Skip to main content

बिहार में चमकी बुखार का कहर

एक महीनें दो महीने तीन महीनें के बच्चें मर रहे है उन्होंने क्या लीची खाई होगी? वो क्या शाम को भूखे पेट सोये होंगे? उन्हें क्या ग्लूकोज की कमी हुई होगी जिनके लिये माँ का दूध ही सम्पूर्ण आहार होता है... ? ये लीची और कुपोषण सब सच्चाई कम बहाने ज्यादा है माना बच्चें गरीब के है और गाँव के है तो क्या सब कुपोषण के शिकार है? क्या गरीबी और गाँव से होने के कारण कुछ भी कहकर पल्ला झाड़ा जा रहा है? जबकि कारण कई हो सकते है और मीडिया की नजर सिर्फ मुजफ्फरपुर में है जबकि लगभग कई जिलों के निजी से लेकर सरकारी अस्पतालों में बच्चें इस भयावह बीमारी से तड़प रहे है... क्योंकि मुज में लीची होता है इसीलिये इसे ही केवल कारण बता देना महज एक भाड़ टालने वाली बात है... रही बात रात में नहीं खाने की तो गाँव में बच्चें तो क्या बड़े बूढ़े सभी ज्यादातर शाम होते होते खाना वाना खा कर लगभग सात आठ बजे तक सो जाते है यह कोई नई बात नहीं है.. पानी की किल्लत और गंदगी से लगभग जूझता है बिहार का सभी गाँव और शहर.. शहर में तो लोग आरओ लगा लेते है पानी पीने के लिये पर गाँव में ऐसा नहीं होता ज्यादातर जगह के पानी अब ऐसे निकलते है कि पूरे बर्तन को मिनटों में पीला कर दे.. स्वाद भी बड़ा अजीब टाइप का.. और क्योंकि पानी की किल्लत ही किल्लत हर ओर चल रही है महीनों से तो पता न वह कैसे पानी का सेवन करते हो पीने के लिये... नहाने के लिये..
एक बात और कहना चाहूंगी जो आपको थोड़ा अजीब लगे पर क्योकि बात बच्चो के जीवन की है तो बोलना लाजमी है मैंने देखा मरते हुए बच्चे को और बहुत लोगों से पता करने की भी कोशिश की बहुत से लोग मुसहर प्रजाति के है दोस्तों इनका जीवन आम जीवन से बहुत भिन्न होता है और ये अपने आहार में मूसा यानी चूहा जरूर मार कर पका कर खाते है..बात सिर्फ मुसहर प्रजाति की ही नहीं गाँव में गर्मी के दिनों में तालाब तो भले सुख जाय नाले गड्ढे इत्यादि से भी बच्चे नहाते है यह तक कि घोंघा मछली सब पकड़ कर लाते है खाने के लिये.... उनके घर या छत वैसे नहीं होते जो उन्हें छाया दे ठीक से गर्मी के दिनों में गर्मी माहौल में तड़प कर ऐसे भी कौन सा ग्लूकोज़ राह जाता है बॉडी में? अब शहर के बच्चें तो है नहीं जो इंडोर गेम में लगे रहे.. गाँव में सिर्फ आउट डोर गेम होता है चाहे वो कितनी धूप की दोपहरी हो बच्चें पेड़ों पर या नदी नालों में ज्यादा पाय जाते है खेलते हुए.... और हा गाँव से मेरा मतलब उनलोगों से नहीं है जिनके बाबू दादा का महल बना हुआ है और गाछ बगीचे जहाँ उनको उनका नौकड़ चक्र लेकर जाएगा खेत खलिखान घुमाने, गाछी दिखाने... या फिर जो रहते तो है गाँव में पर शहर से भी रईसी जी रहे.... बात उनकी यहाँ नहीं कि गयी है यहाँ बात ऐसे गाँव ऐसे तबके और ऐसे लोगों की है जो बहुत ही निम्न जीवन जीते है,जिनका पेशा अलग है,रहन सहन अलग है केवल गरीबी के कारण नहीं माफ कीजियेगा जाति भी एक विशेष वजह है.... #स्वक्षता चाहे वो शरीर का हो पानी का हो या वातावरण का इन सब चीजों में कमियां बेशक होती है भले कारण इनके हालात हो... क्योकि इनका जीवन नाहा धोकर खाने और काम करने टाइप बस नहीं होती बल्कि इनको दिन भर खेतों में आधा पानी लगे घुटने के बल तक खलिहानों में रोज काम करना पड़ता है तब जाकर अपने बच्चों का पेट पालते है... महिलाये मवेशियों के खाने के लिये भी भारी दोपहरी में भी घास इत्यादि के प्रबंध करती है ,धूप में और जलना न पड़े इसलिये सुबह होते होते खाना पका कर तैयार,रात की अंधेरी डसनी न पड़े इसलिये  डूबते सूरज की सांझ में ही रात का खाना बनकर तैयार... फिर खाकर ऐसे सोएंगे कि नींद बस सूरज के उठने से पहले ही टूटेगी.... जी मैं बात कर रही हूँ उन्हीं भाई बहनों के जीवन की जिनके बच्चें उनकी बाहों में दम तोड़ रहे है.... कारण तो स्पष्ट तब दिखेगी न जब मीडिया उनके घर जाय उनकी स्थितियों को भी बताए.... तब मालूम होगा न असली जीवन और गाँव और विकास व सच्चाई क्या है... हम आप शहरी है थोड़ा बहुत गाँव देखकर बस फेंक देते है कि गाँव अब गाँव नहीं रहा बिजली है स्कूल है तो न जाने क्या क्या बात सच भी है पर अभी भी ऐसे लोग है जिनका बिजली,स्कूल,चौक दुकान से कोई लेना देना नहीं वो जीते भी है,पोखर,गाछ वृक्ष से और शायद मरते भी है... इन्ही के कारण😔... वाकई चमकी बीमारी कुछ नहीं मेन कारण है गरीबी जिससे लोग मर रहे है... और गरीब ही मर रहे है इसलिये जाँच टीम बस पल्ला झाड़ रही वो फेल है सही कारणों का पता लगाने में... और हमारा डिजिटल भारत कितना अशिक्षित है इस बात से ही समझा जा सकता है..

Comments

Popular posts from this blog

बदहाल साहिबाबाद रेलवे स्टेशन

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली के नजदीक होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। यहां 98 पैंसेजर ट्रेन और 16 एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ हैं। जिनसे लगभग 50 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यही रेलवे स्टेशन अनियमिताओं का शिकार है। पूरे परिसर में गंदगी और आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात है। बंदरों के आतंक से भी यह स्टेशन अछूता नहीं है। टिकट खिड़की परिसर में लगी हुई दोनों एटीवीएम मशीनें महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इस परिसर में तीन टिकट खिड़की हैं और एक पूछताछ कार्यालय है। जिसमें से अक्सर दो बंद ही रहती हैं। जिसके चलते यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जब स्टेशन मास्टर नरेश मलिक से बात की गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए अपना दामन बचाने की कोशिश की। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की कमी हैं। मैं उनसे कहां तक काम करवाउं। पेयजल की बाधित व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग विभाग का काम है। इसके बारे में आप इस विभाग से बात करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विभाग आपके आदेश के अधीन नहीं हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली। रेलवे स्टेशन पर ...

बलात्कार के बढ़ने के कारण क्या है

 पिछले कुछ सालों में बलात्कार और यौन शोषण के मामलों में बहुत तेजी आई है जिसने समाज को नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है और एक नई बहस को जन्म दिया है इसके कारण क्या है  हैदराबाद मैं पशु चिकित्सक दिशा के साथ हुआ बलात्कार और उसके बाद उसकी पेट्रोल डालकर जला कर हत्या. इस घटना ने पूरे देश को उबाल दिया आक्रोश से भर दिया और जनाक्रोश चारों तरफ फूटने लगा.   मीडिया के माध्यम से एक नई बहस शुरू हुई और लोगों ने अपनी अपनी राय स्पष्ट करना शुरू कर दिया लोग बलात्कार जैसी सामाजिक बीमारी से तुरंत छुटकारा चाहते हैं और सख्त कानून की डिमांड कर रहे हैं.  सरकार भी सख्त कानून की बात कर रही है लेकिन कानून सख्त होने के बावजूद भी बलात्कार जैसी घटनाएं नहीं रुक रही है. पिछले 10 साल के यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें बढ़ोतरी ही ही हुई है.  दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप के बाद से अब तक हैदराबाद दिशा गैंगरेप तक समाज में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने के लिए नहीं मिला है बल्कि यौन शोषण और बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है एनसीआरबी के आंकड़े यही बताते हैं कि बलात्कार के मामले  ...

रथयात्रा का महारथी सवालों के चक्रव्यूह में

बीजेपी के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी एक बार फिर से 11 अक्टूबर को रथ यात्रा पर निकल रहे हैं। यह रथ यात्रा बीजेपी सिताब दियारा से जेपी की जयंती के मौके पर भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू करेगी। इस बार यह बहुत ही चर्चा का विषय है। बीजेपी में भी इस पर घमासान मचा हुआ है। लेकिन इस बार रथयात्रा के महारथी आडवाणी अन्ना हजारे और रामदेव की वजह से भ्रष्टाचार के खिलाफ जो माहौल बना है उसे भुना लेना चाहते हैं और बीजेपी की खोती साख की लाज बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। आडवाणी की रथयात्रा को पार्टी व्यापक बनाने में जुट गई है। कोर ग्रुप की बैठक में पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, अनंत कुमार, बाल आप्टे समेत कई नेताओं ने योजना को तराशने की कोशिश की। पहले इस यात्रा को महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर पर निकाले जाने पर विचार हो रहा था। लेकिन 11 अक्टूबर पर ही सहमति बनी। 41 दिन तक चलने वाली आडवाणी की रथयात्रा 20 नवंबर को दिल्ली में बड़ी रैली के साथ पूरी होगी। 21 नवंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने की उम्मीद है। उससे ठीक पहले भाजपा केंद्र की संप्रग सरकार को कठघरे में खड़ा करने की ...