Skip to main content

जानिए क्या हैं डेराबस्सी फ्लाईओवर के डिजाइन में बदलाव



चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर डेराबस्सी में बन रहे फ्लाईओवर के डिजाइन में बदलाव कर दिया गया है। अब फ्लाईओवर के निर्माण के लिए हाईवे से सटे घर नहीं गिराए जाएंगे। क्योंकि अब दोनों सर्विस लेन ओवरब्रिज के एक ही में साइड होंगी। यह जानकारी सीपीएस व हलका विधायक एनके शर्मा ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

एनके शर्मा ने कहा कि नेशनल हाईवे के अधिकारियों से हाईवे पर स्थित खेड़ा मंदिर व इसके साथ अन्य निर्माणों को न गिराने का आग्रह किया गया था।
नए डिजाइन में क्या है बदलाव 
पहले फ्लाईओवर के नीचे दोनों ओर सड़क बनाने की योजना थी, लेकिन अब बरवाला मोड़ के पास से जाने व आने वाली दोनों सड़कों को फ्लाईओवर के एक ही तरफ बनाया जाएगा। इसके बाद मुख्य मार्ग पर स्थित फायर ब्रिगेड के कार्यालय के पास से फिर से सड़क फ्लाईओवर के दोनों ओर बंट जाएगी।

घरों के आगे साढ़े चार फुट रास्ता छोड़ा जाएगा
हाईवे के साइड बनाई जा रही सर्विस लेन के कारण बरवाला मोड़ से आगे रहने वाले लोगों के घरों के आगे चार फुट से साढ़े चार फुट का रास्ता छोड़ा जाएगा।

इसके बाद मुख्य मार्ग पर स्थित जनेतपुर कट में वाहनों के मुड़ने के लिए जगह कम होने के कारण आए दिन होने वाले भयानक हादसों को देखते हुए स्टोरेज रोड बनाने का फैसला लिया गया।

हैबतपुर व मुबारिकपुर के लिए अलग सर्विस लेन
चंडीगढ़ से डेराबस्सी आने वाले व्हीकल के लिए हैबतपुर व मुबारिकपुर मुड़ने के लिए अलग से सर्विस लेन बनाई जाएगी। इसके लिए नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट इंचार्ज ने अधिकारियों को डिजाइन के साथ प्रस्ताव बनाने को कहा है। इस समय लोग रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से घूमकर लंबा चक्कर काटकर हैबतपुर व मुबारिकपुर की ओर जाते हैं।

फ्लाईओवर पर व्हीकल स्पीड रहेगी 80 
फ्लाईओवर पर वाहनों की स्पीड को लेकर काफी कशमकश थी। फ्लाईओवर के बीच में दिए जा रहे मोड़ के कारण पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि वाहन 80 की स्पीड पर फ्लाईओवर चढ़ेगा व बीच में आकर मोड़ के पास उसकी स्पीड 50 की हो जाएगी, लेकिन अब नए डिजाइन के अनुसार मोड़ ऐसा होगा कि पूरे फ्लाईओवर पर वाहनों की स्पीड 80 की रहेगी। फ्लाईओवर का निर्माण गुआर कंपनी कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

बदहाल साहिबाबाद रेलवे स्टेशन

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली के नजदीक होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। यहां 98 पैंसेजर ट्रेन और 16 एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ हैं। जिनसे लगभग 50 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यही रेलवे स्टेशन अनियमिताओं का शिकार है। पूरे परिसर में गंदगी और आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात है। बंदरों के आतंक से भी यह स्टेशन अछूता नहीं है। टिकट खिड़की परिसर में लगी हुई दोनों एटीवीएम मशीनें महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इस परिसर में तीन टिकट खिड़की हैं और एक पूछताछ कार्यालय है। जिसमें से अक्सर दो बंद ही रहती हैं। जिसके चलते यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जब स्टेशन मास्टर नरेश मलिक से बात की गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए अपना दामन बचाने की कोशिश की। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की कमी हैं। मैं उनसे कहां तक काम करवाउं। पेयजल की बाधित व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग विभाग का काम है। इसके बारे में आप इस विभाग से बात करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विभाग आपके आदेश के अधीन नहीं हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली। रेलवे स्टेशन पर ...

उत्तर प्रदेश की राजनीति में हिंदुत्व का कार्ड वर्सेस समाजवादी विकास कार्ड

अजय शर्मा वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक उत्तर प्रदेश की सियासत में मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि और शाही मस्जिद को लेकर केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट के ऊपर संभल के सांसद और सपा नेता रहमान के बयान ने सियासी तड़का लगा दिया है.  सहारनपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह मैं अपनी रैली में जो कहा है वह अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है कि सहारनपुर में शाकुंभरी देवी के नाम पर विश्वविद्यालय बनेगा।  इससे उत्तर प्रदेश की सियासत में ध्रुवीकरण की संभावनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई है केशव प्रसाद मौर्य अपने बयान पर कायम है बीजेपी के प्रवक्ता हिंदुत्व और विकास की राजनीति की बात कर रहे हैं जिससे यह साफ हो गया है कि अब उत्तर प्रदेश की सियासत में कृष्ण जन्मभूमि ही चुनावी मुद्दा रहेगा.  आपको मैं यहां पर बता दूं जब पीवी नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री थे उस वक्त की सरकार ने वरशिप एक्ट 1991 मैं पास किया था। साल 1991 में रामजन्मभूमि आंदोलन चरम पर था. उस दौरान अयोध्या के साथ ही तमाम मंदिर-मस्जिद विवाद उठने लगे थे. ऐसे में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की स...

नए साल की शुभकामनाएं

 नए साल के अवसर पर आपको शुभकामना देते हुए शब्दों का चुनाव बहुत ही चुनौती वाला है.  क्योंकि कोशिश जब यह होती है आपको जीवन भर की खुशियां, प्यार, स्नेह, सफलता और  यह दुनिया आपके कदमों में झुके.  जब जीवन की आकांक्षा हो कि आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट रहे, आपके होठों पर हमेशा मुस्कुराहट खिलती रहे, आंखों में खुशियों की चमक हो.  जब आप  उसके कोमल दिल पर, उसके नव युवती जैसे अल्हड़पन पर, कभी घरेलू लड़की जैसी सादगी पर, रानी जैसे वैभवशाली व्यक्तित्व पर, उसकी दिलकश आवाज पर, उसकी ऐसी खूबसूरत आंखों पर जो अपने आप से रिश्ता कायम कर लेती है. जिस पर आप पहली मुलाकात में ही फिदा हो गए हो,  जिसका दुख, संघर्ष, तकलीफें, दर्द  आपको अंदर तक झकझोर देता हो, यह सब कुछ आपको अपना लगता हो और आप उसकी खुशी के लिए प्रार्थनाएं करते हो. उसकी चेहरे की मुस्कुराहट देखकर आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती हो.   ऐसी शख्सियत को नववर्ष की शुभकामना देते हुए शब्दों का चुनाव चुनौतीपूर्ण हो जाता है.   ऐसे में बहुत ही सादगी से कहने का मन करता है यह नया साल आपके लिए सभी खुशियां...