Skip to main content

लोकसभा चुनाव होने लगे हैं हिंसात्मक

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही  राजनैतिक पार्टियों के बीच घमासान जुबानी  होने के साथ साथ हिंसक तक होता जा रहा है। प्रत्याशी एक दूसरे को बरदाश्त नहीं कर पा रहे हैं। कार्यकताओं का जोश हिंसात्मक रूप अख्तियार करता जा रहा है। एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। यह लड़ाई वैचारिक होने की बजाय वर्चस्व के युद्ध में तब्दील होता जा रहा है।

बीजेपी के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी  का सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर तीखा जुबानी युद्ध हो या फिर आप पार्टी के अरविंद केजरीवाल का बीजेपी, कांगेस, सपा, बसपा को एक ही लठ से हांकने की अदा हो। मोदी का चाय की चुस्की लेते हुए राहुल को तरह तरह के नामो ं से मानसिक रुप से घेरेने की कोशिश हो। वहीं सपा तीसरे मोर्चा की  हवा बनाते हुए अपनी ही ढपली अपना ही राग अलापने में लगी हुई है। वहीं बसपा का हाथी चुपचाप अपनी मस्त चाल से चला जा रहा है। जिसकी  किसी को खबर नहीं है।

ऐसे में एक खबर ने मुङो सोचने पर मजबूर कर दिया। वो थी  उत्तर  प्रदेश में अमेठी के पीपरपुर थाने में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी  के समर्थकों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना।
     
कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह   त्रिसुन्डी  मोहम्मद जाबिर ने आम आदमी पार्टी  के नेता कुमार विश्वास के खिलाफ अमेठी के पीपरपुर थाने में मारपीट.,गाली , गलौज और  जान से मारने का आरोप लगाते हुए धारा 323,304,5क्6 और 147 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कराया।

 वहीं कुमार विश्वास के समर्थक मोहम्मद रउफ ने मुन्ना सिंहत्रिसुन्डी और मोहम्मद जाबिर के खिलाफ धारा 352. 143. 5क्4 और 5क्6 के अन्तर्गत मारपीट. गाली गलौज का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया ।

आप नेता कुमार विश्वास ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जबसे उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है तब से लेकर आज तक उनके खिलाफ 73 मुकदमें दर्ज हो चुके हैं । उनके खिलाफ भले ही 42क् मुकदमें दर्ज हो जाये पर वे अमेठी नहीं छोडेगे और न ही किसी प्रकार की सुरक्षा लेंगे और वह आमजन हैं और आम लोगों की तरह ही रहेंगे।

विश्वास ने कहा कि कल शाम पीपरपुर क्षेत्र के त्रिशुण्डी गांव में  उनकी झाडू यात्रा के दौरान मुन्ना सिंह नाम के एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने उनसे और उनके समर्थकों से र्दुव्यवहार किया । मुन्ना सिंह ने अपने समर्थकों के साथ यात्रा को रोकने की कोशिश की और आप कार्यकर्ताओं से र्दुव्यवहार किया।
     
इसकी शिकायत लेकर जब वह पुलिस के पास गयेतो पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। उनके कार्यकर्ताओं ने इसका वीडियो तैयार किया है जिसे वह सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनके राजनीतिक कार्यक्रमों मेंव्यवधान डाला गया तो आप कार्यकर्ता भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम नहीं होने देंगे। तो यह कहना था आप के प्रत्याशी कवि कुमार विश्वास का उन्होने भी राहुल गांधी को धमकी दे डाली। चलिए चुनाव के दौरान ऐसी बाते सुनने में आती रहली हैं। लेकिन बेचारी इस देश की जनता तो मूक दर्शक बनी यह तमाशा देखने पर मजबूर है।



वहीं अमेठी पुलिस अधीक्षक हीरालाल का कहना है कि आप  की ओर से कोई एफआईआर लिखाने आया ही नहीं। यदि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोई आयेगा तो जांच कर कार्रवाई की जायेगी। हो सकता है दोनों पार्टियों के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की हो लेकिन इसकी शिकायत पुलिस में नहीं आयी है।
     
इस बीच कांग्रेस विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने विश्वास परआरोप लगाया कि आप कार्यकर्ता गांवों में बदतमीजी कर रहे हैं। उटपटांग बयानबाजी कर रहे थे। यात्रा में वह स्वयं धक्का मुक्की कर रहे थे। आप के लोग सीन क्रिएट करना चाहते हैं। इन्हें न तो लोगों से मतलब है और न तो लोगों की समस्याओं से। ये केवल सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता अनुशासित हैं। अमेठी राहुल गांधी का क्षेत्र है वहां के कांग्रेसी और भी ज्यादा अनुशासित हैं।  
       
गौरतलब है कि कल शाम त्रिशुण्डी गांव में दोनों पार्टियों केकार्यकर्ताओं में झडप और एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की खबर थी हालांकि स्थानीय पुलिस ने इससे इन्कार किया ।  तो यह हालात है उत्तर प्रदेश के अमेठी के । इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बाकी के लोकसभा क्षेत्रों की क्या स्थिति होगी और आने वाले दिनों में क्या उम्मीद की जा सकती है। अभी तो संसद दूर है आने वाले दिनों में ऐसे मुकदमों, झगड़ों, मारपीट की खबरें काफी आएगी।

Comments

Popular posts from this blog

बदहाल साहिबाबाद रेलवे स्टेशन

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली के नजदीक होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। यहां 98 पैंसेजर ट्रेन और 16 एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ हैं। जिनसे लगभग 50 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यही रेलवे स्टेशन अनियमिताओं का शिकार है। पूरे परिसर में गंदगी और आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात है। बंदरों के आतंक से भी यह स्टेशन अछूता नहीं है। टिकट खिड़की परिसर में लगी हुई दोनों एटीवीएम मशीनें महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इस परिसर में तीन टिकट खिड़की हैं और एक पूछताछ कार्यालय है। जिसमें से अक्सर दो बंद ही रहती हैं। जिसके चलते यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जब स्टेशन मास्टर नरेश मलिक से बात की गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए अपना दामन बचाने की कोशिश की। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की कमी हैं। मैं उनसे कहां तक काम करवाउं। पेयजल की बाधित व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग विभाग का काम है। इसके बारे में आप इस विभाग से बात करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विभाग आपके आदेश के अधीन नहीं हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली। रेलवे स्टेशन पर ...

उत्तर प्रदेश की राजनीति में हिंदुत्व का कार्ड वर्सेस समाजवादी विकास कार्ड

अजय शर्मा वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक उत्तर प्रदेश की सियासत में मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि और शाही मस्जिद को लेकर केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट के ऊपर संभल के सांसद और सपा नेता रहमान के बयान ने सियासी तड़का लगा दिया है.  सहारनपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह मैं अपनी रैली में जो कहा है वह अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है कि सहारनपुर में शाकुंभरी देवी के नाम पर विश्वविद्यालय बनेगा।  इससे उत्तर प्रदेश की सियासत में ध्रुवीकरण की संभावनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई है केशव प्रसाद मौर्य अपने बयान पर कायम है बीजेपी के प्रवक्ता हिंदुत्व और विकास की राजनीति की बात कर रहे हैं जिससे यह साफ हो गया है कि अब उत्तर प्रदेश की सियासत में कृष्ण जन्मभूमि ही चुनावी मुद्दा रहेगा.  आपको मैं यहां पर बता दूं जब पीवी नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री थे उस वक्त की सरकार ने वरशिप एक्ट 1991 मैं पास किया था। साल 1991 में रामजन्मभूमि आंदोलन चरम पर था. उस दौरान अयोध्या के साथ ही तमाम मंदिर-मस्जिद विवाद उठने लगे थे. ऐसे में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की स...

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा सांसद किशन कपूर ने कहा समाज भ्रष्ट हो चुका है बीमार हो चुका है

हिमाचल प्रदेश से कांगड़ा सांसद श्री किशन कपूर  ने गुरुवार 5 दिसंबर 2019 मैं एक मुलाकात के दौरान अखिल भारतीय  खत्री युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके टीम से बातचीत में कहा कि अरविंद अरोड़ा खत्री समाज को एकजुट करें, खत्री समाज को एक मंच पर लेकर आएं और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की कोशिश करें.  समाज में स्वार्थ परता चरम पर पहुंच रही है घर के बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान नहीं हो पा रहा है.   समाज में फिर से संस्कारों को पोषित करने की आवश्यकता है और इसके लिए हमें युद्ध स्तर पर अभियान चलाने पड़ेंगे.  उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं अरविंद अरोड़ा इस कार्य में सफल होंगे और समाज को एक नई दिशा देने में कामयाबी हासिल करेंगे.   इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा जी ने कहा कि अरविंद अरोड़ा आपके विचारों और चिंतन को पुष्ट करते हुए ही कार्य कर रहे हैं और पूरे समाज को एकजुट करने में लगे हुए हैं मैंने पिछले एक दशक से देख रहा हूं किस तरह से यह अथक और कर्मठ व्यक्ति के रूप में कार्य कर रहे हैं.  सांसद किशन कपूर जी ने कहा म...