Skip to main content

कन्या भ्रूण हत्या का इतिहास

कन्या शिशु हत्या
------------------------
भाग -3

1807 में कन्या शिशु हत्या की प्रथा बम्बई प्रेसीडेंसी (अब गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक)  में मेजर वॉकर की नज़र में आयी. यह घिनौनी प्रथा जडेजा  नामक वर्ग के कुलीन  परिवारों में सबसे ज़्यादा प्रचलित थी. यहाँ यह प्रथा एक राजा ने चलाई थी. बताया जाता है कि एक शूरवीर  और शक्तिशाली राजा की एक अति सुंदर और गुणवान लड़की थी. उन्हें राजकुमारी के गुणों और राजा के प्रताप से मेल खाता हुआ कोई वर नहीं मिला. इस पर राजगुरु ने सलाह दी कि जवान  बेटी घर में रखने से अच्छा है कि उसे मार दें. इस तरह वर ढूढ़ने  की मुसीबत से मुक्ति पाने के लिए राजा की तरह प्रजागण भी अपनी पुत्रियों को जन्म लेते ही मार देते थे. जब स्त्रियों की संख्या बिलकुल घट गयी और पुरुषों को कुंवारा रहना पड़ा तो वे आस-पास के प्रांतों से राजपूत  परिवारों की लड़कियों को खरीदकर या अपहरण करके शादी लेते थे. फिर भी कन्या शिशु होने पर वे उसे मार देते थे क्योंकि ये प्रथा हैसियत का एक प्रतीक बन गयी थी.

बहरहाल, अमृतसर की उस सभा के बाद ब्रिटिश सरकार और भी चौकस हो गयी थी. सभी प्रयास  असफल होने लगे तो 1870 में एक अधिनियम पारित किया गया. 1870 का यह अधिनियम-VIII  कन्या शिशु हत्या रोकने के लिए एक ऐतिहासिक अधिनियम है. इसके द्वारा जिस गाँव में लड़कों की तुलना में लड़कियाँ  40 प्रतिशत या उससे कम हों, उसे संदिग्ध का दर्ज़ा  दिया गया. ऐसे गाँव सिर्फ संयुक्त प्रान्त (अब उत्तर प्रदेश) में 4959 थे. इन गावों में पुलिस, डॉक्टर और दाई की मदद से हर गर्भवती स्त्री पर नज़र रखी जाती थी. अगर कन्या शिशु का जन्म होता तो दाई का फर्ज़ होता था कि वह सरपंच को खबर दे. अगर बच्ची की मृत्यु हो जाये तो सरकारी डॉक्टर को मृत्यु का कारण लिखित रूप से देना पड़ता था. इस तरह की चौकसी के कारण 1890 तक सभी संदिग्ध गाँंवों में लड़कियों की संख्या लड़कों के बराबर हो गयी. 1906 में यह अधिनियम निरस्त कर दिया गया.

लेकिन जहाँ तक राष्ट्रीय अनुपात  का सवाल है , 1901 के बाद अपवादों को छोड़कर लड़कियों की संख्या गिरती ही गयी..

वैज्ञानिक, आर्थिक प्रगति और स्वास्थ्य सुविधाएँ बढ़ने पर भी स्त्री के प्रति हज़ारो सालों से चले आ रहे दृष्टिकोण में कुछ खास फर्क नहीं आया है. आज आधुनिक तकनीकों से भी उलटा इसे प्रोत्साहन ही मिल रहा है.
आज कन्या शिशु की हत्या का स्थान कन्या भ्रूण हत्या ने ले लिया है. 1977 में भ्रूणहत्या के लिए एमनियोसेंटेसिस का इस्तेमाल पहली बार मुंबई के हरकिशनदास अस्पताल में किया गया था. इस अस्पताल में 1978 से 1992 के बीच 8000 स्त्रियों ने यह जांच अपने भ्रूण का लिंग पता करने के लिए ही कराई. अब जब ये जांच इतने सस्ते  में उपलब्ध है तो कन्या पैदा करने या रखने का कोई तुक नहीं है.  जिन घरों में बीसों लड़कियों को पाल लेने की क्षमता है, वे भी कन्या भ्रूण हत्या करवाते  हैं. 1988 में भ्रूण लिंग परीक्षण पर प्रतिबन्ध लगने के बाद 1989 में 1200 कन्या भ्रूणों की हत्या सिर्फ मुंबई के दो क्लीनिकों में की गयी (मानुषी, मार्च-अप्रैल, 1992). चंडीगढ़ की ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट (जून 23, 1993) के अनुसार हरियाणा  के सिरसा  जिले में सिर्फ एक क्लीनिक में प्रतिदिन लगभग 12 कन्या भ्रूणों का गर्भपात किया गया. अब जब भ्रूण के लिंग परीक्षण को निषिद्ध  कर दिया गया है तो सब कुछ बिना प्रमाण मौखिक  चलता है. अब तो दक्षिण भारत भी इसकी चपेट में आ चुका है.
पुरातनपंथी मानसिकता वाला हमारा आधुनिक समाज अपनी सुविधा के लिए असुंतलित  डिज़ाइनर परिवार बनाने को प्रोत्साहित कर रहा है...इसके नतीजे भी हमारे सामने आएंगे, पर तब तक बहुत देर हो चुकी होगी.

Comments

Popular posts from this blog

बदहाल साहिबाबाद रेलवे स्टेशन

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली के नजदीक होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। यहां 98 पैंसेजर ट्रेन और 16 एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ हैं। जिनसे लगभग 50 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यही रेलवे स्टेशन अनियमिताओं का शिकार है। पूरे परिसर में गंदगी और आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात है। बंदरों के आतंक से भी यह स्टेशन अछूता नहीं है। टिकट खिड़की परिसर में लगी हुई दोनों एटीवीएम मशीनें महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इस परिसर में तीन टिकट खिड़की हैं और एक पूछताछ कार्यालय है। जिसमें से अक्सर दो बंद ही रहती हैं। जिसके चलते यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जब स्टेशन मास्टर नरेश मलिक से बात की गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए अपना दामन बचाने की कोशिश की। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की कमी हैं। मैं उनसे कहां तक काम करवाउं। पेयजल की बाधित व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग विभाग का काम है। इसके बारे में आप इस विभाग से बात करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विभाग आपके आदेश के अधीन नहीं हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली। रेलवे स्टेशन पर ...

उत्तर प्रदेश की राजनीति में हिंदुत्व का कार्ड वर्सेस समाजवादी विकास कार्ड

अजय शर्मा वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक उत्तर प्रदेश की सियासत में मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि और शाही मस्जिद को लेकर केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट के ऊपर संभल के सांसद और सपा नेता रहमान के बयान ने सियासी तड़का लगा दिया है.  सहारनपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह मैं अपनी रैली में जो कहा है वह अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है कि सहारनपुर में शाकुंभरी देवी के नाम पर विश्वविद्यालय बनेगा।  इससे उत्तर प्रदेश की सियासत में ध्रुवीकरण की संभावनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई है केशव प्रसाद मौर्य अपने बयान पर कायम है बीजेपी के प्रवक्ता हिंदुत्व और विकास की राजनीति की बात कर रहे हैं जिससे यह साफ हो गया है कि अब उत्तर प्रदेश की सियासत में कृष्ण जन्मभूमि ही चुनावी मुद्दा रहेगा.  आपको मैं यहां पर बता दूं जब पीवी नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री थे उस वक्त की सरकार ने वरशिप एक्ट 1991 मैं पास किया था। साल 1991 में रामजन्मभूमि आंदोलन चरम पर था. उस दौरान अयोध्या के साथ ही तमाम मंदिर-मस्जिद विवाद उठने लगे थे. ऐसे में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की स...

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा सांसद किशन कपूर ने कहा समाज भ्रष्ट हो चुका है बीमार हो चुका है

हिमाचल प्रदेश से कांगड़ा सांसद श्री किशन कपूर  ने गुरुवार 5 दिसंबर 2019 मैं एक मुलाकात के दौरान अखिल भारतीय  खत्री युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके टीम से बातचीत में कहा कि अरविंद अरोड़ा खत्री समाज को एकजुट करें, खत्री समाज को एक मंच पर लेकर आएं और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की कोशिश करें.  समाज में स्वार्थ परता चरम पर पहुंच रही है घर के बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान नहीं हो पा रहा है.   समाज में फिर से संस्कारों को पोषित करने की आवश्यकता है और इसके लिए हमें युद्ध स्तर पर अभियान चलाने पड़ेंगे.  उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं अरविंद अरोड़ा इस कार्य में सफल होंगे और समाज को एक नई दिशा देने में कामयाबी हासिल करेंगे.   इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा जी ने कहा कि अरविंद अरोड़ा आपके विचारों और चिंतन को पुष्ट करते हुए ही कार्य कर रहे हैं और पूरे समाज को एकजुट करने में लगे हुए हैं मैंने पिछले एक दशक से देख रहा हूं किस तरह से यह अथक और कर्मठ व्यक्ति के रूप में कार्य कर रहे हैं.  सांसद किशन कपूर जी ने कहा म...