Skip to main content

कन्या शिशु हत्या का इतिहास

कन्या शिशु हत्या
---------------------
भाग-1

पितृसत्तात्मक समाज में स्त्री की शारीरिक पवित्रता को ही सबसे खास माना गया है. खानदानी इज़्ज़त भी इसी से जुड़ी हुई है. स्त्री के मन और बुद्धि से ज़्यादा उसके शरीर को महत्त्व दिया जाता रहा है. उसे पवित्र रखने  के लिए तमाम सामाजिक हथकंडे अपनाये जाते रहे हैं, मसलन पर्दा, कम शिक्षा, नौकरी न करने देना, सार्वजानिक जीवन में कोई भूमिका न होना....

इस तरह धीरे-धीरे स्त्री का अपना वज़ूद खत्म हो गया, वह सिर्फ पुत्री, पत्नी, माँ और देवी बनकर रह गयी. वह आर्थिक और मानसिक ज़रूरतों के लिए पुरुषों पर निर्भर हो गयी. ज़ाहिर है कि जब आधी जनसंख्या पुरुषों पर निर्भर हो जाएगी तो संतुलन बिगड़ेगा और पितृसत्तात्मक समाज अपने भार को काम करने के लिए "मुसीबत की जड़" को ही ख़त्म करने की कोशिश करेगा. शायद इसीलिए भ्रूण और कन्या शिशु हत्या इतनी प्रचलित हो गयी..

कन्या शिशु हत्या के बारे में सबसे पहले 1789 में सर जोनाधन डंकन ने लिखा है. सर डंकन वाराणसी के आयुक्त थे. वे एक अध्यापक भी थे. वाराणसी के लोगों के बारे में सीखते-समझते हुए उनकी मुलाकात 'राजकुमार' नामक राजपूतों के एक वर्ग से हुई. उनसे सर डंकन को पता चला कि कन्या शिशुओं की हत्या की प्रथा वे कई पीढ़ियों से चलाते आ रहे हैं...कारण था दहेज़ प्रथा और शादियों के भारी-भरकम खर्चे..हत्या का तरीका यह था कि वे कन्या शिशु के पैदा होते ही वे उसे घर के पिछवाड़े छोड़ देते थे. वहीं पर वह भूख, गर्मी या सर्दी से मर जाती थी.
सर डंकन को यह भी पता चला कि इसी इलाके के पास जौनपुर के कुछ राजकीय परिवारों में भी यह प्रथा प्रचलित है, जबकि ये परिवार अमीर थे और शादी के खर्च उठाने में पूरी तरह सक्षम थे. यहाँ कन्या शिशु हत्या की वजह यह थी कि उन्हें अपने दामाद के परिवार के सामने सिर झुकाना पड़ता था और रिश्ते में "ससुर" और "साला" भी कहलाते थे.

बहुत समझाने और धमकाने के बावजूद जब बात नहीं बनी तो सर डंकन ने इन इलाकों के सरदारों  से 3 दिसंबर, 1789 को एक इकरारनामा लिखवाया कि वे इस घिनौनी प्रथा को छोड़ देंगे और इनका कोई भी परिवार इस इकरारनामे का उल्लंघन करे तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाए.

सर डंकन के बाद सर जॉन शोर 1795 में वाराणसी के आयुक्त बने. उन्होंने रॉयल एशियाटिक सोसाइटी में भाषण दिया और सभी से इस विषय  को आम जनता तक पहुँचाने के लिए कहा. 22 मई, 1795 को प्रथम रेग्युलेशन XXI उन्होंने पास करवाया. इसमें साफ-साफ घोषणा थी कि ब्रिटिश सरकार कन्या शिशुओं की हत्या को आम हत्या के बराबर ही मानेगी और इसका दंड भी उसी के बराबर होगा. इतनी सख्ती होने पर भी लोगों पर ज़्यादा असर नहीं हुआ. इसके बाद 1804 में एक और रेग्युलेशन पास करवाया गया.

1836 में थॉमसन नामक एक सैनिक अफसर करों का निबटारा करने आजमगढ़ आये तो मज़ाक-मज़ाक में उन्होंने एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति का दामाद कहकर पुकारा. इस पर सब हँस पड़े और बताया कि ये तो असंभव है, क्योंकि उनके गाँव में 200 सालों से कोई लड़की ही नहीं रही. थॉमसन ने लिखा है कि लगभग 10,000  राजपूतों की बिरादरी में एक भी परिवार में पुत्री नहीं थी. यह भी पता चला कि आस-पास के इलाकों में भी यह प्रथा बहुत ज़्यादा प्रचलित है और सबसे ज़्यादा चौहान राजपूतों में है. इन सभी जगहों में जितनी ऊँची सामाजिक हैसियत होती थी, उतनी ही ज़्यादा निष्ठुरता से उन घरानों में इस प्रथा का पालन किया जाता था.
क्रमशः

साभार
कांति शिखा ki Facebook wall se

Comments

Popular posts from this blog

बदहाल साहिबाबाद रेलवे स्टेशन

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली के नजदीक होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। यहां 98 पैंसेजर ट्रेन और 16 एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ हैं। जिनसे लगभग 50 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यही रेलवे स्टेशन अनियमिताओं का शिकार है। पूरे परिसर में गंदगी और आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात है। बंदरों के आतंक से भी यह स्टेशन अछूता नहीं है। टिकट खिड़की परिसर में लगी हुई दोनों एटीवीएम मशीनें महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इस परिसर में तीन टिकट खिड़की हैं और एक पूछताछ कार्यालय है। जिसमें से अक्सर दो बंद ही रहती हैं। जिसके चलते यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जब स्टेशन मास्टर नरेश मलिक से बात की गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए अपना दामन बचाने की कोशिश की। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की कमी हैं। मैं उनसे कहां तक काम करवाउं। पेयजल की बाधित व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग विभाग का काम है। इसके बारे में आप इस विभाग से बात करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विभाग आपके आदेश के अधीन नहीं हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली। रेलवे स्टेशन पर ...

उत्तर प्रदेश की राजनीति में हिंदुत्व का कार्ड वर्सेस समाजवादी विकास कार्ड

अजय शर्मा वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक उत्तर प्रदेश की सियासत में मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि और शाही मस्जिद को लेकर केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट के ऊपर संभल के सांसद और सपा नेता रहमान के बयान ने सियासी तड़का लगा दिया है.  सहारनपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह मैं अपनी रैली में जो कहा है वह अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है कि सहारनपुर में शाकुंभरी देवी के नाम पर विश्वविद्यालय बनेगा।  इससे उत्तर प्रदेश की सियासत में ध्रुवीकरण की संभावनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई है केशव प्रसाद मौर्य अपने बयान पर कायम है बीजेपी के प्रवक्ता हिंदुत्व और विकास की राजनीति की बात कर रहे हैं जिससे यह साफ हो गया है कि अब उत्तर प्रदेश की सियासत में कृष्ण जन्मभूमि ही चुनावी मुद्दा रहेगा.  आपको मैं यहां पर बता दूं जब पीवी नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री थे उस वक्त की सरकार ने वरशिप एक्ट 1991 मैं पास किया था। साल 1991 में रामजन्मभूमि आंदोलन चरम पर था. उस दौरान अयोध्या के साथ ही तमाम मंदिर-मस्जिद विवाद उठने लगे थे. ऐसे में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की स...

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा सांसद किशन कपूर ने कहा समाज भ्रष्ट हो चुका है बीमार हो चुका है

हिमाचल प्रदेश से कांगड़ा सांसद श्री किशन कपूर  ने गुरुवार 5 दिसंबर 2019 मैं एक मुलाकात के दौरान अखिल भारतीय  खत्री युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके टीम से बातचीत में कहा कि अरविंद अरोड़ा खत्री समाज को एकजुट करें, खत्री समाज को एक मंच पर लेकर आएं और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की कोशिश करें.  समाज में स्वार्थ परता चरम पर पहुंच रही है घर के बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान नहीं हो पा रहा है.   समाज में फिर से संस्कारों को पोषित करने की आवश्यकता है और इसके लिए हमें युद्ध स्तर पर अभियान चलाने पड़ेंगे.  उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं अरविंद अरोड़ा इस कार्य में सफल होंगे और समाज को एक नई दिशा देने में कामयाबी हासिल करेंगे.   इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा जी ने कहा कि अरविंद अरोड़ा आपके विचारों और चिंतन को पुष्ट करते हुए ही कार्य कर रहे हैं और पूरे समाज को एकजुट करने में लगे हुए हैं मैंने पिछले एक दशक से देख रहा हूं किस तरह से यह अथक और कर्मठ व्यक्ति के रूप में कार्य कर रहे हैं.  सांसद किशन कपूर जी ने कहा म...