Skip to main content

केजरीवाल बने मुख्यमंत्री, छह और मंत्रियों ने ली शपथ

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को यहां ऐतिहासिक रामलीला मैदान में अपार जनसमूह के बीच दूसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और इसके तुरंत बाद कार्यभार संभाल लिया।
       
केजरीवाल के करीबी और पटपड़गंज से विधायक मनीष सिसोदिया को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने केजरीवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। उनके साथ के सिसोदिया, असीम अहमद खान,  गोपाल राय. सत्येन्द्र जैन. संदीप कुमार और जितेन्द्र सिंह ने मंत्नी केरूप में शपथ ली।
       
शपथ ग्रहण के तुरंत बाद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने सभी मंत्रियों के साथ बैठक की जिसमें विभागों का बंटवारा किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज कैबिनेट की पहली बैठक नहीं हुई। यह अब सोमवार को होगी।
       
मुख्यमंत्री ने अपने पास कोई विभाग नहीं रखा है। सिसोदिया को वित्त, राजस्व, शिक्षा, योजना, शहरी विकास और वे सभी विभाग दिए गए हैं जो किसी अन्य मंत्री के पास नहीं है।
       
सिसोदिया ने संवाददाताओं को बताया कि मटिया महल विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए खान को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण तथा निर्वाचन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। बाबरपुर से विधायक बने गोपाल राय को परिवहन, सामान्य प्रशासन तथा रोजगार मंत्री बनाया गया है।
     
शकूर बस्ती से विधायक चुने गए सत्येन्द्र जैन को ऊर्जा, स्वास्थ्य, उद्योग, लोक निर्माण विभाग और सिंचाई एवं बाढ नियंत्रण विभाग, सुल्तानपुर माजरा के विधायक संदीप कुमार को महिला एवं बाल विकास, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री तथा त्रिनगर से निर्वाचित जितेन्द्र सिंह तोमर को विधि एवं न्याय, गृह, पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री बनाया बनाया गया है।
       
रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व देशभक्ति के गीत और शहनाई गूंज रही थी। समारोह में हजारों लोगों के अलावा फिल्मी दुनिया तथा अन्य क्षेत्रों की कई जानी मानी हस्तियां मौजूद थीं। केजरीवाल मंत्रिमंडल में इस बार किसी महिला को स्थान नहीं मिला है। पिछली बार राखी बिडलान को मंत्री बनाया गया था। नये मंत्रिमंडल में पिछली सरकार में मंत्री रहे सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज और गिरीश सोनी को भी जगह नहीं मिली है।
       
शपथ लेने के बाद केजरीवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अंहकार नहीं करने की अपील की। उन्होंने दिल्ली को पांच वर्ष के भीतर भ्रष्टाचार मुकत करने, वीआईपी संस्कृति समाप्त करने तथा दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए काम करने का वादा किया।  

Comments

Popular posts from this blog

बदहाल साहिबाबाद रेलवे स्टेशन

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली के नजदीक होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। यहां 98 पैंसेजर ट्रेन और 16 एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ हैं। जिनसे लगभग 50 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यही रेलवे स्टेशन अनियमिताओं का शिकार है। पूरे परिसर में गंदगी और आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात है। बंदरों के आतंक से भी यह स्टेशन अछूता नहीं है। टिकट खिड़की परिसर में लगी हुई दोनों एटीवीएम मशीनें महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इस परिसर में तीन टिकट खिड़की हैं और एक पूछताछ कार्यालय है। जिसमें से अक्सर दो बंद ही रहती हैं। जिसके चलते यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जब स्टेशन मास्टर नरेश मलिक से बात की गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए अपना दामन बचाने की कोशिश की। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की कमी हैं। मैं उनसे कहां तक काम करवाउं। पेयजल की बाधित व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग विभाग का काम है। इसके बारे में आप इस विभाग से बात करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विभाग आपके आदेश के अधीन नहीं हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली। रेलवे स्टेशन पर ...

उत्तर प्रदेश की राजनीति में हिंदुत्व का कार्ड वर्सेस समाजवादी विकास कार्ड

अजय शर्मा वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक उत्तर प्रदेश की सियासत में मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि और शाही मस्जिद को लेकर केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट के ऊपर संभल के सांसद और सपा नेता रहमान के बयान ने सियासी तड़का लगा दिया है.  सहारनपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह मैं अपनी रैली में जो कहा है वह अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है कि सहारनपुर में शाकुंभरी देवी के नाम पर विश्वविद्यालय बनेगा।  इससे उत्तर प्रदेश की सियासत में ध्रुवीकरण की संभावनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई है केशव प्रसाद मौर्य अपने बयान पर कायम है बीजेपी के प्रवक्ता हिंदुत्व और विकास की राजनीति की बात कर रहे हैं जिससे यह साफ हो गया है कि अब उत्तर प्रदेश की सियासत में कृष्ण जन्मभूमि ही चुनावी मुद्दा रहेगा.  आपको मैं यहां पर बता दूं जब पीवी नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री थे उस वक्त की सरकार ने वरशिप एक्ट 1991 मैं पास किया था। साल 1991 में रामजन्मभूमि आंदोलन चरम पर था. उस दौरान अयोध्या के साथ ही तमाम मंदिर-मस्जिद विवाद उठने लगे थे. ऐसे में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की स...

नए साल की शुभकामनाएं

 नए साल के अवसर पर आपको शुभकामना देते हुए शब्दों का चुनाव बहुत ही चुनौती वाला है.  क्योंकि कोशिश जब यह होती है आपको जीवन भर की खुशियां, प्यार, स्नेह, सफलता और  यह दुनिया आपके कदमों में झुके.  जब जीवन की आकांक्षा हो कि आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट रहे, आपके होठों पर हमेशा मुस्कुराहट खिलती रहे, आंखों में खुशियों की चमक हो.  जब आप  उसके कोमल दिल पर, उसके नव युवती जैसे अल्हड़पन पर, कभी घरेलू लड़की जैसी सादगी पर, रानी जैसे वैभवशाली व्यक्तित्व पर, उसकी दिलकश आवाज पर, उसकी ऐसी खूबसूरत आंखों पर जो अपने आप से रिश्ता कायम कर लेती है. जिस पर आप पहली मुलाकात में ही फिदा हो गए हो,  जिसका दुख, संघर्ष, तकलीफें, दर्द  आपको अंदर तक झकझोर देता हो, यह सब कुछ आपको अपना लगता हो और आप उसकी खुशी के लिए प्रार्थनाएं करते हो. उसकी चेहरे की मुस्कुराहट देखकर आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती हो.   ऐसी शख्सियत को नववर्ष की शुभकामना देते हुए शब्दों का चुनाव चुनौतीपूर्ण हो जाता है.   ऐसे में बहुत ही सादगी से कहने का मन करता है यह नया साल आपके लिए सभी खुशियां...