Skip to main content

उत्तर प्रदेश में एमएलसी का चुनाव बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण

उत्तर प्रदेश में बीजेपी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अपनी जीत का परचम फहराने के बाद विधान परिषद में भी अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिशों में जुट गई है. विधान परिषद में स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र की 11 एमएलसी सीटों पर 2020 में होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने पूरी तरह से कमर कस ली है. बीजेपी शिक्षकों के द्वारा चुनावी जाने वाली विधान परिषद सीटों पर पहली बार किस्मत आजमाने जा रही है.

सूबे में जीत का सिलसिला बरकरार रखने के लिए ने सभी सीटों पर सहायता प्राप्त और वित्तविहीन शिक्षक संघों को तोड़ने की रणनीति बनाई है. बीजेपी सभी 11 विधान परिषद सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का नाम सितंबर के पहले सप्ताह में एलान कर सकती है. बीजेपी ने शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र के उम्मीदवारों को भी प्रचार के लिए पर्याप्त समय देने की योजना बनाई है.
बता दें कि विधानसभा में दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत वाली बीजेपी सरकार विधान परिषद में अल्पमत में है. ऐसे में बीजेपी ने विधान परिषद में भी अपनी सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र की सीटों पर नजर गड़ा दी है. इसके लिए बीजेपी ने सभी 11 विधान परिषद सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है, जिसके लिए स्क्रीनिंग शुरू कर दी है. शिक्षक संघों के संभावित उम्मीदवार बीजेपी से टिकट पाने के जुगाड़ में हैं.

दिनेश शर्मा और अशोक कटारिया को जिम्मेदारी

सूत्रों की मानें तो स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव की कमान पर्दे के पीछे से उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा देख रहे हैं. शर्मा विधान परिषद में सदन के नेता भी हैं. प्रदेश के सहायता प्राप्त और वित्तविहीन शिक्षक संघों को बीजेपी के पाले में लाने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है.

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि बीजेपी पहली बार शिक्षक संघ के विधान परिषद का चुनाव लड़ने का फैसला किया है. जबकि स्नातक का चुनाव हम लड़ते रहे हैं. बीजेपी पूरी कोशिश और ताकत के साथ एमएलसी का चुनाव लड़ेगी. हम ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए जोर लगाएंगे.

बीजेपी ने सभी 11 सीटों से संबंधित जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों को शिक्षक एवं स्नातक के ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की जिम्मेदारी सौंप दी है. बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और परिषद चुनाव के प्रभारी अशोक कटारिया ने चुनावी बैठकें कर स्थानीय समीकरण के हिसाब से रणनीति बनानी शुरू कर दी है.

शिक्षक संघों की बढ़ी टेंशन

शिक्षक संघ के एलएमली उमेश द्विवेदी ने  एक राष्ट्रीय मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय पार्टियां अभी तक शिक्षक संघ के एमएलसी चुनाव नहीं लड़ती रही हैं. यह पहली बार है कि बीजेपी चुनावी मैदान में अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है. बीजेपी अगर सभी 11 सीटें भी जीत जाती है तो भी विधान परिषद में बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाएगी.
उमेश द्विवेदी ने कहा कि शिक्षकों को राजनीति पार्टियों के बीच नहीं बांटना चाहिए. बीजेपी के चुनावी मैदान में उतरने से लोगों के मन में विपरीत असर पड़ेगा और विद्यालय का माहौल भी खराब होगा. ऐसे में अभी तक जिस तरह से राष्ट्रीय पार्टियां इससे दूर थी उन्हें दूर ही रहना चाहिए.

ये है राज्य की विधान परिषद सीटों का गणित
बता दें कि उत्तर प्रदेश की कुल 100 विधान परिषद सीटें हैं. इनमें से बीजेपी के पास महज 21 सदस्य हैं. जबकि सपा के पास 55 सदस्य हैं और बसपा के पास 8 विधान परिषद सदस्य हैं. इसके अलावा कांग्रेस के पास दो सदस्य हैं, जिनमें से एक सदस्य दिनेश प्रताप सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. इनके अलावा 5 सदस्य स्नातकों के द्वारा चुने जाते हैं और 6 सदस्य शिक्षक संघ के द्वारा चुनकर आते हैं.

उत्तर प्रदेश में स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के 11 विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल मई 2020 में पूरा हो रहा है. ऐसे में मार्च-अप्रैल में इन 11 सीटों पर चुनाव होने हैं. इन सदस्यों के क्षेत्र कई जिले और कई मंडलों को मिलकर होते हैं. इसीलिए बीजेपी पहले से अपने उम्मीदवार को उतारकर उन्हें चुनाव प्रचार के लिए पर्याप्त समय देना चाहती है. ऐसे में देखना होगा कि बीजेपी स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के विधान परिषद के चुनाव में किस तरह का प्रदर्शन करती है.

Comments

Popular posts from this blog

बदहाल साहिबाबाद रेलवे स्टेशन

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली के नजदीक होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। यहां 98 पैंसेजर ट्रेन और 16 एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ हैं। जिनसे लगभग 50 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यही रेलवे स्टेशन अनियमिताओं का शिकार है। पूरे परिसर में गंदगी और आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात है। बंदरों के आतंक से भी यह स्टेशन अछूता नहीं है। टिकट खिड़की परिसर में लगी हुई दोनों एटीवीएम मशीनें महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इस परिसर में तीन टिकट खिड़की हैं और एक पूछताछ कार्यालय है। जिसमें से अक्सर दो बंद ही रहती हैं। जिसके चलते यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जब स्टेशन मास्टर नरेश मलिक से बात की गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए अपना दामन बचाने की कोशिश की। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की कमी हैं। मैं उनसे कहां तक काम करवाउं। पेयजल की बाधित व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग विभाग का काम है। इसके बारे में आप इस विभाग से बात करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विभाग आपके आदेश के अधीन नहीं हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली। रेलवे स्टेशन पर ...

बलात्कार के बढ़ने के कारण क्या है

 पिछले कुछ सालों में बलात्कार और यौन शोषण के मामलों में बहुत तेजी आई है जिसने समाज को नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है और एक नई बहस को जन्म दिया है इसके कारण क्या है  हैदराबाद मैं पशु चिकित्सक दिशा के साथ हुआ बलात्कार और उसके बाद उसकी पेट्रोल डालकर जला कर हत्या. इस घटना ने पूरे देश को उबाल दिया आक्रोश से भर दिया और जनाक्रोश चारों तरफ फूटने लगा.   मीडिया के माध्यम से एक नई बहस शुरू हुई और लोगों ने अपनी अपनी राय स्पष्ट करना शुरू कर दिया लोग बलात्कार जैसी सामाजिक बीमारी से तुरंत छुटकारा चाहते हैं और सख्त कानून की डिमांड कर रहे हैं.  सरकार भी सख्त कानून की बात कर रही है लेकिन कानून सख्त होने के बावजूद भी बलात्कार जैसी घटनाएं नहीं रुक रही है. पिछले 10 साल के यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें बढ़ोतरी ही ही हुई है.  दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप के बाद से अब तक हैदराबाद दिशा गैंगरेप तक समाज में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने के लिए नहीं मिला है बल्कि यौन शोषण और बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है एनसीआरबी के आंकड़े यही बताते हैं कि बलात्कार के मामले  ...

रथयात्रा का महारथी सवालों के चक्रव्यूह में

बीजेपी के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी एक बार फिर से 11 अक्टूबर को रथ यात्रा पर निकल रहे हैं। यह रथ यात्रा बीजेपी सिताब दियारा से जेपी की जयंती के मौके पर भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू करेगी। इस बार यह बहुत ही चर्चा का विषय है। बीजेपी में भी इस पर घमासान मचा हुआ है। लेकिन इस बार रथयात्रा के महारथी आडवाणी अन्ना हजारे और रामदेव की वजह से भ्रष्टाचार के खिलाफ जो माहौल बना है उसे भुना लेना चाहते हैं और बीजेपी की खोती साख की लाज बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। आडवाणी की रथयात्रा को पार्टी व्यापक बनाने में जुट गई है। कोर ग्रुप की बैठक में पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, अनंत कुमार, बाल आप्टे समेत कई नेताओं ने योजना को तराशने की कोशिश की। पहले इस यात्रा को महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर पर निकाले जाने पर विचार हो रहा था। लेकिन 11 अक्टूबर पर ही सहमति बनी। 41 दिन तक चलने वाली आडवाणी की रथयात्रा 20 नवंबर को दिल्ली में बड़ी रैली के साथ पूरी होगी। 21 नवंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने की उम्मीद है। उससे ठीक पहले भाजपा केंद्र की संप्रग सरकार को कठघरे में खड़ा करने की ...