Skip to main content

दांपत्य जीवन की गोल्डन जुबली की बधाइयां

सुखी दांपत्य जीवन की गोल्डन जुबली
 बुद्धिमान,  प्रतिभाशाली, धैर्यवान, विवेकशील,  कर्म योगी, बुद्धिजीवी,  साहित्य एवं कला प्रेमी,  दूरदर्शी,  अपने विषय के प्रकांड पंडित, समाज रत्न एवं युवाओं के मार्गदर्शक  आदरणीय श्री  विनोद अरोड़ा जी एवं जीवन के हर संघर्ष में उनकी जीवनसाथी,  अर्धांगिनी श्रीमती कांता देवी अरोड़ा  जी को उनके सुखी एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की 50 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर हृदय की गहराइयों से बधाइयां. आपका जीवन समस्त खत्री समाज के लिए प्रेरणादायक है.  आप जैसे प्रेरणा स्रोत युगल दंपत्ति को बधाइयां देते हुए हम अपने आप को बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.
 खत्री समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लिए भी आपने समाज सेवा में कीर्तिमान स्थापित किए हैं और लोगों को प्रेरणा दी है.  जिसकी वजह से आप समस्त सभ्य समाज के प्रिय व्यक्तित्व है. आपका कांतिवान विराट व्यक्तित्व समस्त समाज को अभिभूत करता है. 
आज भी प्रतिदिन कुछ नया नई बात नया अनुभव सीखने की एक तीव्र भावना आपके हृदय में विद्यमान है आपकी जीवनशैली बेहतर जीवन के रास्ते खोलती है. यह सर्वविदित है कि आप जिंदगी जीने की कला में माहिर है. आप आज भी शारीरिक एवं मानसिक रूप से शक्तिशाली हैं.  आप आत्मिक और अध्यात्मिक शक्ति, दृढ़ निश्चय, जागरूकता और प्रतिरक्षा की प्रतिमूर्ति है. 
 आपकी मुस्कान भरे चेहरे का सफर बिना बोले ही सब कुछ कह  रहा है, आप की मधुर आवाज का सफर सबको आकर्षित कर लेता है, आपका कुशल स्वभाव का सुखद सफर अपनत्व की छटा चारों ओर बिखेर रहा है आपके अपनत्व की दस्तक देने वाला स्वर्णिम सफर सभी को दोस्ती करने के लिए आकर्षित करता है, आपका जीवन राग बनकर चारों तरफ गूंज रहा है.
 भारतीय संस्कृति सत्य संयम अहिंसा और त्याग इन चारों पायों पर टिकी हुई है नाम भले ही हम कुछ भी रख ले पर हमारे अस्तित्व की आत्मा यही है. आपने भारतीय संस्कृति को पोषित किया है और उसके ध्वज को उच्चतम शिखर पर लहराया है. 
ज्ञानयोग, कर्मयोग, एवं भक्ति योग के परिचायक  दंपति आदरणीय श्री विनोद अरोड़ा जी एवं श्रीमती कांता अरोड़ा जी को नमन करते हुए आपको दांपत्य जीवन की गोल्डन जुबली की शुभकामना देते हुए हम आपके सुखद, समृद्ध जीवन एवं दीर्घायु की कामना करते हैं. 


Comments

Popular posts from this blog

कप हमारा है

आज काफी दिनों के बाद लिखने का मौका मिल रहा है । पिछले दो महीनों से मैं बहुत फंसा हुआ हूं जिदंगी अलग अलग तरह के रंगों को दिखा रही है। अब मैने डिसाईड किया है। कि मैं डेली लिखा करूंगा।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में हिंदुत्व का कार्ड वर्सेस समाजवादी विकास कार्ड

अजय शर्मा वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक उत्तर प्रदेश की सियासत में मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि और शाही मस्जिद को लेकर केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट के ऊपर संभल के सांसद और सपा नेता रहमान के बयान ने सियासी तड़का लगा दिया है.  सहारनपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह मैं अपनी रैली में जो कहा है वह अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है कि सहारनपुर में शाकुंभरी देवी के नाम पर विश्वविद्यालय बनेगा।  इससे उत्तर प्रदेश की सियासत में ध्रुवीकरण की संभावनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई है केशव प्रसाद मौर्य अपने बयान पर कायम है बीजेपी के प्रवक्ता हिंदुत्व और विकास की राजनीति की बात कर रहे हैं जिससे यह साफ हो गया है कि अब उत्तर प्रदेश की सियासत में कृष्ण जन्मभूमि ही चुनावी मुद्दा रहेगा.  आपको मैं यहां पर बता दूं जब पीवी नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री थे उस वक्त की सरकार ने वरशिप एक्ट 1991 मैं पास किया था। साल 1991 में रामजन्मभूमि आंदोलन चरम पर था. उस दौरान अयोध्या के साथ ही तमाम मंदिर-मस्जिद विवाद उठने लगे थे. ऐसे में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की स...

बदहाल साहिबाबाद रेलवे स्टेशन

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली के नजदीक होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। यहां 98 पैंसेजर ट्रेन और 16 एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ हैं। जिनसे लगभग 50 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यही रेलवे स्टेशन अनियमिताओं का शिकार है। पूरे परिसर में गंदगी और आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात है। बंदरों के आतंक से भी यह स्टेशन अछूता नहीं है। टिकट खिड़की परिसर में लगी हुई दोनों एटीवीएम मशीनें महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इस परिसर में तीन टिकट खिड़की हैं और एक पूछताछ कार्यालय है। जिसमें से अक्सर दो बंद ही रहती हैं। जिसके चलते यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जब स्टेशन मास्टर नरेश मलिक से बात की गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए अपना दामन बचाने की कोशिश की। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की कमी हैं। मैं उनसे कहां तक काम करवाउं। पेयजल की बाधित व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग विभाग का काम है। इसके बारे में आप इस विभाग से बात करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विभाग आपके आदेश के अधीन नहीं हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली। रेलवे स्टेशन पर ...