Skip to main content

सर्फाबाद नोएडा---- आजादी से पहले और आजादी के बाद


सर्फाबाद नोएडा 
आजादी से पहले और आजादी के बाद 
‘यादवों के गांव की 13 पीढ़ियों का विशालतम इतिहास‘ 
प्रस्तावना 

दुनिया के मानचित्र में ग्रामीण भारत की पहचान रखने वाला अपना देश हिंदुस्तान आज जीवन के हर क्षेत्र में विकास कर रहा है।  चाहे वह रियल एस्टेट सेक्टर हो या फिर सूचना प्रौद्योगिकी का क्षेत्र हो। भारत की पहचान एक विकासशील देश के रूप में होती है लेकिन इसके बावजूद भी अपने देश हिंदुस्तान ने अपनी ग्रामीण पहचान और सादा जीवन को जीवंत रखा है।

किसी भी जीवन देश के लिए मजबूत और स्वतंत्र लोकतंत्र का होना महत्वपूर्ण जरूरत है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और तमाम तरह के उतार-चढ़ाव देखने के बावजूद इसकी लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती गई है। बीच में कुछ झटके, हिचकोले आए लेकिन यह आगे बढ़ता गया। इसके साथ-साथ भारत का साहित्य सृजन भी समृद्ध होता गया है, ऐसे में भारतीय मीडिया तथा साहित्य का दायित्व और बढ़ जाता है कि वह देश समाज, राजनीति, कला और दुनिया में जो घटित हो रहा है उसे बिना किसी लाग लपेट, बिना किसी दबाव और पूरी सच्चाई के साथ दो टूक शब्दों में पाठकों के सामने रखे।

यही कोशिश ‘सर्फाबाद आजादी से पहले और आजादी के बाद‘ किताब के माध्यम से हम कर रहे हैं। इस किताब के अंदर यादवों की ‘13 पीढ़ियों का विशालतम इतिहास‘ लिपिबद्ध करने का एक अनूठा प्रयास किया गया है।

हमारी कोशिश है कि सर्फाबाद की तेरह पीढ़ियों का सफर जिन मानदंडों और आदर्शों का परिचायक रहा है, वह दुनिया के सामने आए और सर्फाबाद की वर्तमान पीढ़ी को अपने इतिहास के बारे में जानने का मौका मिले और वह उस पर गर्व कर सके। सर्फाबाद का मूल मंत्र है ‘स्वाभिमान के साथ जीवन को जीना‘। ऐसे ही मानदंडों और जीवन के मूल्यों पर आधारित सर्फाबाद का इतिहास किताब के रूप में आपके हाथों में है।
सर्फाबाद ने आजादी से पहले और आजादी के बाद अपने तेरह पीढ़ियों के सफर में कई राजनैतिक और सामाजिक बदलाव देखे हैं। जाहिर है, आने वाले दिनों में भी बदलाव का सिलसिला जारी रहेगा। बदलाव के विविध पहलू इस किताब में भी दर्ज हुए हैं। लगभग 300 सालों से ज्यादा के इस सफर के दौरान साहित्य, समाज, संस्कृति, कला और राजनीति में आए बदलावों के साथ ही बड़े परिदृश्य और घटनाक्रमों को पाठकों के समक्ष रखने का प्रयास किया गया है। इसमें नोएडा और सर्फाबाद गांव के समक्ष आज और आने वाले दिनों की चुनौतियों की भी चर्चा है। 

इसके लिए हमने सर्फाबाद और नोएडा के प्रतिष्ठित चिंतकां, समाजसेवियों, राजनीतिज्ञों, किसानों, व्यापारियों, अध्यापकों और घर गांव के बुजुर्गों के संस्मरण, जानकारी और अनुभव के आधार पर उनका सहयोग प्राप्त किया है। कमजोर सेहत और व्यस्तताओं के बावजूद कई बुजुर्ग चिंतकां के सहयोग से हमारी कोशिश कामयाबी तक पहुंच पाई। इन सभी सहयोगियों ने जो कहा और जो जानकारी दी, वह देश और समाज के लिए इस समय मायने रखती है।

मौजूदा समय की चुनौतियों का हल क्या हो, इस पर भी सर्फाबाद के शुभचिंतकों की राय पाठकों के लिए प्रेरणा बन सकती है। देश में लगातार बदल रही राजनीति, सामाजिक व्यवस्था और विचारधारा की वजह से गंभीर होती समस्याओं का गहरा विवेचन भी इसमें किया गया है, जो पाठकों को मानसिक रूप से समृद्ध करेगा।
सर्फाबाद गांव के सभी निवासी इस बात पर एकमत हैं कि सर्फाबाद विविधताओं से भरा बहुलतावादी समाज का गांव है। यहां हर वर्ग, जाति, धर्म, संप्रदाय और स्त्री-पुरुष के लिए मुकम्मल जगह है। एक तरीके से यह असली भारत की तस्वीर पेश करता है, जो लोग इस धारणा में नहीं रखते उनको अपना नजरिया बदल लेना चाहिए।
सर्फाबाद के निवासियों का मानना है कि देश को साफ-सुथरा करने का जिम्मा देश के नागरिकों पर भी है। देश में आर्थिक बदहाली, अशिक्षा और जातिगत विसंगतियों को दूर करने का जिम्मा भी नागरिकों पर  है।
इस किताब को लिखने में सर्फाबाद के प्रधान वीरपाल यादव की भूमिका बहुत ही अहम है। उन्होंने बहुत ही संजीदगी के साथ एक सूत्रधार की भूमिका को निभाया है। सर्फाबाद गांव के यादवों से जुड़ी हुई हर जानकारी को उन्होंने उपलब्ध कराया है, और इसके साथ-साथ अपनी बातों को वे बहुत ही तार्किक ढंग से कहते हैं।
प्रधान वीरपाल यादव कहते हैं कि देश में सामाजिक और सांस्कृतिक आंदोलन की जरूरत है क्योंकि सकारात्मक बदलाव उसी से संभव है। यह राजनीति भर के बस की बात नहीं है। मौजूदा राजनीतिक दल तो सत्ता हथियाने के लिए अपने एजेंडे पर काम करते हैं, इसलिए उनसे बदलाव का वाहक बनने की उम्मीद करना बेमानी है। जन चेतना और सामाजिक सांस्कृतिक आंदोलनों में ही वह क्षमता है कि राजनीति की धारा भी बदल जाए।

सर्फाबाद गांव के कुछ विचारशील बुद्धिजीवियों ने सर्फाबाद गांव की मौजूदा स्थिति पर भी तीखी टिप्पणियां की है और उन्होंने इसके प्रति कुछ हद तक मीडिया को जिम्मेदार ठहराया है, उनका मानना है कि सरफाबाद गांव की असली तस्वीर मीडिया ने दुनिया के सामने नहीं रखी, यह गलत है।

मुझे पूरी आशा है पाठकों को यह किताब कुछ नया सोचने पर मजबूर करेगी। नोएडा और सर्फाबाद गांव के प्रतिष्ठित समाजसेवियों, राजनीतिज्ञों और बुद्धिजीवियों के द्वारा दी गई जानकारियां पाठकों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगी, जो आज के समय की महती जरूरत है। यह नए विचारों को प्रश्रय देने, नई बहस का सूत्रपात करने में भी थोड़ा सा मददगार होंगी, तो हम अपनी कोशिश को सफल मानेंगे। बहुत ही जल्द, सर्फाबाद गांव के यादवों की 13 पीढ़ियों का विशालतम इतिहास की यह किताब पाठकों के हाथों में होगी। जिसके बाद इस गांव को लेकर दुनिया का सोचने और समझने का नजरिया बदल जाएगा और मौजूदा पीढ़ी अपने इतिहास पर गर्व कर सकेगी। साथ ही आने वाली पीढ़ी को गर्व के साथ जीने के लिए तैयार कर सकेगी।
अजय शर्मा 

Comments

Popular posts from this blog

बदहाल साहिबाबाद रेलवे स्टेशन

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली के नजदीक होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। यहां 98 पैंसेजर ट्रेन और 16 एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ हैं। जिनसे लगभग 50 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यही रेलवे स्टेशन अनियमिताओं का शिकार है। पूरे परिसर में गंदगी और आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात है। बंदरों के आतंक से भी यह स्टेशन अछूता नहीं है। टिकट खिड़की परिसर में लगी हुई दोनों एटीवीएम मशीनें महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इस परिसर में तीन टिकट खिड़की हैं और एक पूछताछ कार्यालय है। जिसमें से अक्सर दो बंद ही रहती हैं। जिसके चलते यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जब स्टेशन मास्टर नरेश मलिक से बात की गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए अपना दामन बचाने की कोशिश की। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की कमी हैं। मैं उनसे कहां तक काम करवाउं। पेयजल की बाधित व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग विभाग का काम है। इसके बारे में आप इस विभाग से बात करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विभाग आपके आदेश के अधीन नहीं हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली। रेलवे स्टेशन पर ...

उत्तर प्रदेश की राजनीति में हिंदुत्व का कार्ड वर्सेस समाजवादी विकास कार्ड

अजय शर्मा वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक उत्तर प्रदेश की सियासत में मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि और शाही मस्जिद को लेकर केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट के ऊपर संभल के सांसद और सपा नेता रहमान के बयान ने सियासी तड़का लगा दिया है.  सहारनपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह मैं अपनी रैली में जो कहा है वह अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है कि सहारनपुर में शाकुंभरी देवी के नाम पर विश्वविद्यालय बनेगा।  इससे उत्तर प्रदेश की सियासत में ध्रुवीकरण की संभावनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई है केशव प्रसाद मौर्य अपने बयान पर कायम है बीजेपी के प्रवक्ता हिंदुत्व और विकास की राजनीति की बात कर रहे हैं जिससे यह साफ हो गया है कि अब उत्तर प्रदेश की सियासत में कृष्ण जन्मभूमि ही चुनावी मुद्दा रहेगा.  आपको मैं यहां पर बता दूं जब पीवी नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री थे उस वक्त की सरकार ने वरशिप एक्ट 1991 मैं पास किया था। साल 1991 में रामजन्मभूमि आंदोलन चरम पर था. उस दौरान अयोध्या के साथ ही तमाम मंदिर-मस्जिद विवाद उठने लगे थे. ऐसे में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की स...

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा सांसद किशन कपूर ने कहा समाज भ्रष्ट हो चुका है बीमार हो चुका है

हिमाचल प्रदेश से कांगड़ा सांसद श्री किशन कपूर  ने गुरुवार 5 दिसंबर 2019 मैं एक मुलाकात के दौरान अखिल भारतीय  खत्री युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके टीम से बातचीत में कहा कि अरविंद अरोड़ा खत्री समाज को एकजुट करें, खत्री समाज को एक मंच पर लेकर आएं और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की कोशिश करें.  समाज में स्वार्थ परता चरम पर पहुंच रही है घर के बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान नहीं हो पा रहा है.   समाज में फिर से संस्कारों को पोषित करने की आवश्यकता है और इसके लिए हमें युद्ध स्तर पर अभियान चलाने पड़ेंगे.  उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं अरविंद अरोड़ा इस कार्य में सफल होंगे और समाज को एक नई दिशा देने में कामयाबी हासिल करेंगे.   इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा जी ने कहा कि अरविंद अरोड़ा आपके विचारों और चिंतन को पुष्ट करते हुए ही कार्य कर रहे हैं और पूरे समाज को एकजुट करने में लगे हुए हैं मैंने पिछले एक दशक से देख रहा हूं किस तरह से यह अथक और कर्मठ व्यक्ति के रूप में कार्य कर रहे हैं.  सांसद किशन कपूर जी ने कहा म...