Skip to main content

क्या होगा दिल्ली चिधान सभा का, चुनाव या नई सरकार का गठन


लोकसभा चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत से उत्साहित दिल्ली भाजपा प्रमुख हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि पार्टी शहर में निकट भविष्य में किसी भी समय विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने का भरोसा भी जताया।
   
हर्षवर्धन ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि भाजपा किसी भी तरह के जोड़ तोड़ से दिल्ली में सरकार बनाने की कोशिश नहीं करेगी और शहर में शासन के वास्ते स्पष्ट जनादेश के लिए चुनाव का इंतजार करेगी। हम ताजा विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हैं। मुझे लगता है जल्द से जल्द चुनाव होना चाहिए। मैं आश्वस्त हूं कि चुनाव होने पर दिल्ली की जनता हमें स्पष्ट जनादेश देगी।
   
भाजपा को शहर में सभी सातों सीटों पर एक लाख से लेकर 2.6 लाख के अंतर के बीच जीत मिली। शहर में लोकसभा चुनावों में भाजपा की वोट हिस्सेदारी भी बढकर 46.1 प्रतिशत हो गयी जबकि विधानसभा चुनाव में पार्टी को 33.07 प्रतिशत वोट मिले थे। वर्धन को चांदनी चौक सीट से 1.35 लाख वोट से जीत मिली। जल्द विधानसभा चुनाव का समर्थन करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि चुनाव अगले आठ महीने के भीतर हो जाना चाहिए क्योंकि राष्ट्रपति शासन एक साल से ज्यादा नहीं चल सकता।

दिल्ली प्रदेश भाजपा के कुछ नेताओं ने संकेत दिया है कि नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली सरकार दिल्ली में जल्द विधानसभा चुनाव कराने का विकल्प अख्तियार कर सकती है। विधानसभा को भंग करने का कोई भी निर्णय केंद्रीय कैबिनेट को लेना है। हर्षवर्धन ने कहा कि बहुमत नहीं मिलने के कारण सरकार नहीं बनाने का पहले का उनका रूख नहीं बदला है।
   
 हम जोड़-तोड़ से सरकार बनाने की कोशिश नहीं करेंगे। सरकार नहीं बनाने का हमारा रूख नहीं बदला है। हमारे पास संख्या नहीं है और कोई जोड़ तोड़ नहीं करेंगे। 70 सदस्यीय विधानसभा में अकाली दल की एक सीट के साथ भाजपा के पास 32 विधायकों का समर्थन है। हालांकि, भाजपा की सीटें कम होंगी क्योंकि मौजूदा विधायक हर्षवर्धन, प्रवेश वर्मा और रमेश विधूड़ी सांसद निर्वाचित हुए हैं।
   
हर्षवर्धन की टिप्पणी महत्वपूर्ण है क्योंकि आप के विधायक बाहरी समर्थन से दिल्ली में फिर से सरकार बनाने पर विचार कर रहे हैं। बताया जाता है कि अरविंद केजरीवाल सहित आप के शीर्ष नेताओं की बैठक में पार्टी के कुछ विधायकों ने पार्टी नेतृत्व को इस विचार से अवगत कराया है कि पार्टी को सरकार बनाने के लिए फिर से ताजा प्रयास करना चाहिए। ऐसे विधायकों की संख्या करीब 20 है।
   
सूत्रों ने बताया है कि पार्टी विधायक राजेश गर्ग ने 49 दिन के बाद फरवरी में केजरीवाल के इस्तीफे के कारण शहर में लोकसभा चुनावों में आप के खराब प्रदर्शन की प्रमुख वजह बताते हुए यह विचार पेश किया।

हर्षवर्धन ने कहा कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव कराने का कोई भी फैसला केंद्र में नयी सरकार करेगी। सरकार छोड़कर भागने के लिए आप पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, हम लड़ाई के लिए तैयार हैं। एक सप्ताह के बाद भी चुनाव हों तो हम उसके लिए तैयार हैं। इस बार भाजपा को निर्णायक जनादेश मिलेगा।
   
दिल्ली विधानसभा में जनलोकपाल विधेयक पारित नहीं होने के कारण अरविंद केजरीवाल ने 14 फरवरी को इस्तीफा दिया था। लोकसभा चुनावों में दिल खोलकर समर्थन देने के लिए दिल्ली की जनता का शुक्रिया अदा करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि आप एक भी सीट नहीं जीत पायी क्योंकि 49 दिन के शासन में वह उजागर हो गयी। लोगों ने आप और कांग्रेस दोनों को खारिज कर दिया। उन्होंने हमारा समर्थन किया क्योंकि हमारा सकारात्मक एजेंडा है।
   
यह पूछे जाने पर कि ताजा चुनाव होने की स्थिति में क्या वह पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे, हर्षवर्धन ने कहा कि पार्टी नेतृत्व इस पर फैसला करेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

बदहाल साहिबाबाद रेलवे स्टेशन

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली के नजदीक होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। यहां 98 पैंसेजर ट्रेन और 16 एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ हैं। जिनसे लगभग 50 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यही रेलवे स्टेशन अनियमिताओं का शिकार है। पूरे परिसर में गंदगी और आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात है। बंदरों के आतंक से भी यह स्टेशन अछूता नहीं है। टिकट खिड़की परिसर में लगी हुई दोनों एटीवीएम मशीनें महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इस परिसर में तीन टिकट खिड़की हैं और एक पूछताछ कार्यालय है। जिसमें से अक्सर दो बंद ही रहती हैं। जिसके चलते यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जब स्टेशन मास्टर नरेश मलिक से बात की गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए अपना दामन बचाने की कोशिश की। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की कमी हैं। मैं उनसे कहां तक काम करवाउं। पेयजल की बाधित व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग विभाग का काम है। इसके बारे में आप इस विभाग से बात करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विभाग आपके आदेश के अधीन नहीं हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली। रेलवे स्टेशन पर ...

बलात्कार के बढ़ने के कारण क्या है

 पिछले कुछ सालों में बलात्कार और यौन शोषण के मामलों में बहुत तेजी आई है जिसने समाज को नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है और एक नई बहस को जन्म दिया है इसके कारण क्या है  हैदराबाद मैं पशु चिकित्सक दिशा के साथ हुआ बलात्कार और उसके बाद उसकी पेट्रोल डालकर जला कर हत्या. इस घटना ने पूरे देश को उबाल दिया आक्रोश से भर दिया और जनाक्रोश चारों तरफ फूटने लगा.   मीडिया के माध्यम से एक नई बहस शुरू हुई और लोगों ने अपनी अपनी राय स्पष्ट करना शुरू कर दिया लोग बलात्कार जैसी सामाजिक बीमारी से तुरंत छुटकारा चाहते हैं और सख्त कानून की डिमांड कर रहे हैं.  सरकार भी सख्त कानून की बात कर रही है लेकिन कानून सख्त होने के बावजूद भी बलात्कार जैसी घटनाएं नहीं रुक रही है. पिछले 10 साल के यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें बढ़ोतरी ही ही हुई है.  दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप के बाद से अब तक हैदराबाद दिशा गैंगरेप तक समाज में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने के लिए नहीं मिला है बल्कि यौन शोषण और बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है एनसीआरबी के आंकड़े यही बताते हैं कि बलात्कार के मामले  ...

नए साल की शुभकामनाएं

 नए साल के अवसर पर आपको शुभकामना देते हुए शब्दों का चुनाव बहुत ही चुनौती वाला है.  क्योंकि कोशिश जब यह होती है आपको जीवन भर की खुशियां, प्यार, स्नेह, सफलता और  यह दुनिया आपके कदमों में झुके.  जब जीवन की आकांक्षा हो कि आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट रहे, आपके होठों पर हमेशा मुस्कुराहट खिलती रहे, आंखों में खुशियों की चमक हो.  जब आप  उसके कोमल दिल पर, उसके नव युवती जैसे अल्हड़पन पर, कभी घरेलू लड़की जैसी सादगी पर, रानी जैसे वैभवशाली व्यक्तित्व पर, उसकी दिलकश आवाज पर, उसकी ऐसी खूबसूरत आंखों पर जो अपने आप से रिश्ता कायम कर लेती है. जिस पर आप पहली मुलाकात में ही फिदा हो गए हो,  जिसका दुख, संघर्ष, तकलीफें, दर्द  आपको अंदर तक झकझोर देता हो, यह सब कुछ आपको अपना लगता हो और आप उसकी खुशी के लिए प्रार्थनाएं करते हो. उसकी चेहरे की मुस्कुराहट देखकर आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती हो.   ऐसी शख्सियत को नववर्ष की शुभकामना देते हुए शब्दों का चुनाव चुनौतीपूर्ण हो जाता है.   ऐसे में बहुत ही सादगी से कहने का मन करता है यह नया साल आपके लिए सभी खुशियां...