Skip to main content

जानिए क्यों फीकी रही समाजवादी पार्टी महिला महानगर अध्यक्ष की प्रेस कांफ्रेंस?

लगभग 30-40 महिलाओं की बेताब भीड़। किसी इतंजार में एक दूसरे से कानाफूसी करती कुछ महिलाएं। वहीं इन सबके बीच एक अलग सी महिला जो जरुरत से बैचेन इधर से उधर फोन के साथ चहल कदमी कर रही थी। वहीं दूसरी ओर कुछ पत्रकार आपस में बतिया रहे थे अपनी कलम और कैमरों के साथ। ये नजारा था गाजियाबाद में मीडिया सेंटर पर समाजवादी पार्टी की महिला विंग की प्रेस कांफ्रेंस का।


पार्टी में महानगर अध्यक्ष रितु खन्ना ने सोमवार 19 जनवरी को अपनी टीम की औपचारिक घोषणा की। जिसमें 21 महिलाओं को शामिल किया गया। इस घोषणा में सिर्फ उनके नाम और पद की जानकारी दी गई। लेकिन इस सबके बीच सबसे ज्यादा दिलचस्प यह रहा कि इन महिलाओं का परिचय मीडिया से नहीं कराया गया। मीडिया से इन्हें दूर रखा गया। परिचय के नाम पर सदस्यों और पदाधिकारियों के नाम की एक लिस्ट जारी कर दी गई।

महानगर अध्यक्ष ने पार्टी की तरफ से चलाई जा रही महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090 के प्रति जागरुकता पर बल दिया। जिसके लिए उन्होंने अपना एक व्यक्तिगत मोबाइल नंबर भी जारी किया। लेकिन 1090 हेल्प लाइन कैसे काम करती है और कितना काम करती है। इसका उन्होंने कोई डेमो नहीं दिया और ना ही जरूरत समझी। महिलाएं कैसे इसका इस्तेमाल करेगी इस पर भी उन्होंने कुछ नहीं कहा। बस उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवाज उठाने की बात की। रितु खन्ना ने महिला संगठन की जानकारी के साथ ही प्रेस कांफ्रेस समाप्त कर दी।

दिलचस्प बातें 

सपा की 1090 ऐप केंद्र सरकार की हिम्मत ऐप से कैसे बेहतर है?
इस पर पुलिस कैसे काम करती है। और कितनी देर में पुलिस शिकायतकर्ता तक पहुंच सकती है? 
क्या गाजियाबाद में इस ऐप का इस्तेमाल करने वाली महिलाऐं हैं और यदि हैं तो कितनी हैं?  

Comments

Popular posts from this blog

बदहाल साहिबाबाद रेलवे स्टेशन

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली के नजदीक होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। यहां 98 पैंसेजर ट्रेन और 16 एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ हैं। जिनसे लगभग 50 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यही रेलवे स्टेशन अनियमिताओं का शिकार है। पूरे परिसर में गंदगी और आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात है। बंदरों के आतंक से भी यह स्टेशन अछूता नहीं है। टिकट खिड़की परिसर में लगी हुई दोनों एटीवीएम मशीनें महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इस परिसर में तीन टिकट खिड़की हैं और एक पूछताछ कार्यालय है। जिसमें से अक्सर दो बंद ही रहती हैं। जिसके चलते यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जब स्टेशन मास्टर नरेश मलिक से बात की गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए अपना दामन बचाने की कोशिश की। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की कमी हैं। मैं उनसे कहां तक काम करवाउं। पेयजल की बाधित व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग विभाग का काम है। इसके बारे में आप इस विभाग से बात करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विभाग आपके आदेश के अधीन नहीं हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली। रेलवे स्टेशन पर ...

उत्तर प्रदेश की राजनीति में हिंदुत्व का कार्ड वर्सेस समाजवादी विकास कार्ड

अजय शर्मा वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक उत्तर प्रदेश की सियासत में मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि और शाही मस्जिद को लेकर केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट के ऊपर संभल के सांसद और सपा नेता रहमान के बयान ने सियासी तड़का लगा दिया है.  सहारनपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह मैं अपनी रैली में जो कहा है वह अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है कि सहारनपुर में शाकुंभरी देवी के नाम पर विश्वविद्यालय बनेगा।  इससे उत्तर प्रदेश की सियासत में ध्रुवीकरण की संभावनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई है केशव प्रसाद मौर्य अपने बयान पर कायम है बीजेपी के प्रवक्ता हिंदुत्व और विकास की राजनीति की बात कर रहे हैं जिससे यह साफ हो गया है कि अब उत्तर प्रदेश की सियासत में कृष्ण जन्मभूमि ही चुनावी मुद्दा रहेगा.  आपको मैं यहां पर बता दूं जब पीवी नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री थे उस वक्त की सरकार ने वरशिप एक्ट 1991 मैं पास किया था। साल 1991 में रामजन्मभूमि आंदोलन चरम पर था. उस दौरान अयोध्या के साथ ही तमाम मंदिर-मस्जिद विवाद उठने लगे थे. ऐसे में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की स...

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा सांसद किशन कपूर ने कहा समाज भ्रष्ट हो चुका है बीमार हो चुका है

हिमाचल प्रदेश से कांगड़ा सांसद श्री किशन कपूर  ने गुरुवार 5 दिसंबर 2019 मैं एक मुलाकात के दौरान अखिल भारतीय  खत्री युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके टीम से बातचीत में कहा कि अरविंद अरोड़ा खत्री समाज को एकजुट करें, खत्री समाज को एक मंच पर लेकर आएं और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की कोशिश करें.  समाज में स्वार्थ परता चरम पर पहुंच रही है घर के बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान नहीं हो पा रहा है.   समाज में फिर से संस्कारों को पोषित करने की आवश्यकता है और इसके लिए हमें युद्ध स्तर पर अभियान चलाने पड़ेंगे.  उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं अरविंद अरोड़ा इस कार्य में सफल होंगे और समाज को एक नई दिशा देने में कामयाबी हासिल करेंगे.   इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा जी ने कहा कि अरविंद अरोड़ा आपके विचारों और चिंतन को पुष्ट करते हुए ही कार्य कर रहे हैं और पूरे समाज को एकजुट करने में लगे हुए हैं मैंने पिछले एक दशक से देख रहा हूं किस तरह से यह अथक और कर्मठ व्यक्ति के रूप में कार्य कर रहे हैं.  सांसद किशन कपूर जी ने कहा म...