Skip to main content

विधानसभा चुनाव दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020  कवर करने के लिए कुछ बिंदुवार
1. तीनों मुख्य उम्मीदवारों का जीवन परिचय जिसमें सामाजिक राजनीतिक जीवन यात्रा शामिल हो(  भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी, कॉन्ग्रेस एवं निर्दलीय) 
2. विधानसभा क्षेत्र से कुल उम्मीदवारों की संख्या
3. विधानसभा क्षेत्र के मुख्य चुनावी मुद्दे
4.  कुल मतदाताओं की संख्या (महिला एवं पुरुष का आंकड़ा अलग-अलग) 
5.  कितने प्रतिशत मतदान या फिर वोटों पर उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित मानी जा सकती है इसका उल्लेख करें
6. विधानसभा क्षेत्र का जातीय समीकरण क्या है
7.  विधानसभा किस मुख्य वजह से चर्चा का केंद्र रहती है
8. विधानसभा क्षेत्र में कुल स्कूलों की संख्या सरकारी एवं गैर सरकारी
9. विधानसभा क्षेत्र में मोहल्ला क्लीनिक की संख्या
10. विधानसभा क्षेत्र में सरकारी अस्पतालों की संख्या
11.विधानसभा क्षेत्र में कौन सा थाना लगता है और कितनी पुलिस पिकेट है
12.  विधानसभा क्षेत्र के मुख्य बाजार
13.  विधानसभा क्षेत्र के सार्वजनिक सुविधाओं का ब्यौरा
14. विधानसभा क्षेत्र के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की क्या सुविधा है. 
15. विधानसभा क्षेत्र में डीडीए एवं एमसीडी की स्थिति का ब्यौरा

16.  पिछले विधानसभा चुनाव का ब्यौरा जैसे कौन उम्मीदवार था और वह कितने वोटों से जीता था, उसका मुख्य प्रतिद्वंदी कौन था और वह कितने वोटों से हारा था, जितने भी उम्मीदवार खड़े हुए थे उन्हें कितने वोट मिले और किस की जमानत जब्त हुई

 किन किन क्षेत्रों में शूट करना है

1.  आरडब्लूए से संपर्क साध कर अधिक से अधिक लोगों की राय ली जाए
2. आप एक छोटा सा पब्लिक टॉक शो भी शूट कर सकते हैं किसी भी पार्क में या कम्युनिटी सेंटर में
3.  विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय नेताओं की बाइट जैसे विधानसभा अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष (तीनों मुख्य पार्टियों के) 
4.  व्यापारी एसोसिएशन, मार्केट एसोसिएशन, जातिगत संगठनों के पदाधिकारियों की राय कि वे किस को वोट देने जा रहे हैं और क्यों
5.  विधानसभा क्षेत्र के मंदिर, आश्रम, गुरुद्वारा जैसे धार्मिक स्थानों के साधु संतों एवं पुजारियों की बाइट
6.  कॉलेज जाने वाले युवा छात्र एवं छात्राओं की बाइट
7. ग्रहणी ओं एवं कामकाजी महिलाओं की बाइट
8. डॉक्टर टीचर प्रोफेसर जैसे बुद्धिजीवियों की बाइट
9. विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवियों की बाइट
10.  क्षेत्र के एसीपी एवं थाना अध्यक्ष की वाइट
11. सीनियर सिटीजंस की बाइट
12.  दिल्ली की मेयर की बाइट
13. कुछ गरीब तबके के लोगों की बाइट जैसे टैक्सी ड्राइवर ई रिक्शा चालक सब्जी बेचने वाला फल दूध बेचने वाला एवं दिहाड़ी मजदूर
14.  कुछ दुकानदारों की बाइट

Note : विधानसभा के मुख्य जगह की वीडियो फुटेज अवश्य लें. 
बाइट के अनुसार वीडियो शूट अवश्य करें और पूरी विधानसभा को शूट करें जिससे पता चले कि यह वही विधानसभा है जिसके बारे में जिक्र किया जा रहा है क्योंकि प्रोग्राम पूरी दुनिया में देखा जाता है. 

 इससे हम एक बेहतरीन दिल्ली के चुनाव का सियासी घमासान पूरी दुनिया को दिखा सकते हैं और एबी स्टार न्यूज़ चैनल की ब्रांडिंग तथा गुणवत्ता के चर्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो सकते हैं

क्योंकि यह भारत की राजधानी दिल्ली है यह दिल्ली का चुनाव है किसी छोटे-मोटे शहर का चुनाव नहीं है
अतः आप सभी लोगों से आग्रह है इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करें. 
इस चुनावी घमासान का नाम रखा जा सकता है: दिल्ली के दिल में क्या? 
 वोट की चोट और दिल्ली की कुर्सी
 होगा फैसला 11 फरवरी के बाद


Comments

Popular posts from this blog

बदहाल साहिबाबाद रेलवे स्टेशन

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली के नजदीक होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। यहां 98 पैंसेजर ट्रेन और 16 एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ हैं। जिनसे लगभग 50 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यही रेलवे स्टेशन अनियमिताओं का शिकार है। पूरे परिसर में गंदगी और आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात है। बंदरों के आतंक से भी यह स्टेशन अछूता नहीं है। टिकट खिड़की परिसर में लगी हुई दोनों एटीवीएम मशीनें महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इस परिसर में तीन टिकट खिड़की हैं और एक पूछताछ कार्यालय है। जिसमें से अक्सर दो बंद ही रहती हैं। जिसके चलते यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जब स्टेशन मास्टर नरेश मलिक से बात की गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए अपना दामन बचाने की कोशिश की। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की कमी हैं। मैं उनसे कहां तक काम करवाउं। पेयजल की बाधित व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग विभाग का काम है। इसके बारे में आप इस विभाग से बात करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विभाग आपके आदेश के अधीन नहीं हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली। रेलवे स्टेशन पर ...

उत्तर प्रदेश की राजनीति में हिंदुत्व का कार्ड वर्सेस समाजवादी विकास कार्ड

अजय शर्मा वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक उत्तर प्रदेश की सियासत में मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि और शाही मस्जिद को लेकर केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट के ऊपर संभल के सांसद और सपा नेता रहमान के बयान ने सियासी तड़का लगा दिया है.  सहारनपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह मैं अपनी रैली में जो कहा है वह अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है कि सहारनपुर में शाकुंभरी देवी के नाम पर विश्वविद्यालय बनेगा।  इससे उत्तर प्रदेश की सियासत में ध्रुवीकरण की संभावनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई है केशव प्रसाद मौर्य अपने बयान पर कायम है बीजेपी के प्रवक्ता हिंदुत्व और विकास की राजनीति की बात कर रहे हैं जिससे यह साफ हो गया है कि अब उत्तर प्रदेश की सियासत में कृष्ण जन्मभूमि ही चुनावी मुद्दा रहेगा.  आपको मैं यहां पर बता दूं जब पीवी नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री थे उस वक्त की सरकार ने वरशिप एक्ट 1991 मैं पास किया था। साल 1991 में रामजन्मभूमि आंदोलन चरम पर था. उस दौरान अयोध्या के साथ ही तमाम मंदिर-मस्जिद विवाद उठने लगे थे. ऐसे में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की स...

नए साल की शुभकामनाएं

 नए साल के अवसर पर आपको शुभकामना देते हुए शब्दों का चुनाव बहुत ही चुनौती वाला है.  क्योंकि कोशिश जब यह होती है आपको जीवन भर की खुशियां, प्यार, स्नेह, सफलता और  यह दुनिया आपके कदमों में झुके.  जब जीवन की आकांक्षा हो कि आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट रहे, आपके होठों पर हमेशा मुस्कुराहट खिलती रहे, आंखों में खुशियों की चमक हो.  जब आप  उसके कोमल दिल पर, उसके नव युवती जैसे अल्हड़पन पर, कभी घरेलू लड़की जैसी सादगी पर, रानी जैसे वैभवशाली व्यक्तित्व पर, उसकी दिलकश आवाज पर, उसकी ऐसी खूबसूरत आंखों पर जो अपने आप से रिश्ता कायम कर लेती है. जिस पर आप पहली मुलाकात में ही फिदा हो गए हो,  जिसका दुख, संघर्ष, तकलीफें, दर्द  आपको अंदर तक झकझोर देता हो, यह सब कुछ आपको अपना लगता हो और आप उसकी खुशी के लिए प्रार्थनाएं करते हो. उसकी चेहरे की मुस्कुराहट देखकर आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती हो.   ऐसी शख्सियत को नववर्ष की शुभकामना देते हुए शब्दों का चुनाव चुनौतीपूर्ण हो जाता है.   ऐसे में बहुत ही सादगी से कहने का मन करता है यह नया साल आपके लिए सभी खुशियां...