Skip to main content

कश्मीर बनाम जहन्नुम

मैं समझता हूं कश्मीर के मामले में जरूरत है समस्याओं और हालात पर एक नए नजरिये को अपनाने की। बीते सालों में हुई गलतियों और भूलों से सबक लिया जाए जिससे कि सूफियों की सरज़मीं कश्मीर, कश्मीर ही रहे, कुछ और न बनने पाए।

लेकिन ये क्या हो रहा है कश्मीर में... कहां तो अमन-चैन की बात हो रही थी, लेकिन कश्मीर एक बार फिर सुलग उठा है। दो महीने पहले सेना के फर्जी एनकाउंटर से उठा विवाद और फिर पत्थरबाजों का कोहराम इतना बढ़ा कि 20 साल बाद एक बार फिर श्रीनगर में हालात को काबू करने के लिए सेना को मुस्तैद करना पड़ा। लेकिन हालात सुधरने और काबू में आने की बजाय और बिगड़ते ही जा रहे हैं। कश्मीर में लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। युवा आक्रोशित हैं। लोगों के दिलों में नफरत जवां होती जा रही है। लोगों का गुस्सा ज्वाला मुखी की तरह आग उगल रहा है।



इसमें बड़ी ही शर्मनाक बात यह है कि अपनी जिम्मेदारियों से कन्नी काटने का खेल बड़े आराम से खेला जा रहा है। राजनीति का बाजार गर्म है। गृहमंत्री पी चिदम्बरम को इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ नजर आता है और राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अब भी यह मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि प्रशासनिक मशीनरी फेल हो चुकी है। सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह कह रहे हैं कि हम अपनी कामयाबी को भुना पाने में असफल रहे जिसके चलते हालात इतने बिगड़ गए।


हिन्दुस्तानी नेताओं का हमेशा कश्मीर मामले में पाकिस्तान का ही हाथ क्यों नजर आता है। जब भी हालात बेकाबू हो जाते हैं तो आरोप दूसरे पर मढ़ दो। इस तरह के आरोप लोगों की भावनाओं को भड़काने का ही काम करते हैं। लोग मरते हैं तो मरे, हमारी बला से, हमारा काम तो हो गया। हिंदुस्तान की अवाम जानना चाहती है कि इस सारे बवाल के पीछे पाकिस्तान का हाथ आपको तब क्यों नजर आया, जब हालात बेकाबू हो गए। कश्मीर में तैनात सारी सरकारी एजेंसियां क्या कर रहीं हैं। ऐसी एजेंसियों का क्या फायदा जो देश के अमन चैन को बनाए रखने में अपना योगदान ना दे सकती। रही बात उमर अब्दुल्ला की, वो तो कश्मीर की नब्ज ही नहीं पकड़ पा रहे हैं। यदि वे कश्मीर के


हालातों से रुबरु होते, जानते समझते होते तो शायद तस्वीर कुछ और ही होती। उमर साहब कितने अच्छे नेता हैं और कश्मीरी जनता उन्हें कितना पसंद करती है इसका उदाहरण भारत के स्वतंत्रता दिवस पर सभी ने देखा। जो जूता उन पर फेंका गया था। वो उनके जैसे तमाम नेताओं के ऊपर था जो उनके जैसे हैं।


उमर साहब को यह मानना ही होगा कि उनसे चूक हुई है और उसका नतीजा आज पूरे देश के सामने है। कश्मीर में हालात बेकाबू हैं जो एक बार फिर 90 के दशक की याद दिला रहे हैं। जब सरेआम हजारों की भीड़ आजादी के नारे लगाती थी।


आज के मौजूदा हालात अच्छी तरह से बयां कर रहे हैं कि कश्मीर के हालात कितने बिगड़ चुके हैं। आज हर जगह हड़ताल और बंद ही नजर आते हैं। यह कश्मीर के लिए एक आम बात हो चली है।



कश्मीर में 2008 में अमरनाथ यात्रा से उठा विवाद आज भी लोगों को याद होगा। इस बवाल ने कश्मीर को किस तरह जहन्नुम में धकेल दिया था। इस पर किस कदर राजनीतिक रोटियां सेंकी गई ये किसी से छिपा नहीं है।

इसके बाद पुलवामा के शोपियां में दो युवतियों का अपहरण और बलात्कार की वजह से कितना बवाल मचा वो भी किसी से छिपा नहीं हैं। और ये साल फर्जी मुठभेड़ के नाम है। कश्मीर में चारों ओर सिर्फ कर्फ्यू ही कर्फ्यू।



इस पूरे प्रकरण में अफसोसजनक यह है कश्मीर की आग को और भड़काने की कोशिश की जा रही है। कोई न कोई ऐसा बयान आ जाता है जो आग में घी डालने का काम करता है। कश्मीर में बात चाहे अलगाववादियों की हो या पीडीपी की, ये इन हालातों के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती और उनको मिले अधिकारों को ही दोषी मानते हैं।

आप बिना हंसे रह नहीं पाएंगे और यह भी हो सकता है कि आपको गुस्सा आए यह जानकर कि जिस वक्त पीडीपी, कांग्रेस के साथ सत्ता सुख भोग रही थी तो उस समय उसे सुरक्षाबलों की इतनी संख्या नजर क्यों नहीं आई। और उनको मिले विशेषाधिकार। सत्ता क्या हाथ से गई, सबकुछ नजर आने लगा। वैल कश्मीर के हालातों के लिए किसी एक को दोषी ठहराना गलत है। यहां पर सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया तंत्र को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता कि वे क्या कर रहीं थी। वे कौन सी नींद में सो रहीं थी। सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया तंत्र को यह आभास पहले ही हो जाना चाहिए था कि पाकिस्तान सेना की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज़ इंटेलिजेंस (आईएसआई) ने लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर पत्थरबाजों की फौज तैयार की है। आखिरकार केन्द्र और राज्य के रणनीतिकारों को यह बात समझ में क्यों नही आई कि यह पत्थरबाजी की मार, गोलियों में तब्दील हो सकती है। जनाब यह नए किस्म का आतंकवाद है। जिससे निपटना आसान नहीं होगा।

Comments

अजय जी बढ़िया लिखा है, कश्मीर का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। बीमारी का इलाज ठीक से नहीं किया जाए तो वो नासूर बन जाती है। इसका उदाहरण जम्मू-कश्मीर बनता जा रहा है।

अभी भी सरकारी मशीनरी न चेती तो यकीनन इस धरती की जन्नत कश्मीर को जहन्नुम बनने से बचाने में शायद बहुत देर हो चुकी होगी।

रही कश्मीर समस्या के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने की। तो कश्मीर भारत का हिस्सा है, इसलिए वहां उठने वाली किसी भी समस्या का हल भारत को ढूंढना है न की पाकिस्तान को और यह बात दिल्ली में बैठे मंत्री और आला अधिकारी जल्दी समझ जाएं तो यह देश के लिए बहुत अच्छा होगा, और कश्मीर के लिए यह जरूरी भी है।

Popular posts from this blog

बदहाल साहिबाबाद रेलवे स्टेशन

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली के नजदीक होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। यहां 98 पैंसेजर ट्रेन और 16 एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ हैं। जिनसे लगभग 50 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यही रेलवे स्टेशन अनियमिताओं का शिकार है। पूरे परिसर में गंदगी और आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात है। बंदरों के आतंक से भी यह स्टेशन अछूता नहीं है। टिकट खिड़की परिसर में लगी हुई दोनों एटीवीएम मशीनें महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इस परिसर में तीन टिकट खिड़की हैं और एक पूछताछ कार्यालय है। जिसमें से अक्सर दो बंद ही रहती हैं। जिसके चलते यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जब स्टेशन मास्टर नरेश मलिक से बात की गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए अपना दामन बचाने की कोशिश की। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की कमी हैं। मैं उनसे कहां तक काम करवाउं। पेयजल की बाधित व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग विभाग का काम है। इसके बारे में आप इस विभाग से बात करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विभाग आपके आदेश के अधीन नहीं हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली। रेलवे स्टेशन पर ...

उत्तर प्रदेश की राजनीति में हिंदुत्व का कार्ड वर्सेस समाजवादी विकास कार्ड

अजय शर्मा वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक उत्तर प्रदेश की सियासत में मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि और शाही मस्जिद को लेकर केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट के ऊपर संभल के सांसद और सपा नेता रहमान के बयान ने सियासी तड़का लगा दिया है.  सहारनपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह मैं अपनी रैली में जो कहा है वह अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है कि सहारनपुर में शाकुंभरी देवी के नाम पर विश्वविद्यालय बनेगा।  इससे उत्तर प्रदेश की सियासत में ध्रुवीकरण की संभावनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई है केशव प्रसाद मौर्य अपने बयान पर कायम है बीजेपी के प्रवक्ता हिंदुत्व और विकास की राजनीति की बात कर रहे हैं जिससे यह साफ हो गया है कि अब उत्तर प्रदेश की सियासत में कृष्ण जन्मभूमि ही चुनावी मुद्दा रहेगा.  आपको मैं यहां पर बता दूं जब पीवी नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री थे उस वक्त की सरकार ने वरशिप एक्ट 1991 मैं पास किया था। साल 1991 में रामजन्मभूमि आंदोलन चरम पर था. उस दौरान अयोध्या के साथ ही तमाम मंदिर-मस्जिद विवाद उठने लगे थे. ऐसे में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की स...

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा सांसद किशन कपूर ने कहा समाज भ्रष्ट हो चुका है बीमार हो चुका है

हिमाचल प्रदेश से कांगड़ा सांसद श्री किशन कपूर  ने गुरुवार 5 दिसंबर 2019 मैं एक मुलाकात के दौरान अखिल भारतीय  खत्री युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके टीम से बातचीत में कहा कि अरविंद अरोड़ा खत्री समाज को एकजुट करें, खत्री समाज को एक मंच पर लेकर आएं और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की कोशिश करें.  समाज में स्वार्थ परता चरम पर पहुंच रही है घर के बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान नहीं हो पा रहा है.   समाज में फिर से संस्कारों को पोषित करने की आवश्यकता है और इसके लिए हमें युद्ध स्तर पर अभियान चलाने पड़ेंगे.  उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं अरविंद अरोड़ा इस कार्य में सफल होंगे और समाज को एक नई दिशा देने में कामयाबी हासिल करेंगे.   इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा जी ने कहा कि अरविंद अरोड़ा आपके विचारों और चिंतन को पुष्ट करते हुए ही कार्य कर रहे हैं और पूरे समाज को एकजुट करने में लगे हुए हैं मैंने पिछले एक दशक से देख रहा हूं किस तरह से यह अथक और कर्मठ व्यक्ति के रूप में कार्य कर रहे हैं.  सांसद किशन कपूर जी ने कहा म...