Skip to main content

शोमा चौधरी ने राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने मांगी माफी

नयी दिल्ली

तहलका यौन उत्पीड़न मामले को दबाने के आरोप का सामना कर रही वरिष्ठ पत्रकार शोमा चौधरी ने साप्ताहिक पत्रिका के प्रबंध संपादक पद से आज इस्तीफा दे दिया । शोमा ने तहलका के संपादक तरूण तेजपाल द्वारा एक युवा महिला पत्रकार के यौन उत्पीड़न मामले से निपटने में हुई खामियों के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने सफाई दी और माफी भी मांगी ।

आज सुबह तहलका के पत्रकारों को लिखे अपने त्याग-पत्र में शोमा ने कहा कि उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया क्योंकि उन्हें महसूस हुआ कि उनकी निष्ठा के बारे में बार-बार सवाल किए जाने से पत्रिका की छवि धूमिल होगी । गौरतलब है कि तहलका और तेजपाल द्वारा स्थापित इससे जुड़ी कंपनियों में 45 साल की शोमा एक शेयरधारक हैं ।

शोमा ने कबूल किया कि वह अलग तरह से मामले से निपट सकती थी। उन्होंने यह कहते हुए मामले को दबाने के आरोप को खारिज कर दिया, पहले जो कदम उठाए गए उन्हें किसी भी तरह से मामले को दबाने की कोशिश नहीं कहा जा सकता। राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने दी गयी सफाई में शोमा ने पीडिम्त पत्रकार द्वारा उनसे शिकायत करने के बाद हुए घटनाक्रमों की जानकारी दी।

शोमा ने कहा, यह आलोचना कि मैंने सही तरीके से कार्रवाई नहीं की और स्थिति के हिसाब से कदम नहीं उठाए, मैं उसे स्वीकार करती हूं और उसके लिए मैंने माफी मांगी है । पर मैं सब को यह भी याद दिलाना चाहूंगी कि मीडिया द्वारा पूरे मामले को तूल दिए जाने से पहले मेरे पास सिर्फ डेढ़ दिन का वक्त था । शोमा ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग से पूरा सहयोग किया है और उन्हें वे सारी बातें बतायी गयी हैं जो वे जानना चाहते थे। 

Comments

Popular posts from this blog

बदहाल साहिबाबाद रेलवे स्टेशन

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली के नजदीक होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। यहां 98 पैंसेजर ट्रेन और 16 एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ हैं। जिनसे लगभग 50 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यही रेलवे स्टेशन अनियमिताओं का शिकार है। पूरे परिसर में गंदगी और आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात है। बंदरों के आतंक से भी यह स्टेशन अछूता नहीं है। टिकट खिड़की परिसर में लगी हुई दोनों एटीवीएम मशीनें महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इस परिसर में तीन टिकट खिड़की हैं और एक पूछताछ कार्यालय है। जिसमें से अक्सर दो बंद ही रहती हैं। जिसके चलते यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जब स्टेशन मास्टर नरेश मलिक से बात की गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए अपना दामन बचाने की कोशिश की। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की कमी हैं। मैं उनसे कहां तक काम करवाउं। पेयजल की बाधित व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग विभाग का काम है। इसके बारे में आप इस विभाग से बात करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विभाग आपके आदेश के अधीन नहीं हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली। रेलवे स्टेशन पर ...

उत्तर प्रदेश की राजनीति में हिंदुत्व का कार्ड वर्सेस समाजवादी विकास कार्ड

अजय शर्मा वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक उत्तर प्रदेश की सियासत में मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि और शाही मस्जिद को लेकर केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट के ऊपर संभल के सांसद और सपा नेता रहमान के बयान ने सियासी तड़का लगा दिया है.  सहारनपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह मैं अपनी रैली में जो कहा है वह अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है कि सहारनपुर में शाकुंभरी देवी के नाम पर विश्वविद्यालय बनेगा।  इससे उत्तर प्रदेश की सियासत में ध्रुवीकरण की संभावनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई है केशव प्रसाद मौर्य अपने बयान पर कायम है बीजेपी के प्रवक्ता हिंदुत्व और विकास की राजनीति की बात कर रहे हैं जिससे यह साफ हो गया है कि अब उत्तर प्रदेश की सियासत में कृष्ण जन्मभूमि ही चुनावी मुद्दा रहेगा.  आपको मैं यहां पर बता दूं जब पीवी नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री थे उस वक्त की सरकार ने वरशिप एक्ट 1991 मैं पास किया था। साल 1991 में रामजन्मभूमि आंदोलन चरम पर था. उस दौरान अयोध्या के साथ ही तमाम मंदिर-मस्जिद विवाद उठने लगे थे. ऐसे में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की स...

नए साल की शुभकामनाएं

 नए साल के अवसर पर आपको शुभकामना देते हुए शब्दों का चुनाव बहुत ही चुनौती वाला है.  क्योंकि कोशिश जब यह होती है आपको जीवन भर की खुशियां, प्यार, स्नेह, सफलता और  यह दुनिया आपके कदमों में झुके.  जब जीवन की आकांक्षा हो कि आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट रहे, आपके होठों पर हमेशा मुस्कुराहट खिलती रहे, आंखों में खुशियों की चमक हो.  जब आप  उसके कोमल दिल पर, उसके नव युवती जैसे अल्हड़पन पर, कभी घरेलू लड़की जैसी सादगी पर, रानी जैसे वैभवशाली व्यक्तित्व पर, उसकी दिलकश आवाज पर, उसकी ऐसी खूबसूरत आंखों पर जो अपने आप से रिश्ता कायम कर लेती है. जिस पर आप पहली मुलाकात में ही फिदा हो गए हो,  जिसका दुख, संघर्ष, तकलीफें, दर्द  आपको अंदर तक झकझोर देता हो, यह सब कुछ आपको अपना लगता हो और आप उसकी खुशी के लिए प्रार्थनाएं करते हो. उसकी चेहरे की मुस्कुराहट देखकर आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती हो.   ऐसी शख्सियत को नववर्ष की शुभकामना देते हुए शब्दों का चुनाव चुनौतीपूर्ण हो जाता है.   ऐसे में बहुत ही सादगी से कहने का मन करता है यह नया साल आपके लिए सभी खुशियां...