की कोशिश की। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की कमी हैं। मैं उनसे कहां तक काम करवाउं। पेयजल की बाधित व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग विभाग का काम है। इसके बारे में आप इस विभाग से बात करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विभाग आपके आदेश के अधीन नहीं हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली। रेलवे स्टेशन पर ...

उत्तर प्रदेश की राजनीति में हिंदुत्व का कार्ड वर्सेस समाजवादी विकास कार्ड

अजय शर्मा वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक उत्तर प्रदेश की सियासत में मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि और शाही मस्जिद को लेकर केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट के ऊपर संभल के सांसद और सपा नेता रहमान के बयान ने सियासी तड़का लगा दिया है.  सहारनपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह मैं अपनी रैली में जो कहा है वह अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है कि सहारनपुर में शाकुंभरी देवी के नाम पर विश्वविद्यालय बनेगा।  इससे उत्तर प्रदेश की सियासत में ध्रुवीकरण की संभावनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई है केशव प्रसाद मौर्य अपने बयान पर कायम है बीजेपी के प्रवक्ता हिंदुत्व और विकास की राजनीति की बात कर रहे हैं जिससे यह साफ हो गया है कि अब उत्तर प्रदेश की सियासत में कृष्ण जन्मभूमि ही चुनावी मुद्दा रहेगा.  आपको मैं यहां पर बता दूं जब पीवी नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री थे उस वक्त की सरकार ने वरशिप एक्ट 1991 मैं पास किया था। साल 1991 में रामजन्मभूमि आंदोलन चरम पर था. उस दौरान अयोध्या के साथ ही तमाम मंदिर-मस्जिद विवाद उठने लगे थे. ऐसे में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की स...

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा सांसद किशन कपूर ने कहा समाज भ्रष्ट हो चुका है बीमार हो चुका है

हिमाचल प्रदेश से कांगड़ा सांसद श्री किशन कपूर  ने गुरुवार 5 दिसंबर 2019 मैं एक मुलाकात के दौरान अखिल भारतीय  खत्री युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके टीम से बातचीत में कहा कि अरविंद अरोड़ा खत्री समाज को एकजुट करें, खत्री समाज को एक मंच पर लेकर आएं और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की कोशिश करें.  समाज में स्वार्थ परता चरम पर पहुंच रही है घर के बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान नहीं हो पा रहा है.   समाज में फिर से संस्कारों को पोषित करने की आवश्यकता है और इसके लिए हमें युद्ध स्तर पर अभियान चलाने पड़ेंगे.  उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं अरविंद अरोड़ा इस कार्य में सफल होंगे और समाज को एक नई दिशा देने में कामयाबी हासिल करेंगे.   इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा जी ने कहा कि अरविंद अरोड़ा आपके विचारों और चिंतन को पुष्ट करते हुए ही कार्य कर रहे हैं और पूरे समाज को एकजुट करने में लगे हुए हैं मैंने पिछले एक दशक से देख रहा हूं किस तरह से यह अथक और कर्मठ व्यक्ति के रूप में कार्य कर रहे हैं.  सांसद किशन कपूर जी ने कहा म...