Skip to main content

बलात्कार बढ़ने के मुख्य कारण

अपने देश में बलात्कार के बढ़ने की घटनाओं के कारणों को यदि समझने की कोशिश की जाए तो इसकी मूल में कुछ कारण स्पष्ट दिखाई देते हैं जिसने महिलाओं के प्रति होने वाले इस यौन अपराध को विकराल रूप दिया है और इसे सामाजिक कोढ़ के रूप में स्थापित करता चला जा रहा है.  इस यौन हिंसा ने समाज को एक बीमार समाज के रूप में दुनिया के सामने उजागर किया है और यह बताया है कि हम एक बीमार देश और बीमार समाज में रहते हैं जहां की सभ्यता सड़ चुकी है और उसमें से बहुत बुरी तरह से  बदबू आ रही है. 
 कारणों को समझने के क्रम में हमें यह समझना होगा की बलात्कार  महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा कहां होते हैं एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि बलात्कार जैसी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले महिलाओं के परिचित ही होते हैं चाहे पड़ोस पड़ोस के लोग हो या फिर परिवार के सदस्य हो. 
 जब से अपना देश आजाद हुआ है महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर आवाज बुलंद हुई है उन्हें समानता के अधिकार दिए जाने की आवाजें मुखर हुई है. 

 पिछले 15 से 20 साल में महिलाओं के लिए सामाजिक,  आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षिक, धार्मिक सशक्तिकरण  एवं समानता के अधिकारों को लेकर संवैधानिक कानूनी अधिकार  लागू करने की कोशिश की गई या फिर उनमें बदलाव किए गए और उनको लागू किया गया.  जिसने महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा देते हुए एक इंसान के रूप में स्थापित किया कि उसकी भी अपनी एक पहचान है और जिंदगी है वह किसी की गुलाम नहीं है और ना ही उपभोग की कोई वस्तु है. 

 अब आते हैं यौन अपराध की तरफ

नंबर 1 बदला लेने की नीयत से

 नंबर दो महिलाओं के अधिकारों को खत्म करने की

 नियत से नंबर 3 महिलाओं को सामाजिक रुप से विकृत करने की नियत से. 

नंबर चार महिलाओं को गुलाम बनाने की नियत से. 

 नंबर 4 आधी आबादी द्वारा प्रेम संबंध और दोस्ती के संबंधों के नाम पर पुरुषों को इस्तेमाल करने की नियत ने भी पुरुष समाज में कड़वाहट घोलने और नफरत पैदा करने का काम किया है. 

 नंबर 5 महिलाओं द्वारा स्वच्छंद जीवन जीने की चाहत और उसके लिए संघर्ष  ने आधी आबादी को पितृसत्तात्मक  समाज के कटघरे में खड़ा कर दिया है. 

 नंबर 6  आधी आबादी के स्वच्छंद जीवन  ने  पुरुषों को यह समझने पर मजबूर किया है कि वह आसानी से किसी भी चीज के प्रलोभन के लिए शिकार की जा सकती हैं. 

 नंबर 7 बढ़ते शहरीकरण और काम धंधे की तलाश में गांव देहात से शहर की तरफ आने वाले बेरोजगार लोगों ने भी लव के साथ होने वाले यौन अपराधों  को बढ़ाया है अपने परिवार से दूर रहने के कारण स्त्री सुख की चाहत में और फिल्मों में दिखाई जाने वाली जैसी स्त्रियों की चाहत में इन पुरुषों ने स्त्रियों को अपना शिकार बनाना शुरू किया है. इन पुरुषों को इस बात का भी डर नहीं होता है कि पकड़े जाने पर उनकी बदनामी होगी. क्योंकि यह लोग अपने घर गांव से बहुत दूर होते हैं. 

 नंबर 8 स्त्रियों की इमेज को खराब करने में सबसे बड़ी भूमिका बॉलीवुड और टेलीविजन इसके अलावा यूट्यूब पर चलने वाली वेब सीरीज में खराब की है उसमें अश्लील साहित्य और फिल्मों की भरमार है जिसमें स्त्रियों को सिर्फ सेक्स की उपभोग की वस्तु के रूप में दिखाया जाता है या फिर उन्हें सेक्स के लिए बहुत ही ज्यादा भूखी औरत के रूप में दिखाया जाता है.  यह अश्लील फिल्में सोशल मीडिया पर और यूट्यूब पर आसानी से उपलब्ध है. फेसबुक पर अर्धनग्न स्त्रियां लाइव स्ट्रीमिंग में बैठी हुई है यह अपने आप में चिंता का विषय है.  जिसके कारण ऐसी घटनाओं के बढ़ने में इजाफा हुआ है. क्योंकि इंटरनेट सस्ता हुआ है 

पिछले कुछ सालों में मोबाइल फोन सस्ते हुए हैं और ग्रामीण क्षेत्रों मैं यह फिल्म में सबसे ज्यादा देखी जा रही है. 

 ऐसे सामाजिक अपराधियों को बढ़ावा देने का काम हमारे देश के कानून में बैठे हुए भ्रष्ट अधिकारियों ने दिया है उन्होंने पितृसत्तात्मक सोच को बढ़ावा दिया है उसको पाला और पोषा है.  अपने देश में कानून व्यवस्था बहुत ही लचर है और भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई है.  पुलिस बेहतर नहीं है पुलिसिंग बहुत ही घटिया स्तर की है.  पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मचारी जो सिपाही और कॉन्स्टेबल जैसे पदों पर काम करते हैं  उनका मानसिक स्तर बहुत ही दोयम दर्जे का है क्योंकि उनका शैक्षिक स्तर न्यूनतम स्तर पर है.  बड़े अधिकारियों का भी मानसिक स्तर कोई खास अच्छा नहीं है. 

 न्यायपालिका में व्याप्त धीमा पन और सुस्त रफ्तार से चलते हुए कानून फैसले विकृत अपराधियों के हौसले को बुलंद करते हैं.

 न्यायपालिका  और पुलिसिंग में सुधार करने की सख्त आवश्यकता है और कानून को क्रियान्वित करने की प्राथमिकता है.  जिससे कि लोगों में कानून का  डर व्याप्त हो सके और समाज में कानून का राज हो ना की भ्रष्टाचार का राज हो. 

महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए हमें सबसे पहले अपने एजुकेशन सिस्टम को बदलना होगा वहां पर मनुष्य निर्माण के लिए, चारित्रिक निर्माण के लिए शिक्षा बचपन से ही देनी होगी. जिससे कि जो हमारी संस्कृति भ्रष्ट हो चुकी है, बीमार हो चुकी है उसका इलाज हो सके क्योंकि अपने देश हिंदुस्तान ने दो संस्कृतियों को अपने ऊपर झेला है नंबर 1 मुगल आक्रमणकारी और मुगल बादशाह बादशाहो द्वारा मुस्लिम संस्कृति, दूसरा अंग्रेज और उनकी हुकूमत द्वारा  यूरोपियन संस्कृति, जिसकी वजह से हिंदुस्तान की मूल संस्कृति बीमार हो गई इसलिए हिंदुस्तान की मूल संस्कृति के इलाज की आवश्यकता है.  जब संस्कृति ठीक हो जाएगी तो महिलाओं को ठीक वैसी ही आजादी और सम्मान मिलेगा जो हमारे धार्मिक ग्रंथों में और शिलालेखों पर अंकित है.

Comments

Popular posts from this blog

बदहाल साहिबाबाद रेलवे स्टेशन

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली के नजदीक होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। यहां 98 पैंसेजर ट्रेन और 16 एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ हैं। जिनसे लगभग 50 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यही रेलवे स्टेशन अनियमिताओं का शिकार है। पूरे परिसर में गंदगी और आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात है। बंदरों के आतंक से भी यह स्टेशन अछूता नहीं है। टिकट खिड़की परिसर में लगी हुई दोनों एटीवीएम मशीनें महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इस परिसर में तीन टिकट खिड़की हैं और एक पूछताछ कार्यालय है। जिसमें से अक्सर दो बंद ही रहती हैं। जिसके चलते यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जब स्टेशन मास्टर नरेश मलिक से बात की गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए अपना दामन बचाने की कोशिश की। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की कमी हैं। मैं उनसे कहां तक काम करवाउं। पेयजल की बाधित व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग विभाग का काम है। इसके बारे में आप इस विभाग से बात करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विभाग आपके आदेश के अधीन नहीं हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली। रेलवे स्टेशन पर ...

बलात्कार के बढ़ने के कारण क्या है

 पिछले कुछ सालों में बलात्कार और यौन शोषण के मामलों में बहुत तेजी आई है जिसने समाज को नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है और एक नई बहस को जन्म दिया है इसके कारण क्या है  हैदराबाद मैं पशु चिकित्सक दिशा के साथ हुआ बलात्कार और उसके बाद उसकी पेट्रोल डालकर जला कर हत्या. इस घटना ने पूरे देश को उबाल दिया आक्रोश से भर दिया और जनाक्रोश चारों तरफ फूटने लगा.   मीडिया के माध्यम से एक नई बहस शुरू हुई और लोगों ने अपनी अपनी राय स्पष्ट करना शुरू कर दिया लोग बलात्कार जैसी सामाजिक बीमारी से तुरंत छुटकारा चाहते हैं और सख्त कानून की डिमांड कर रहे हैं.  सरकार भी सख्त कानून की बात कर रही है लेकिन कानून सख्त होने के बावजूद भी बलात्कार जैसी घटनाएं नहीं रुक रही है. पिछले 10 साल के यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें बढ़ोतरी ही ही हुई है.  दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप के बाद से अब तक हैदराबाद दिशा गैंगरेप तक समाज में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने के लिए नहीं मिला है बल्कि यौन शोषण और बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है एनसीआरबी के आंकड़े यही बताते हैं कि बलात्कार के मामले  ...

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा सांसद किशन कपूर ने कहा समाज भ्रष्ट हो चुका है बीमार हो चुका है

हिमाचल प्रदेश से कांगड़ा सांसद श्री किशन कपूर  ने गुरुवार 5 दिसंबर 2019 मैं एक मुलाकात के दौरान अखिल भारतीय  खत्री युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके टीम से बातचीत में कहा कि अरविंद अरोड़ा खत्री समाज को एकजुट करें, खत्री समाज को एक मंच पर लेकर आएं और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की कोशिश करें.  समाज में स्वार्थ परता चरम पर पहुंच रही है घर के बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान नहीं हो पा रहा है.   समाज में फिर से संस्कारों को पोषित करने की आवश्यकता है और इसके लिए हमें युद्ध स्तर पर अभियान चलाने पड़ेंगे.  उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं अरविंद अरोड़ा इस कार्य में सफल होंगे और समाज को एक नई दिशा देने में कामयाबी हासिल करेंगे.   इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा जी ने कहा कि अरविंद अरोड़ा आपके विचारों और चिंतन को पुष्ट करते हुए ही कार्य कर रहे हैं और पूरे समाज को एकजुट करने में लगे हुए हैं मैंने पिछले एक दशक से देख रहा हूं किस तरह से यह अथक और कर्मठ व्यक्ति के रूप में कार्य कर रहे हैं.  सांसद किशन कपूर जी ने कहा म...