Skip to main content

बजट की कसौटी पर वित्त मंत्री


अगले महीने एनडीए सरकार का सालाना बजट आने वाला है। देश के करोड़ों लोगों की निगाहें इस पर लगी हुईं हैं। लोगों ने उम्मीदों की एक लंबी लिस्ट वित्त मंत्री अरूण जेटली को सौंप दी हैं। मौजूदा सरकार के लिए इन उम्मीदों को पूरा कर पाना कितना संभव होगा। यह थोड़ा सा मुश्किल नजर आ रहा है क्योंकि वर्ष 2016 में सरकार सातवां वेतन कमीशन भी लागू करने जा रही है। जिसकी वजह से 48000 करोड़ का अतिरिक्त दबाव वित्त मंत्री पर होगा। ऐसे में इसका जवाब वित्त मंत्री का सूटकेस अगले महीने देगा। 

इस साल भी सरकार पर सबसे जयादा दबाव आयकर में छूट को लेकर है। वेतनभोगी जनता चाहती है कि उसे आयकर में और छूट दी जाए। पिछले बजट में जो छूट मिली थी, उसका लोगों को खासा फायदा नहीं हुआ। 
भाजपा ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि उनकी सरकार आयकर में छूट की सीमा बढ़ाकर पांच लाख रूपये कर देगी। पिछले बजट में ऐसी उम्मीद थी, लेकन ऐसा नही हुआ। अगर ऐसा नही हो सकता है, तो सरकार दीर्घावधि की बचत के जरिये मिलने वाली छूट की सीमा डेढ़ लाख रूपये से बढ़कर ढाई लाख रूपये कर दे। इतना ही नहीं वेतनभोगियों के लिए दो लाख रूपये तक के स्टैण्डर्ड डिडक्शन की व्यवस्था को फिर से शुरू किया जाए। इससे उन्हें महंगाई से लड़ने में मदद मिलेगी। सरकार ने कई साल पहले मेडिकल छूट के नाम पर 15,000 रूपये की सीमा बनाई थी, जिसे बढा़ना बेहद आवश्यक है। दवाइयों की बढ़ती कीमतें और मेडिकल खर्च की बढ़ती लागत के कारण इसमंें बेढ़ोतरी आवश्यक हो गई है। बच्चों की शिक्षा के लिए दी जाने वाली फीस पर सरकार टैक्स में छूट की व्यवस्था देती है लेकिन वह काफी कम है उसे बढ़ाया जाना चाहिए। वेतनभोगियों का टांसपोर्ट व्यवस्था पर मिलने वाला भत्ता 1600 रूपए से बढ़ाकर 3000 रूपए तक किया जाना चाहिए। 

लोगों के लिए आवास ऋण एक ऐसा मुद्दा है जिस पर सरकार को गंभीरता से सोचना चाहिए। देश में मकानों की कीमतें काफी उंची हैं और उस पर ब्याज दरें भी ज्यादा हैं। मध्यम वर्ग आवास ऋण चुकाते चुकाते थक जाता है। इसलिए टैक्स में मिलने वाली दो लाख रूपए की रियायत को बढ़ाया जाना चाहिए। 

इसके अलावा मध्यम वर्ग के लिए सर्विस टैक्स सबसे ज्यादा कष्टदायक है। यह सबसे ज्यादा लोगों को तकलीफ दे रहा है। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने इसे बढ़ाकर 14.42 तक कर दिया इस बार वित्त मंत्री को इसे खत्म करने के बारे में सोचना चाहिए। बजट में सरकार को शिक्षा औैर स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। स्वास्थ्य पर तो सरकार ने खर्चाें में कटौती कर दी है और शिक्षा पर जीडीपी का मात्र 3.3 ही खर्च किया जाता है। 
इस लिए बजट तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान यह याद रखना होगा कि राजकोषीय समावेशन और सुधार की राह पर बने रहना अत्यंत अहम है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकारी राजस्व में नई जान डालनी होगी होगी। राजस्व के मोर्चे पर सबसे बड़ा और अहम बदलाव वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) है जो राजनीतिक गतिरोध का शिकार है। इसको लेकर वित्त मंत्री का क्या रूख रहेगा। यह दिलचस्प हो सकता है। 

वित्त मंत्री ने इस वर्ष 2015 के बजट भाषण में प्रत्यक्ष कर के मामले पर कहा था कि कॉर्पोरशन कर की दर को अगले चार सालों में क्रमश पांच फीसदी अंक घटाते हुए 25 फीसदी किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा था कि उन तमाम रियायतों को खत्म किया जाएगा जिनकी वजह से कंपनियां मौजूदा 30 फीसदी से कम कर चुकाती हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश यह प्रक्रिया इस साल 2015 में शुरू नहीं हो सकी। कर दरों को कम करने का खाका तैयार करना अनिवार्य है और इसमें रियायतों को चरणबद्ध ढंग से खत्म करने की व्यवस्था होनी चाहिए। 

निजी आयकर में भी रियायत का का रास्ता खोजना होगा। लोगों से ऐसे सुझाव आए हैं कि करदाताओं के लिए यह सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये सालाना तक की जाए। फिलहाल ऐसा करना कितना उचित होगा अभी नहीं कहा जा सकता। फिलहाल मांग कम है लेकिन उसमें सुधार करने वाले कई कारक नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर, प्रत्यक्ष कर का आधार भी सरकार के लिए अहम है। उसे इस पर नये सिरे से सोचना होगा। वहीं कर दायरा बढ़ाने के लिए यह भी आवश्यक है कि अधिकाधिक लेन देन कर व्यवस्था की नजर से गुजरें। इसके लिए पैन (स्थायी खाता संख्या) नंबर अनिवार्य होना चाहिए। हाल के दिनों में इसे लेकर जो कुछ रियायतें दी गईं वे सही नहीं मानी जा सकतीं।

सर्विस टैक्स के मामले में शायद यह सरकार के लिए आखिरी अवसर है कि वह सेवा करदाताओं को जीएसटी के आगमन के पहले तैयार कर सके। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो तो दरों को बढ़ाकर उस अनुमानित राजस्व निरपेक्ष दर के आसपास ले जाना होगा जो जीएसटी के लागू होने के बाद हो जाएगी। ऐसा करके ही जीएसटी को अपनाने के तात्कालिक मुद्रास्फीतिक प्रभाव से बचा जा सकता है। आखिर में कर आतंक समाप्त करने के बारे में एक स्पष्ट वक्तव्य दिया जाना चाहिए। बजट भाषण में ट्रांसफर प्राइसिंग संबंधी लेनदेन कर की अत्यधिक मांग को भी संबोधित किया जाना चािहए। ऐसा करने से निवेशकों के मन में यह आश्वस्ति आएगी कि भारत कारोबारियों के और अधिक अनुकूल हो रहा है।

बजट में सभी वर्गाें के लोगों का बराबर ध्यान रखा जाना चाहिए। क्योंकि इस बार बजट से सभी लोगों को काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में वित्त मंत्री के बजट पेश करने से पहले इस पर गंभीर विचार विमर्श की सख्त आवश्यकता है। मध्यम वर्ग के लिए सर्विस टैक्स और आवास ऋण एक बड़ा मुद्दा है तो कारोबारियों के लिए जीएसटी बड़ा मुद्दा है। 


Comments

Popular posts from this blog

बदहाल साहिबाबाद रेलवे स्टेशन

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली के नजदीक होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। यहां 98 पैंसेजर ट्रेन और 16 एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ हैं। जिनसे लगभग 50 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यही रेलवे स्टेशन अनियमिताओं का शिकार है। पूरे परिसर में गंदगी और आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात है। बंदरों के आतंक से भी यह स्टेशन अछूता नहीं है। टिकट खिड़की परिसर में लगी हुई दोनों एटीवीएम मशीनें महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इस परिसर में तीन टिकट खिड़की हैं और एक पूछताछ कार्यालय है। जिसमें से अक्सर दो बंद ही रहती हैं। जिसके चलते यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जब स्टेशन मास्टर नरेश मलिक से बात की गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए अपना दामन बचाने की कोशिश की। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की कमी हैं। मैं उनसे कहां तक काम करवाउं। पेयजल की बाधित व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग विभाग का काम है। इसके बारे में आप इस विभाग से बात करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विभाग आपके आदेश के अधीन नहीं हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली। रेलवे स्टेशन पर ...

बलात्कार के बढ़ने के कारण क्या है

 पिछले कुछ सालों में बलात्कार और यौन शोषण के मामलों में बहुत तेजी आई है जिसने समाज को नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है और एक नई बहस को जन्म दिया है इसके कारण क्या है  हैदराबाद मैं पशु चिकित्सक दिशा के साथ हुआ बलात्कार और उसके बाद उसकी पेट्रोल डालकर जला कर हत्या. इस घटना ने पूरे देश को उबाल दिया आक्रोश से भर दिया और जनाक्रोश चारों तरफ फूटने लगा.   मीडिया के माध्यम से एक नई बहस शुरू हुई और लोगों ने अपनी अपनी राय स्पष्ट करना शुरू कर दिया लोग बलात्कार जैसी सामाजिक बीमारी से तुरंत छुटकारा चाहते हैं और सख्त कानून की डिमांड कर रहे हैं.  सरकार भी सख्त कानून की बात कर रही है लेकिन कानून सख्त होने के बावजूद भी बलात्कार जैसी घटनाएं नहीं रुक रही है. पिछले 10 साल के यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें बढ़ोतरी ही ही हुई है.  दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप के बाद से अब तक हैदराबाद दिशा गैंगरेप तक समाज में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने के लिए नहीं मिला है बल्कि यौन शोषण और बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है एनसीआरबी के आंकड़े यही बताते हैं कि बलात्कार के मामले  ...

रथयात्रा का महारथी सवालों के चक्रव्यूह में

बीजेपी के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी एक बार फिर से 11 अक्टूबर को रथ यात्रा पर निकल रहे हैं। यह रथ यात्रा बीजेपी सिताब दियारा से जेपी की जयंती के मौके पर भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू करेगी। इस बार यह बहुत ही चर्चा का विषय है। बीजेपी में भी इस पर घमासान मचा हुआ है। लेकिन इस बार रथयात्रा के महारथी आडवाणी अन्ना हजारे और रामदेव की वजह से भ्रष्टाचार के खिलाफ जो माहौल बना है उसे भुना लेना चाहते हैं और बीजेपी की खोती साख की लाज बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। आडवाणी की रथयात्रा को पार्टी व्यापक बनाने में जुट गई है। कोर ग्रुप की बैठक में पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, अनंत कुमार, बाल आप्टे समेत कई नेताओं ने योजना को तराशने की कोशिश की। पहले इस यात्रा को महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर पर निकाले जाने पर विचार हो रहा था। लेकिन 11 अक्टूबर पर ही सहमति बनी। 41 दिन तक चलने वाली आडवाणी की रथयात्रा 20 नवंबर को दिल्ली में बड़ी रैली के साथ पूरी होगी। 21 नवंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने की उम्मीद है। उससे ठीक पहले भाजपा केंद्र की संप्रग सरकार को कठघरे में खड़ा करने की ...