Skip to main content

नहीं भूला पाएगा 2013 को मुजफ्फरनगर

देश के मानचित्र पर गुड, खांडसारी की मिठास और आपसी सौहार्द्र की वजह से मोहव्बत नगर के नाम से पहचान बनाने वाले मुजफ्फरनगर जिले के लोगों के लिये कवाल गांव की घटना और गन्ना किसानों की परेशानी के कारण बीता वर्ष कडवाहट भरा रहा।
     
जिले के जानसठ इलाके के कवाल गांव में 27 अगस्त को छेडछाड को लेकर हुयी दुखद घाटना के बाद सात सितम्बर को नगला मंदौड में पंचायत के बाद अचानक भड़की साम्प्रदायिक हिंसा ने गंगा, जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की भावना को तार-तार कर एक दूसरे को खून का प्यासा बना दिया। इस घटना ने जहां एक दूसरे के विश्वास को तोडा वहीं नफ्करत की आग पडोसी जिलों में फैल गयी।
     
कंवाल की घटना के बाद दोनों सम्प्रदायों के बीच हुयी हिंसा को काबू करने के लिए जिला प्रशासन को ग्रामीण क्षेत्रों में सेना बुलानी पडी। ऐसा मंजर आजादी के समय भी इस क्षेत्र में देखने को नहीं मिला। इस घटना में कई निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पडी और बडे पैमाने पर सम्पति को नुकसान पहुंचा।  

इस घटना के बाद मुजफ्फरनगर शहर में कोतवाली नगर, सिविल लाइन्स और नई मण्डी थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाना पडा और ग्रामीण क्षेत्रों में फैली हिंसा को काबू करने के लिए सेना की सहायता ली गयी और भारी संख्या में के न्द्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर स्थिति पर नियंत्रण प्राप्त किया जा सका।
       
मुजफ्फरनगर में हुयी हिंसा की प्रतिक्रिया आसपास के शामली, बागपत, मेरठ, बिजनौर और सहारनपुर जिलों में हुई लेकिन समय रहते हालात को काबू कर प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में राज्य सरकार ने गम्भीरता से कार्य किया। मृत व्यक्तियों के परिजनों को सरकारी नौकरी के साथ आर्थिक मदद उपलव्ध करायी गयी।
       
मुजफ्फरनगर दंगों के प्रभावित 74 घायलों को रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना के तहत 4०० रुपये प्रतिमाह की दर से पेंशन स्वीकृत की गयी। जिन व्यक्तियों की चल-अचल सम्पत्ति का नुकसान हुआ ऐसे 1०54 व्यक्तियों को छह करोड़ 84 लाख रुपये से अधिक धनराशि शासन द्वारा दी गयी। मुजफ्फरनगर के उन किसानों को जिनकी ट्रैक्टर ट्रालियों तथा गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा है उनके लिए 56 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता दी गयी।

साम्प्रदायिक घटनाओं से भयभीत हो अपने घरों से पलायन कर गये लगभग 51 हजार व्यक्तियों को 58 राहत शिविरों में ठहरने की व्यवस्था करते हुए उन्हें मूलभूत सुविधाएं और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध करायी गयी।
     
प्रदेश सरकार ने किसी भी दशा में अपने गांव लौटने के लिए तैयार ना होने वाले नौ गांवों के 1534 परिवारों के 85०० से अधिक से अधिक सदस्यों को अपनी इच्छा से चयनित स्थानों पर बसने के लिए पांच-पांच लाख रुपये प्रत्येक परिवार की दर से कुल 76.7० करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करायी गयी।
       
मुजफ्फरनगर हिंसा पर राजनीति भी खूब हुयी। सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी ने इस घटना के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराया जबकि भाजपा ने सपा को वोट की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उसे कटघरे में खडा किया। घटना के बाद भाजपा के दो विधायकों सुरेश राणा और संगीत सोम पर रासुका लगायी गयी लेकिन बाद में एडवाइजरी कमेटी ने उसे रद्द कर दिया।
       
मुजफ्फ्करनगर की घटना के बाद भड़काऊ भाषण देने के मामले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद कादिर राणा (भाजपा) विधानमंडल दल के उपनेता हुकुम सिंह, कांग्रेस के पूर्व मंत्री सइदुज्जमा, भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत समेत बडी संख्या में राजनीतिक नेताओं के नाम मुकदमें दर्ज हुए।
     
मुजफ्फरनगर की घटना को लेकर 6०० से अधिक मुकदमें दर्ज किए गये। जिनके बाद सरकार पर भेदभाव का आरोप भी लगा। मुजफ्फरनगर हिंसा के बाद बिगडे माहौल को सुधारने की कवायद शुरु हुयी और पूर्व में रहे पुलिस अधिकारियों जिनमें पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष पाण्डेय को आगरा के साथ मेरठ परिक्षेत्र का अतिरिकित प्रभार देकर वहां भेजा गया। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर रहे ओंकार सिंह को मेरठ का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया।

मुजफ्फ्करनगर हिंसा के बाद बडे पैमाने पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गये। अधिकारियों और क्षेत्र के लोगों के बीच आपसी सद्भाव बनाये जाने के लिए किए गये प्रयासों से मुजफ्फ्करगनर जिले में अब हालात काफ्की सुधरे हैं और लोगों में एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ रहा है।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अगर प्रदेश सरकार समय रहते कवाल की घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर कार्रवाई करती और राजनीतिक दखल नहीं होता तो मुजफ्फ्करनगर को दंगों के इस दाग से बचाया जा सकता था। मुजफ्फरनगर की घटना के बाद प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दु:ख जताते हुए इसे एक धव्बा करार दिया था।
     
मुजफ्फरनगर की घटना के बाद राजनीति शुरु हुयी और सभी दल एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पीडितों से हमदर्दी जताने तो पहुंचे लेकिन राहत शिविरों में ठंड से मरने वालों को किसी दल ने राहत नहीं पहुंचायी। इस घटना को उच्चतम न्यायालय ने भी गंभीरता से लिया और सरकार को आवश्यक निर्देश दिये।
     
इन दंगों के कारण भय के चलते गुड़ खांडसारी इकाइयों में मजदूरों के नहीं आने से देर से उत्पादन शुरु होने और चीनी मिलों के देरी से चलने    की वजह से किसानों को भी परेशानी उठानी पडी। गन्ने के मूल्य और बकाया भुगतान के साथ चीनी मिल चलाने की मांग को लेकर किसानों को आन्दोलन करना पडा। 

Comments

Popular posts from this blog

बदहाल साहिबाबाद रेलवे स्टेशन

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली के नजदीक होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। यहां 98 पैंसेजर ट्रेन और 16 एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ हैं। जिनसे लगभग 50 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यही रेलवे स्टेशन अनियमिताओं का शिकार है। पूरे परिसर में गंदगी और आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात है। बंदरों के आतंक से भी यह स्टेशन अछूता नहीं है। टिकट खिड़की परिसर में लगी हुई दोनों एटीवीएम मशीनें महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इस परिसर में तीन टिकट खिड़की हैं और एक पूछताछ कार्यालय है। जिसमें से अक्सर दो बंद ही रहती हैं। जिसके चलते यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जब स्टेशन मास्टर नरेश मलिक से बात की गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए अपना दामन बचाने की कोशिश की। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की कमी हैं। मैं उनसे कहां तक काम करवाउं। पेयजल की बाधित व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग विभाग का काम है। इसके बारे में आप इस विभाग से बात करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विभाग आपके आदेश के अधीन नहीं हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली। रेलवे स्टेशन पर ...

बलात्कार के बढ़ने के कारण क्या है

 पिछले कुछ सालों में बलात्कार और यौन शोषण के मामलों में बहुत तेजी आई है जिसने समाज को नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है और एक नई बहस को जन्म दिया है इसके कारण क्या है  हैदराबाद मैं पशु चिकित्सक दिशा के साथ हुआ बलात्कार और उसके बाद उसकी पेट्रोल डालकर जला कर हत्या. इस घटना ने पूरे देश को उबाल दिया आक्रोश से भर दिया और जनाक्रोश चारों तरफ फूटने लगा.   मीडिया के माध्यम से एक नई बहस शुरू हुई और लोगों ने अपनी अपनी राय स्पष्ट करना शुरू कर दिया लोग बलात्कार जैसी सामाजिक बीमारी से तुरंत छुटकारा चाहते हैं और सख्त कानून की डिमांड कर रहे हैं.  सरकार भी सख्त कानून की बात कर रही है लेकिन कानून सख्त होने के बावजूद भी बलात्कार जैसी घटनाएं नहीं रुक रही है. पिछले 10 साल के यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें बढ़ोतरी ही ही हुई है.  दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप के बाद से अब तक हैदराबाद दिशा गैंगरेप तक समाज में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने के लिए नहीं मिला है बल्कि यौन शोषण और बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है एनसीआरबी के आंकड़े यही बताते हैं कि बलात्कार के मामले  ...

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा सांसद किशन कपूर ने कहा समाज भ्रष्ट हो चुका है बीमार हो चुका है

हिमाचल प्रदेश से कांगड़ा सांसद श्री किशन कपूर  ने गुरुवार 5 दिसंबर 2019 मैं एक मुलाकात के दौरान अखिल भारतीय  खत्री युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके टीम से बातचीत में कहा कि अरविंद अरोड़ा खत्री समाज को एकजुट करें, खत्री समाज को एक मंच पर लेकर आएं और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की कोशिश करें.  समाज में स्वार्थ परता चरम पर पहुंच रही है घर के बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान नहीं हो पा रहा है.   समाज में फिर से संस्कारों को पोषित करने की आवश्यकता है और इसके लिए हमें युद्ध स्तर पर अभियान चलाने पड़ेंगे.  उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं अरविंद अरोड़ा इस कार्य में सफल होंगे और समाज को एक नई दिशा देने में कामयाबी हासिल करेंगे.   इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा जी ने कहा कि अरविंद अरोड़ा आपके विचारों और चिंतन को पुष्ट करते हुए ही कार्य कर रहे हैं और पूरे समाज को एकजुट करने में लगे हुए हैं मैंने पिछले एक दशक से देख रहा हूं किस तरह से यह अथक और कर्मठ व्यक्ति के रूप में कार्य कर रहे हैं.  सांसद किशन कपूर जी ने कहा म...