Skip to main content

देश के विकास में किसानों को अनदेखा नहीं किया जा सकता: कृष्णा झा

किसानों का हर देश की उन्नति में विशेष योगदान होता है। किसान ही है जिनके बल पर देश अपने खाद्यान्नों को समृद्ध कर सकता है। राष्ट्रपिता गांधी जी ने भी किसानों को ही देश का सरताज माना था लेकिन देश की आजादी के बाद से अब तक किसानों के विकास के लिए ठोस काम नहीं किए गए। यह काम सिर्फ कागजों पर ही सिमट कर रह गया। जिसके चलते किसानों का विकास नहीं हो पाया है।  लेकिन मोदी जी किसानों के विकास और हितों को लेकर नई योजना लेकर जल्द ही किसानों के सामने होंगे। किसानों को उपज का उचित दाम मिल सके इसके लिए भी प्रधानमंत्री मोदी गंभीर हैं। उनका कहना है भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश में सहकारिता प्रकोष्ठ के कार्क्रम प्रभारी कृष्णा झा का।


कृष्णा झा ने बातचीत में कहा कि भारत का संपूर्ण विकास तभी होगा जब किसान खुशहाल होंगा। यदि हम गाजियाबाद के आस पास के क्षेत्र की बात करें तो यहां का किसान बहुत ही उपेक्षित है। उसे अपनी फसलों के लिए उचित दाम पर बीज, खाद, बिजली और पानी जैसी बुनियादी चीजों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। अभी कुछ दिन पहले मैं अपने साथ 28 गांव के प्रधान लेकर गाजियाबाद के सांसद वीके सिंह से मिला था। सभी प्रधानों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। किसानों के मुताबिक गांवों में सामुदायिक भवन की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके बिना अक्सर शादी या समारोह में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कभी कभी बरसात के मौसम सारा खाना पीना बरबाद हो जाता है। गांव के अंदर शौचालय की भी व्यवस्था होनी चाहिए। जिस पर गाजियाबाद भाजपा सासंद व केंद्रीय राज्य मंत्री जरनल वीके सिंह ने किसानों को सहायता और उचित कदम का आश्वासन दिया है।

वरिष्ठ नेता कृष्णा झा ने किसानों की समस्याओं में बताया कि मुरादनगर में ऑर्डीनेंस फैक्टरी के सामने जब से फलाई ओवर शुरु हुआ है तब से किसानों की समस्याएं और बढ़ गई हैं। किसानों को रेलवे फाटक के उस पार जाने के लिए ट्रेक्टर और बुग्घी को पुल पर चढ़ाना पढ़ता है। जोकि एक मुश्किल और जानलेवा काम है। यदि यह रेलवे फाटक खोल दिया जाए जो किसानों को राहत मिलेगी। गाजियाबाद के सांसद ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि जलद ही पंचायत स्तर पर पूरे गांव में सोलर लाइट की व्यवस्था की जाएगी। सांसद निधि से इंटरलॉकिंग का भी काम करवाया जाएगा। बीजेपी नेता कृष्णा ने कहा कि मैं किसानों की इस समस्या को पीएम मोदी तक पहुंचाउगा। चाहे इस के लिए मुझे जो करना पड़े।  

Comments

Popular posts from this blog

बदहाल साहिबाबाद रेलवे स्टेशन

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली के नजदीक होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। यहां 98 पैंसेजर ट्रेन और 16 एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ हैं। जिनसे लगभग 50 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यही रेलवे स्टेशन अनियमिताओं का शिकार है। पूरे परिसर में गंदगी और आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात है। बंदरों के आतंक से भी यह स्टेशन अछूता नहीं है। टिकट खिड़की परिसर में लगी हुई दोनों एटीवीएम मशीनें महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इस परिसर में तीन टिकट खिड़की हैं और एक पूछताछ कार्यालय है। जिसमें से अक्सर दो बंद ही रहती हैं। जिसके चलते यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जब स्टेशन मास्टर नरेश मलिक से बात की गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए अपना दामन बचाने की कोशिश की। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की कमी हैं। मैं उनसे कहां तक काम करवाउं। पेयजल की बाधित व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग विभाग का काम है। इसके बारे में आप इस विभाग से बात करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विभाग आपके आदेश के अधीन नहीं हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली। रेलवे स्टेशन पर ...

बलात्कार के बढ़ने के कारण क्या है

 पिछले कुछ सालों में बलात्कार और यौन शोषण के मामलों में बहुत तेजी आई है जिसने समाज को नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है और एक नई बहस को जन्म दिया है इसके कारण क्या है  हैदराबाद मैं पशु चिकित्सक दिशा के साथ हुआ बलात्कार और उसके बाद उसकी पेट्रोल डालकर जला कर हत्या. इस घटना ने पूरे देश को उबाल दिया आक्रोश से भर दिया और जनाक्रोश चारों तरफ फूटने लगा.   मीडिया के माध्यम से एक नई बहस शुरू हुई और लोगों ने अपनी अपनी राय स्पष्ट करना शुरू कर दिया लोग बलात्कार जैसी सामाजिक बीमारी से तुरंत छुटकारा चाहते हैं और सख्त कानून की डिमांड कर रहे हैं.  सरकार भी सख्त कानून की बात कर रही है लेकिन कानून सख्त होने के बावजूद भी बलात्कार जैसी घटनाएं नहीं रुक रही है. पिछले 10 साल के यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें बढ़ोतरी ही ही हुई है.  दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप के बाद से अब तक हैदराबाद दिशा गैंगरेप तक समाज में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने के लिए नहीं मिला है बल्कि यौन शोषण और बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है एनसीआरबी के आंकड़े यही बताते हैं कि बलात्कार के मामले  ...

नए साल की शुभकामनाएं

 नए साल के अवसर पर आपको शुभकामना देते हुए शब्दों का चुनाव बहुत ही चुनौती वाला है.  क्योंकि कोशिश जब यह होती है आपको जीवन भर की खुशियां, प्यार, स्नेह, सफलता और  यह दुनिया आपके कदमों में झुके.  जब जीवन की आकांक्षा हो कि आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट रहे, आपके होठों पर हमेशा मुस्कुराहट खिलती रहे, आंखों में खुशियों की चमक हो.  जब आप  उसके कोमल दिल पर, उसके नव युवती जैसे अल्हड़पन पर, कभी घरेलू लड़की जैसी सादगी पर, रानी जैसे वैभवशाली व्यक्तित्व पर, उसकी दिलकश आवाज पर, उसकी ऐसी खूबसूरत आंखों पर जो अपने आप से रिश्ता कायम कर लेती है. जिस पर आप पहली मुलाकात में ही फिदा हो गए हो,  जिसका दुख, संघर्ष, तकलीफें, दर्द  आपको अंदर तक झकझोर देता हो, यह सब कुछ आपको अपना लगता हो और आप उसकी खुशी के लिए प्रार्थनाएं करते हो. उसकी चेहरे की मुस्कुराहट देखकर आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती हो.   ऐसी शख्सियत को नववर्ष की शुभकामना देते हुए शब्दों का चुनाव चुनौतीपूर्ण हो जाता है.   ऐसे में बहुत ही सादगी से कहने का मन करता है यह नया साल आपके लिए सभी खुशियां...