Skip to main content

गाजियाबाद एमएलसी स्नातक के प्रत्याशी हैं दिनेश गोयल

एमएलसी स्नातक के टिकट को लेकर चल रही लगातार चर्चा पर बृहस्पतिवार को विराम लग गया। भाजपा ने आरकेजीआइटी के मालिक दिनेश गोयल को एमएलसी स्नातक का टिकट थमाकर वैश्य वर्ग में पैठ पुख्ता रखने की कोशिश की है। हालांकि मेरठ-सहारनपुर मंडल की एमएलसी स्नातक का टिकट वैश्य के खाते में जाते ही अन्य बिरादरियों को साधने के लिए संगठन में हिस्सेदारी के कयासों को तेज कर दिया है।

आरकेजीआइटी के मालिक दिनेश गोयल ने भाजपा आलाकमान का भरोसा जीतकर मेरठ-सहारनपुर मंडल से एमएलसी स्नातक का टिकट हासिल कर अन्य दावेदारों को चारों खाने चित कर दिया। पार्टी सूत्रों की माने तो एक संवैधानिक पद पर आसीन एक बडे़ नेता खुद अपने पुत्र के टिकट के लिए पैरवी में लगे थे। भाजपा में दूसरे दल से आकर भाजपा में पैठ जमा चुके एक पूर्व एमएलसी अपने या पत्नी के टिकट के लिए प्रयासरत थे। एक एसएमएस भेजने वाले पुराने भाजपा नेता ने इस अपेक्षा में होर्डिंग तक लगवा दिए थे। राज्यसभा सदस्य की दावेदारी में भी दिनेश गोयल का नाम प्रमुखता से चल रहा था। लेकिन उस समय एचआरआइटी के मालिक अनिल अग्रवाल ने बाजी मार ली थी। बता दें कि दिनेश गोयल के पिता राजकुमार गोयल का भी लंबा राजनीतिक सफर रहा है। दिलचस्प होंगे नए राजनीतिक समीकरण

एमएलसी स्नातक के लिए दिनेश गोयल का टिकट कई नए राजनीतिक समीकरण पैदा करेगा। मौजूदा समीकरणों पर गौर करें तो प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री पद से वैश्य वर्ग से ताल्लुक रखने वाले अतुल गर्ग को नवाज कर कद बढ़ाया गया। इससे पहले राज्यसभा में भी वैश्य वर्ग के वाले अनिल अग्रवाल को भेजा गया। अब एकबार फिर दिनेश गोयल के नाम पर मुहर लगाकर भाजपा ने भले ही वैश्य वर्ग में अपनी जड़ और गहरी की हो, लेकिन अन्य बिरादरियों का साधे रखना पार्टी के लिए चुनौती से कम नहीं होगा। इसकी भरपाई भाजपा संगठन अन्य वर्गों को प्रतिनिधित्व करने की जुगत में रहेगी।

समर्पण का मिला सिला

दिनेश गोयल को भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पित रहने का सकारात्मक सिला मिलता दिखा है। गौरतलब है कि भाजपा की स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक के कार्यक्रमों के लिए दिनेश गोयल का दरबार हमेशा खुला रहा है। कई केंद्रीय मंत्रियों समेत उनके यहां भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तक के कार्यक्रम हुए। यहाँ तक कि लोकसभा चुनाव में जीत का जश्न भी केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ आरकेजीआइटी में ही मनाया था।

अरमानों में लग गई थी आग
भाजपा ने दिनेश गोयल को एमएलसी स्नातक का प्रत्याशी बनाकर सियासी जख्मों पर लाल दवा लगाने का काम किया है। बता दें कि निकाय चुनाव से पहले मेयर बनने का ख्वाब देख रहे दिनेश गोयल के अरमानों में तब आग लग गई जब आरक्षण की कैंची के गाजियाबाद की सीट को कतर कर महिला को थमा दिया। पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया है। मैं इस विश्वास पर खरा उतरूंगा। सभी का धन्यवाद।


Comments

Popular posts from this blog

बदहाल साहिबाबाद रेलवे स्टेशन

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली के नजदीक होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। यहां 98 पैंसेजर ट्रेन और 16 एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ हैं। जिनसे लगभग 50 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यही रेलवे स्टेशन अनियमिताओं का शिकार है। पूरे परिसर में गंदगी और आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात है। बंदरों के आतंक से भी यह स्टेशन अछूता नहीं है। टिकट खिड़की परिसर में लगी हुई दोनों एटीवीएम मशीनें महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इस परिसर में तीन टिकट खिड़की हैं और एक पूछताछ कार्यालय है। जिसमें से अक्सर दो बंद ही रहती हैं। जिसके चलते यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जब स्टेशन मास्टर नरेश मलिक से बात की गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए अपना दामन बचाने की कोशिश की। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की कमी हैं। मैं उनसे कहां तक काम करवाउं। पेयजल की बाधित व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग विभाग का काम है। इसके बारे में आप इस विभाग से बात करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विभाग आपके आदेश के अधीन नहीं हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली। रेलवे स्टेशन पर ...

बलात्कार के बढ़ने के कारण क्या है

 पिछले कुछ सालों में बलात्कार और यौन शोषण के मामलों में बहुत तेजी आई है जिसने समाज को नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है और एक नई बहस को जन्म दिया है इसके कारण क्या है  हैदराबाद मैं पशु चिकित्सक दिशा के साथ हुआ बलात्कार और उसके बाद उसकी पेट्रोल डालकर जला कर हत्या. इस घटना ने पूरे देश को उबाल दिया आक्रोश से भर दिया और जनाक्रोश चारों तरफ फूटने लगा.   मीडिया के माध्यम से एक नई बहस शुरू हुई और लोगों ने अपनी अपनी राय स्पष्ट करना शुरू कर दिया लोग बलात्कार जैसी सामाजिक बीमारी से तुरंत छुटकारा चाहते हैं और सख्त कानून की डिमांड कर रहे हैं.  सरकार भी सख्त कानून की बात कर रही है लेकिन कानून सख्त होने के बावजूद भी बलात्कार जैसी घटनाएं नहीं रुक रही है. पिछले 10 साल के यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें बढ़ोतरी ही ही हुई है.  दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप के बाद से अब तक हैदराबाद दिशा गैंगरेप तक समाज में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने के लिए नहीं मिला है बल्कि यौन शोषण और बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है एनसीआरबी के आंकड़े यही बताते हैं कि बलात्कार के मामले  ...

नए साल की शुभकामनाएं

 नए साल के अवसर पर आपको शुभकामना देते हुए शब्दों का चुनाव बहुत ही चुनौती वाला है.  क्योंकि कोशिश जब यह होती है आपको जीवन भर की खुशियां, प्यार, स्नेह, सफलता और  यह दुनिया आपके कदमों में झुके.  जब जीवन की आकांक्षा हो कि आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट रहे, आपके होठों पर हमेशा मुस्कुराहट खिलती रहे, आंखों में खुशियों की चमक हो.  जब आप  उसके कोमल दिल पर, उसके नव युवती जैसे अल्हड़पन पर, कभी घरेलू लड़की जैसी सादगी पर, रानी जैसे वैभवशाली व्यक्तित्व पर, उसकी दिलकश आवाज पर, उसकी ऐसी खूबसूरत आंखों पर जो अपने आप से रिश्ता कायम कर लेती है. जिस पर आप पहली मुलाकात में ही फिदा हो गए हो,  जिसका दुख, संघर्ष, तकलीफें, दर्द  आपको अंदर तक झकझोर देता हो, यह सब कुछ आपको अपना लगता हो और आप उसकी खुशी के लिए प्रार्थनाएं करते हो. उसकी चेहरे की मुस्कुराहट देखकर आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती हो.   ऐसी शख्सियत को नववर्ष की शुभकामना देते हुए शब्दों का चुनाव चुनौतीपूर्ण हो जाता है.   ऐसे में बहुत ही सादगी से कहने का मन करता है यह नया साल आपके लिए सभी खुशियां...