Skip to main content

एक छोटी सी मुलाकात गाजियाबाद मेयर तेलूराम काम्बोज के साथ

अजय शर्मा

कुछ दिन पहले मुझे गाजियाबाद जाने का मौका मिला और मैं पहुंच गया गाजियाबाद के मेयर तेलूराम काम्बोज के आवास और कार्यालय पर। वक्त रहा होगा लगभग 11.30 का। मैंने जो देखा उसे देखकर दंग रह गया। तेलूराम काम्बोज अपने कार्यालय में एकदम अकेले बैठे हुए थे।

 एक भी व्यक्ति उनके पास मौजूद नहीं था। मैंने उम्मीद की थी कि मेयर के यहां थोड़ी सी भीड़ देखने को मिल सकती है फरियादियों या मिलने वालों की। लेकिन मुझे निराशा हुई। मैं थोड़ी देर तक उनके ऑफिस के बाहर पार्क की रेलिंग के सहारे खड़ा रहा यह सोचते हुए शायद कोई मुझे गलत साबित कर दे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कुछ देर बाद उनकी सुरक्षा में लगा पुलिस का सिपाही अपनी स्पलेंडर पर आया।

लेकिन वो भी अंदर नहीं गया। आखिरकार मैंने अंदर जाने का फैसला किया। अंदर जाकर मैंने मेयर साहब को अपना परिचय दिया और मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की। और औपचारिकता की बातें होती रहीं। बातों ही बातों में उन्होंने अपना पत्रकारिता का अनुभव मुझ से शेयर किया। जब मैं चलने लगा तो उन्होंने कहा कि कोई काम था क्या आपको ? मैंने कहा नहीं और मुस्कराया। उसी वक्त एक किताब उनकी टेबल पर रखी थी जिस पर उनकी फुल साइज की फोटो छपी थी।

जिज्ञासावश मैंने उठा ली और पूछा तो उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने उन पर एक किताब छापी है। आप भी पढ़ सकते हैं और वो किताब उन्होंने मुझे दे दी। उसके बाद मैं उठा और अभिवादन के बाद चल दिया।

मैं पूरे रास्ते मेयर के बारे मैं सोचता रहा 2-4 आदमियों की उपस्थिति तो गली मोहल्ले के छुटमुइये नेता टाइप आदमी के यहां रहती है। लेकिन यहां ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। पूर्व मेयर दमयंती गोयल और मौजूदा मेयर में जमीन आसमान का फर्क देखने को मिला। आखिर क्यों ? कुछ सवाल मेरे मन में उठने लगे।

क्या गाजियाबाद मेयर तेलूराम काम्बोज सिर्फ एक नाम मात्र है ?

क्या गाजियाबाद मेयर तेलूराम काम्बोज जनता के बीच लोकप्रिय नेता नहीं हैं ?

क्या यह फर्क बीजेपी का सत्ता में न हाने की वजह से है?

क्या मेयर की सीट गाजियाबाद से बीजेपी ने अपने ही दम पर जीती, जिसमें तेलूराम काम्बोज जी का कुछ भी योगदान नहीं था। यदि ऐसा था तो बीजेपी ने ऐसा क्यों किया ?

या फिर क्या मेयर तेलूराम काम्बोज राजनीति के कच्चे खिलाड़ी हैं?

साहिबाबाद लौटते हुए रास्तें में बीजेपी के सदस्य और पूर्व पार्षद से मुलाकात हुई तो उन्होंने कहा मौजूदा मेयर गाजियाबाद में बीजेपी की एक बड़ी भूल है। साहब हम तो आज तक उनसे मिलने नहीं गए। अब आप समझ लीजिए। मुझे बहुत निराशा हुई। 

Comments

Popular posts from this blog

बदहाल साहिबाबाद रेलवे स्टेशन

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली के नजदीक होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। यहां 98 पैंसेजर ट्रेन और 16 एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ हैं। जिनसे लगभग 50 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यही रेलवे स्टेशन अनियमिताओं का शिकार है। पूरे परिसर में गंदगी और आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात है। बंदरों के आतंक से भी यह स्टेशन अछूता नहीं है। टिकट खिड़की परिसर में लगी हुई दोनों एटीवीएम मशीनें महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इस परिसर में तीन टिकट खिड़की हैं और एक पूछताछ कार्यालय है। जिसमें से अक्सर दो बंद ही रहती हैं। जिसके चलते यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जब स्टेशन मास्टर नरेश मलिक से बात की गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए अपना दामन बचाने की कोशिश की। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की कमी हैं। मैं उनसे कहां तक काम करवाउं। पेयजल की बाधित व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग विभाग का काम है। इसके बारे में आप इस विभाग से बात करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विभाग आपके आदेश के अधीन नहीं हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली। रेलवे स्टेशन पर ...

बलात्कार के बढ़ने के कारण क्या है

 पिछले कुछ सालों में बलात्कार और यौन शोषण के मामलों में बहुत तेजी आई है जिसने समाज को नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है और एक नई बहस को जन्म दिया है इसके कारण क्या है  हैदराबाद मैं पशु चिकित्सक दिशा के साथ हुआ बलात्कार और उसके बाद उसकी पेट्रोल डालकर जला कर हत्या. इस घटना ने पूरे देश को उबाल दिया आक्रोश से भर दिया और जनाक्रोश चारों तरफ फूटने लगा.   मीडिया के माध्यम से एक नई बहस शुरू हुई और लोगों ने अपनी अपनी राय स्पष्ट करना शुरू कर दिया लोग बलात्कार जैसी सामाजिक बीमारी से तुरंत छुटकारा चाहते हैं और सख्त कानून की डिमांड कर रहे हैं.  सरकार भी सख्त कानून की बात कर रही है लेकिन कानून सख्त होने के बावजूद भी बलात्कार जैसी घटनाएं नहीं रुक रही है. पिछले 10 साल के यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें बढ़ोतरी ही ही हुई है.  दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप के बाद से अब तक हैदराबाद दिशा गैंगरेप तक समाज में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने के लिए नहीं मिला है बल्कि यौन शोषण और बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है एनसीआरबी के आंकड़े यही बताते हैं कि बलात्कार के मामले  ...

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा सांसद किशन कपूर ने कहा समाज भ्रष्ट हो चुका है बीमार हो चुका है

हिमाचल प्रदेश से कांगड़ा सांसद श्री किशन कपूर  ने गुरुवार 5 दिसंबर 2019 मैं एक मुलाकात के दौरान अखिल भारतीय  खत्री युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके टीम से बातचीत में कहा कि अरविंद अरोड़ा खत्री समाज को एकजुट करें, खत्री समाज को एक मंच पर लेकर आएं और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की कोशिश करें.  समाज में स्वार्थ परता चरम पर पहुंच रही है घर के बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान नहीं हो पा रहा है.   समाज में फिर से संस्कारों को पोषित करने की आवश्यकता है और इसके लिए हमें युद्ध स्तर पर अभियान चलाने पड़ेंगे.  उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं अरविंद अरोड़ा इस कार्य में सफल होंगे और समाज को एक नई दिशा देने में कामयाबी हासिल करेंगे.   इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा जी ने कहा कि अरविंद अरोड़ा आपके विचारों और चिंतन को पुष्ट करते हुए ही कार्य कर रहे हैं और पूरे समाज को एकजुट करने में लगे हुए हैं मैंने पिछले एक दशक से देख रहा हूं किस तरह से यह अथक और कर्मठ व्यक्ति के रूप में कार्य कर रहे हैं.  सांसद किशन कपूर जी ने कहा म...