कानूनी अधिकार संगठन के उद्देश्य
मुख्य उद्देश्य: जनमानस को संवैधानिक अधिकारों को लेकर जागरूक करना
साथियों
संगठन इस देश में किस प्रकार कार्य करेगा और आम जनमानस को उसे किस प्रकार लाभ प्राप्त होगा. इसको निम्नलिखित बिंदुवार समझा जा सकता है.
1) संगठन ग्रामीण अंचलों से लेकर शहर, जिला और राज्य के स्तर पर कानूनी सहायता निशुल्क शिविर कैंप का आयोजन करेगा.
2) जनमानस को जागरूक करने हेतु प्रचार प्रसार में बौद्धिक गोष्ठियों का आयोजन करेगा.
3) जनमानस को जागृत करने हेतु मीडिया जैसे सोशल मीडिया डिजिटल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया की सहायता से कार्य करेगा.
4) संगठन जनमानस को जागृत करने के लिए अपना स्वयं का यूट्यूब चैनल एवं पत्रिका का प्रकाशन करेगा.
5) संगठन स्कूल, कॉलेज और इंस्टिट्यूट में कानूनी अधिकारों की जानकारी हेतु वर्कशॉप का आयोजन करेगा.
6) संगठन छोटी बड़ी सभी प्रकार की कंपनियों और लघु उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों के हेतु कानूनी वर्कशॉप का आयोजन करेगा.
7) संगठन सभी प्रकार के छोटे-बड़े होटल्स में कार्यरत कर्मचारियों और मालिक हेतु कानूनी अधिकार एवं सुरक्षा हेतु वर्कशॉप का आयोजन करेगा.
8) संगठन शासनिक एवं प्रशासनिक कर्मचारियों हेतु जी कानूनी सहायता एवं जानकारी पर आधारित वर्कशॉप का आयोजन करेगा.
Comments