बदलते मीडिया का तकनीकी स्वरूप है "न्यू मीडिया" , यह एक व्यापक शब्द है जो लोगो की मांग से व 21 वीं सदी में उभरा है न्यू मीडिया जिसने हमारी लाइफ को पहले से भी ज्यादा सरल बना दिया है। जिसका उपयोग हम कहीं भी, किसी भी समय, हम इसका उपयोग कर सकते है यह एक डिजिटल डिवाइस के द्दारा इस्तेमाल मे लाया जाता है। और आज के युग मे इसका उपयोग निरंतर किया जा रहा है अगर हम कम शब्दो मे कहे तो इंटरनेट ही न्यू मीडिया है। जो तमाम चीजो से हमे रूबरू कराता है न्यू मीडिया के उदय से दुनिया भर के लोगों और इंटरनेट के बीच संचार में वृद्धि हुई है इसके अदंर कई चीजे शामिल है जैसे- मोबाइल, टेबलेट, कम्पयूटर और समाजिक मीडिया साइट आदि।
न्यू मीडिया किसी को बनाने, संशोधित करने के लिए, सामग्री साझा और दूसरों के साथ साझा करने के लिए एक अपेक्षाकृत सरल उपकरण है तथा मुफ्त व सस्ता भी है न्यू मीडिया के उपयोग के लिये एक कंप्यूटर व मोबाइल की आवश्यकता होती है और उसके अदंर इटंरनेट होना अति आवश्यक है नही तो हम न्यू मीडिया के प्रमुख भाग के उपयोग से वंछित रह सकते है।
न्यू मीडिया के अंतर्गत मोबाइल संदेश सेवा भी आती है जो कि एक सशक्त माध्यम है। उदाहरण- कुछ समय पहले भारत मे अन्ना का आंदोलन हुआ। जो कि उम्मीद से बढकर सफल हुआ। और भारत मे भष्टाचार के खिलाफ एक नई बाढ सी आ गई। उन्होने मोबाइल, संदेश सेवा व इटंरनेट की मदद से ही आंदोलन को सफल बनाया। जिसके बाद कई बुद्दिजीवी इस खोज मे लग गये है। आखिर इस आंदोलन को इतनी सफलता कैसे मिली? अब इसके पीछे का कारण न्यू मीडिया ही बताया जा रहा है एक ऐसा माध्यम जो बडा ही सस्ता व सरल है तथा असरदार भी है
Facebook और twitter आदि यह ऐसी दो सामाजिक साइटे है जो की न्यू मीडिया के अंतर्गत ही आती है न्यू मीडिया जिसके द्दारा हम बडी ही सरलता व शीघ्रता से जानकारिया जुटा पाते है युवा लोगों को आप कालेज में, घर में और सडक पर चलते हुये अपने सेल फोन पर सामाजिक नेटवर्किंग साइटों(facebook व twitter) का उपयोग करते हुये देखा जा सकता है चूंकि इसके इस्तेमाल से कई काम एक समय मे (एक समय में एक से अधिक माध्यम का उपयोग कर) किये जा सकते है
न्यू मीडिया आपको एक ही जगह पर व एक साथ सभी विकल्प उपलब्ध करा कर आपको मदद करता है वह आपकी मांग के अनुसार आपको सामाग्री उपलब्ध करा देता है। जैसे- समाचार पत्र, टीवी, रेडियो, पत्रिकाओं और विभिन्न मीडिया बेबसाइट को शीघ्र ही आप तक पहुँचा देता है
समाचार पत्र 20 वीं सदी में लोगों के लिए जानकारी का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत होता था, और कहे तो आज भी है लेकिन अब दुनिया भर के समाचार पत्र की अपनी एक वेबसाइट है जो तेजी के साथ अपने उपभोक्ताओ को खबर प्रदान करती है
कुछ टेलीविजन शो भी इटंरनेट पर हमे देखने को मिल जाते है मुक्त इंटरनेट टी वी के मुख्य लाभ यह है कि उपयोगकर्ताओं को यह सुविधा होती है कि वे क्या टीवी की एक व्यापक रेंज से देखना चाहते हैं और उसे वह स्वंय चुन सकते है।
रेडियो भी एक प्रकार का मीडिया है, रेडियो हर व्यक्ति और स्थान तक आसानी से पहुँच जाता है क्योकि यह बडा ही सस्ता होता है। ग्रामीण इलाको मे रेडियो ही सचांर का एक प्रमुख स्रोत है। लेकिन अखबार और टेलीविजन एक ऐसे माध्यम है जो कभी-कभी सरलता से नहीं पहुंच पाते है इसलिय अगर इंटरनेट रेडियो की बात करे तो कहने ही क्या. अगर देखा जाये तो भारत मे इंटरनेट रेडियो की भी समय के साथ वृद्धि हुई है
न्यू मीडिया ने पड़ोसी देशों के बीच की बाधाओं को भी तोड दिया है, उदाहरण के लिए अगर आप अमेरिका में हैं और आप यूरोप के किसी एक अखबार को पढ़ना चाहते है तो न्यू मीडिया के उपयोग से ही आप यूरोप के अखबार को पढने में सक्षम हो पाएगे. जिसका मतलब यह है कि आप कही भी हो और कोई जानकारी चाहते हो, तो बस न्यू मीडिया ही एक ऐसा माध्यम है जो आपको चुटकी मे सही जानकारी उपलब्ध करा देगा। क्योकि न्यू मीडिया एक गति वाला माध्यम है
ब्लाँग भी एक प्रकार का न्यू मीडिया है जिसके द्दारा हम विचारो का आदान-प्रदान कर सकते है। तथा न्यू मीडिया उघोग व व्यापार को भी बढावा देता है जिसके द्दारा हम शेयर बाजार के उतार-चढाव पर भी नजर बनाये रखते है
अगर कहे तो, न्यू मीडिया आज के समय का मीडिया है जो भारत मे तेजी से अपनी जडे मजबूत कर रहा है। और इस क्रम पर बुद्दिजीवियो का कहना है कि आने वाले समय मे हम न्यू मीडिया पर पूरी तरह निर्भर हो जाएगे। यह तो रही भविष्य की बात जो कि भविष्य के गर्भ मे है जिसका आकलन हम भविष्य मे करे तभी सही है
Comments