Skip to main content

भारत का पहला आम चुनाव

पहला आम चुनाव

हिंदुस्तान का पहला आम चुनाव कई चीजों के अलावा एक विश्वास का विषय था एक नया नया आजाद हुआ मुल्क सार्वभौमिक मताधिकार के तहत सीधे तौर पर अपने हुक्मरानों के चुनने जा रहा था. इसने वह रास्ता अख्तियार नहीं किया जो पश्चिमी देशों ने अख्तियार किया था वहां पहले कुछ संपत्ति शाली तबकों को ही मतदान का हक मिला था बहुत बाद तक वहां कामगारों और महिलाओं को मतदान हक्क नहीं मिला था लेकिन हिंदुस्तान में ऐसा नहीं हुआ मुल्क 1947 में आजाद हुआ और इसके 2 सालों के बाद यहां एक चुनाव आयोग का गठन कर दिया गया.
मार्च 1950 में सुकुमार सेन को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया उसके अगले ही महीने जनप्रतिनिधि कानून संसद में पारित कर दिया गया इस कानून को पेश करते हुए संसद में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने यह उम्मीद जाहिर की कि साल 1951 के बसंत तक चुनाव करवा लिए जाएंगे.
इस मामले में नेहरू की जल्दबाजी समझी जा सकती थी लेकिन जिस व्यक्ति के जिम्मे चुनाव करवाने का काम था उसके लिए यह मुश्किल काम था यह एक दुर्भाग्य जनक बात है कि हम सुकुमार सेन के बारे में बहुत नहीं जानते उन्होंने भी कोई संस्मरण या कोई दस्तावेज अपने पीछे नहीं छोड़ा जो हमें उनके बारे में ज्यादा बता सके सुकुमार सेन का जन्म 18 से 99 में हुआ था और उन्होंने प्रेसिडेंसी कॉलेज और लंदन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की थी लंदन यूनिवर्सिटी में उन्हें गोल्ड मेडल भी मिला था इसके बाद उन्होंने 1921 में इंडियन सिविल सर्विस जॉइन कर ली और कई जिलों में बतौर न्यायाधीश उनकी बहाली की गई बाद में वे पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव भी बने जहां से उन्हें प्रतिनियुक्ति पर मुख्य चुनाव आयुक्त बनाकर भेज दिया गया.
शायद सेन के अंतर का वह गणितीय ही था जिस ने नेहरू को कुछ दिन इंतजार करने के लिए कहा था क्योंकि भारत सरकार के किसी भी अधिकारी के पास इतना कठिन और विशाल काम नहीं था जो सुकुमार सेन को सौंपा गया था जरा हम यहां मतदाताओं की तादाद पर गौर करें उस चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 17 करोड़ 60 लाख थी जिनकी उम्र 21 साल या उससे ऊपर थी और जिसमें से 85 फ़ीसदी ना तो पढ़ सकते थे और ना ही लिख सकते थे उनमें से हर एक की पहचान करनी थी उसका नाम लिखना था और उन्हें पंजीकृत करना था मतदाताओं का निबंधन तो महज पहला कदम था क्यों की समस्या यह थी कि अधिकांश अशिक्षित मतदाताओं के लिए पार्टी प्रतीक चिन्ह मतदान पत्र और मत पेटी किस तरह की बनाई जाए इसके बाद चुनाव के लिए मतदान केंद्र का भी चयन किया जाना था साथ ही इमानदार और सक्षम मतदान अधिकारी की भी नियुक्ति करनी थी इसके अलावा आम चुनावों के साथ ही राज्यों की विधानसभाओं के लिए भी चुनाव होने थे इस काम में सुकुमार सेन के साथ विभिन्न राज्यों में मुख्य चुनाव अधिकारी भी काम कर रहे थे जिनमें से अधिकांश अमूमन आईसीएस ऑफिसर ही थे.
आखिरकार सन 1952 के शुरुआती महीनों में चुनाव करवाया जाना तय हुआ हालांकि कुछ गुरु और सुदूर भर्ती जिलों में इस काम को पहले अंजाम दिया जाना था उस वक्त एक अमेरिकन पर्यवेक्षक में सही ही लिखा कि चुनाव में इस्तेमाल किए जाने वाले सामान और उपकरण बहुत बड़ी समस्या पैदा कर रहे हैं.
सुकुमार सेन के उद्यम को समझने में कुछ आंकड़े हमारी मदद कर सकते हैं कुल मिलाकर 4500 सीटों पर चुनाव होने जिनमें करीब 500 संसद के लिए थे और शेष प्रांतीय विधानसभाओं के थे इस चुनाव में 224000 मतदान केंद्र बनाए गए और वहां 2000000 इस्पात की मत पेटियां भेजी गई इन बेटियों को बनाने में 8200 टन इस्पात खर्च हुआ. 6 महीने के अनुबंध पर 16500 क्लर्क बहाल किए गए ताकि मतदाता सूची क्षेत्र व ढंग से टाइप किया जा सके और उनका मिलान किया जा सके मतदान पत्रों को छापने में करीब 380000 कागज के रिम इस्तेमाल किए गए.
चुनाव कार्य को संपादित करने के लिए 56 हजार पीठासीन अधिकारियों का चुनाव किया गया और इनकी सहायता के लिए 280000 सहायक बहाल किए गए इस चुनाव में सुरक्षा के लिए 224000 पुलिस के जवानों को बहाल किया गया ताकि हिंसा और मतदान केंद्रों पर गड़बड़ियों को रोका जा सके.

#Loksabhaelection2019
#ajaysharma

Comments

Popular posts from this blog

बदहाल साहिबाबाद रेलवे स्टेशन

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली के नजदीक होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। यहां 98 पैंसेजर ट्रेन और 16 एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ हैं। जिनसे लगभग 50 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यही रेलवे स्टेशन अनियमिताओं का शिकार है। पूरे परिसर में गंदगी और आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात है। बंदरों के आतंक से भी यह स्टेशन अछूता नहीं है। टिकट खिड़की परिसर में लगी हुई दोनों एटीवीएम मशीनें महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इस परिसर में तीन टिकट खिड़की हैं और एक पूछताछ कार्यालय है। जिसमें से अक्सर दो बंद ही रहती हैं। जिसके चलते यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जब स्टेशन मास्टर नरेश मलिक से बात की गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए अपना दामन बचाने की कोशिश की। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की कमी हैं। मैं उनसे कहां तक काम करवाउं। पेयजल की बाधित व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग विभाग का काम है। इसके बारे में आप इस विभाग से बात करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विभाग आपके आदेश के अधीन नहीं हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली। रेलवे स्टेशन पर ...

उत्तर प्रदेश की राजनीति में हिंदुत्व का कार्ड वर्सेस समाजवादी विकास कार्ड

अजय शर्मा वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक उत्तर प्रदेश की सियासत में मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि और शाही मस्जिद को लेकर केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट के ऊपर संभल के सांसद और सपा नेता रहमान के बयान ने सियासी तड़का लगा दिया है.  सहारनपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह मैं अपनी रैली में जो कहा है वह अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है कि सहारनपुर में शाकुंभरी देवी के नाम पर विश्वविद्यालय बनेगा।  इससे उत्तर प्रदेश की सियासत में ध्रुवीकरण की संभावनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई है केशव प्रसाद मौर्य अपने बयान पर कायम है बीजेपी के प्रवक्ता हिंदुत्व और विकास की राजनीति की बात कर रहे हैं जिससे यह साफ हो गया है कि अब उत्तर प्रदेश की सियासत में कृष्ण जन्मभूमि ही चुनावी मुद्दा रहेगा.  आपको मैं यहां पर बता दूं जब पीवी नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री थे उस वक्त की सरकार ने वरशिप एक्ट 1991 मैं पास किया था। साल 1991 में रामजन्मभूमि आंदोलन चरम पर था. उस दौरान अयोध्या के साथ ही तमाम मंदिर-मस्जिद विवाद उठने लगे थे. ऐसे में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की स...

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा सांसद किशन कपूर ने कहा समाज भ्रष्ट हो चुका है बीमार हो चुका है

हिमाचल प्रदेश से कांगड़ा सांसद श्री किशन कपूर  ने गुरुवार 5 दिसंबर 2019 मैं एक मुलाकात के दौरान अखिल भारतीय  खत्री युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके टीम से बातचीत में कहा कि अरविंद अरोड़ा खत्री समाज को एकजुट करें, खत्री समाज को एक मंच पर लेकर आएं और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की कोशिश करें.  समाज में स्वार्थ परता चरम पर पहुंच रही है घर के बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान नहीं हो पा रहा है.   समाज में फिर से संस्कारों को पोषित करने की आवश्यकता है और इसके लिए हमें युद्ध स्तर पर अभियान चलाने पड़ेंगे.  उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं अरविंद अरोड़ा इस कार्य में सफल होंगे और समाज को एक नई दिशा देने में कामयाबी हासिल करेंगे.   इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा जी ने कहा कि अरविंद अरोड़ा आपके विचारों और चिंतन को पुष्ट करते हुए ही कार्य कर रहे हैं और पूरे समाज को एकजुट करने में लगे हुए हैं मैंने पिछले एक दशक से देख रहा हूं किस तरह से यह अथक और कर्मठ व्यक्ति के रूप में कार्य कर रहे हैं.  सांसद किशन कपूर जी ने कहा म...