Skip to main content

राष्ट्रमंडल खेल और पर्यटक, तैयार है आगरा

अक्टूबर में शुरु होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ताजमहल और फतेहपुर सीकरी के निकट सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करेगी। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शिरकत करेगी। गौरतलब है कि आगामी तीन अक्टूबर से दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेल शुरू हो रहे हैं। पन्द्रह दिन तक चलने वाले इस आयोजन में एक लाख से ज्यादा पर्यटकों के आने की उम्मीद है। पर्यटकों के लिए दिल्ली के नजदीक होने के कारण राजस्थान का जयपुर और उत्तरप्रदेश में आगरा आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगें। वैसे भी भारत आने वाले पर्यटक ताजमहल देखने जरूर आते हैं।


उत्तर प्रदेश सरकार ने इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर ताजमहज के आसपास राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की योजना बनाई है जिसमें फिल्म और कला के क्षेत्र की जानी मानी हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। ताज महोत्सव की तर्ज पर होने वाले इस समारोह में जानी मानी हस्तियां पर्यटकों को आकर्षित करेंगी।



उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के महानिदेशक अवनीश अवस्थी ने गुरुवार को बताया कि आगरा में पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र ताजमहल के साथ साथ फतेहपुर सीकरी भी है। उन्होंनें कहा कि ताज और फतेहपुर सिकरी में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बृजकला की झलक दिखाई देगी। वैसे समारोह के लिए हस्तियों के नाम तय नहीं किए गए हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में अभी पांच महीने बाकी हैं इसलिए कलाकारों के साथ समारोह के लिए बातचीत करना अभी जल्दबाजी होगी। वैसे खेल के दौरान कार्यक्रम में प्रदर्शन के लिए दिल्ली आने वाले कलाकारों से भी बातचीत की जाएगी। उन्होंनें कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में आने वाले पर्यटकों को लुभाने के लिए अभी से योजना तैयार की जा रही है। आगरा, मथुरा और फतेहपुर सिकरी में होटल बनाए जा रहे हैं। ये होटल निजी क्षेत्र की कंपनियां तैयार कर रही हैं। केन्द्र सरकार ने भी ताजमहल आने वाले दर्शकों के लिए बैटरी से चलने वाली दस बसे मुहैया कराई हैं। विदेशी पर्यटकों को ध्यान में रखकर ही गाइड और वाहन चालकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।



अवस्थी ने कहा कि पहली बार ताजमहल और फतेहपुर सीकरी के लिए लगभग नौ सौ गाइड को लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। लाइसेंस धारक गाइड को जून और जुलाई में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पर्यटकों के स्वागत के लिए ताजमहल और फतेहपुर सीकरी के आसपास के इलाके को सजाया संवारा जा रहा है।



केन्द्र सरकार ने इसके लिए 19 करोड़ रूपए दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी आगरा और फतेहपुर सीकरी की सडकों, पुलों को चमकाने तथा सिग्नल को ठीक करने के लिए 80 करोड़ रूपए स्वीकृत किए हैं। अवस्थी ने कहा कि आगरा विकास प्राधिकरण कूड़ा निस्तारण और बिजली के ऊपरी तार को भूमिगत करने के काम में लगा है। यह काम निजी सरकारी साझेदारी में किया जा रहा है। आगरा के छोटे बडे़ होटलों में अभी 11 हजार 722 बिस्तर उपलब्ध हैं। नए होटलों के बनकर तैयार हो जाने के बाद इनकी संख्या बारह हजार पांच सौ से ऊपर होगी। अवस्थी ने कहा कि खेल के दौरान आगरा, मथुरा और फतेहपुर सीकरी आने वाले पर्यटकों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

बदहाल साहिबाबाद रेलवे स्टेशन

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली के नजदीक होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। यहां 98 पैंसेजर ट्रेन और 16 एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ हैं। जिनसे लगभग 50 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यही रेलवे स्टेशन अनियमिताओं का शिकार है। पूरे परिसर में गंदगी और आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात है। बंदरों के आतंक से भी यह स्टेशन अछूता नहीं है। टिकट खिड़की परिसर में लगी हुई दोनों एटीवीएम मशीनें महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इस परिसर में तीन टिकट खिड़की हैं और एक पूछताछ कार्यालय है। जिसमें से अक्सर दो बंद ही रहती हैं। जिसके चलते यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जब स्टेशन मास्टर नरेश मलिक से बात की गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए अपना दामन बचाने की कोशिश की। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की कमी हैं। मैं उनसे कहां तक काम करवाउं। पेयजल की बाधित व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग विभाग का काम है। इसके बारे में आप इस विभाग से बात करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विभाग आपके आदेश के अधीन नहीं हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली। रेलवे स्टेशन पर ...

बलात्कार के बढ़ने के कारण क्या है

 पिछले कुछ सालों में बलात्कार और यौन शोषण के मामलों में बहुत तेजी आई है जिसने समाज को नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है और एक नई बहस को जन्म दिया है इसके कारण क्या है  हैदराबाद मैं पशु चिकित्सक दिशा के साथ हुआ बलात्कार और उसके बाद उसकी पेट्रोल डालकर जला कर हत्या. इस घटना ने पूरे देश को उबाल दिया आक्रोश से भर दिया और जनाक्रोश चारों तरफ फूटने लगा.   मीडिया के माध्यम से एक नई बहस शुरू हुई और लोगों ने अपनी अपनी राय स्पष्ट करना शुरू कर दिया लोग बलात्कार जैसी सामाजिक बीमारी से तुरंत छुटकारा चाहते हैं और सख्त कानून की डिमांड कर रहे हैं.  सरकार भी सख्त कानून की बात कर रही है लेकिन कानून सख्त होने के बावजूद भी बलात्कार जैसी घटनाएं नहीं रुक रही है. पिछले 10 साल के यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें बढ़ोतरी ही ही हुई है.  दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप के बाद से अब तक हैदराबाद दिशा गैंगरेप तक समाज में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने के लिए नहीं मिला है बल्कि यौन शोषण और बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है एनसीआरबी के आंकड़े यही बताते हैं कि बलात्कार के मामले  ...

नए साल की शुभकामनाएं

 नए साल के अवसर पर आपको शुभकामना देते हुए शब्दों का चुनाव बहुत ही चुनौती वाला है.  क्योंकि कोशिश जब यह होती है आपको जीवन भर की खुशियां, प्यार, स्नेह, सफलता और  यह दुनिया आपके कदमों में झुके.  जब जीवन की आकांक्षा हो कि आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट रहे, आपके होठों पर हमेशा मुस्कुराहट खिलती रहे, आंखों में खुशियों की चमक हो.  जब आप  उसके कोमल दिल पर, उसके नव युवती जैसे अल्हड़पन पर, कभी घरेलू लड़की जैसी सादगी पर, रानी जैसे वैभवशाली व्यक्तित्व पर, उसकी दिलकश आवाज पर, उसकी ऐसी खूबसूरत आंखों पर जो अपने आप से रिश्ता कायम कर लेती है. जिस पर आप पहली मुलाकात में ही फिदा हो गए हो,  जिसका दुख, संघर्ष, तकलीफें, दर्द  आपको अंदर तक झकझोर देता हो, यह सब कुछ आपको अपना लगता हो और आप उसकी खुशी के लिए प्रार्थनाएं करते हो. उसकी चेहरे की मुस्कुराहट देखकर आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती हो.   ऐसी शख्सियत को नववर्ष की शुभकामना देते हुए शब्दों का चुनाव चुनौतीपूर्ण हो जाता है.   ऐसे में बहुत ही सादगी से कहने का मन करता है यह नया साल आपके लिए सभी खुशियां...