Skip to main content

फेंगशुई का क्रेज

फेंग शुई भारत में अब काफी चर्चित हो चुका है। धीरे धीरे लोगों में इसका क्रेज बढ़ता जा रहा है। लोगों की उत्सुकता का आलम यह है कि लोग इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा से जानना चाहते हैं। चीन का यह लोकप्रिय वास्तुशास्त्र भारत में भी अपनी जड़े जमा रहा है। आज लगभग हर दूसरा व्यक्ति आपको फेंग शुई का उपयोग करता हुआ मिल जाएगा। इसने बहुत ही जल्द लोगों का विश्वास जीतने में सफलता हासिल की है। जिसके चलते इसके जानकार और विशेषज्ञ भी उसी रफ्तार से बढ़ रहे हैं। इसी फेंग शुई पर कुछ जानकारी हम आपको दे रहें हैं।




फेंग शुई एक तरह की सकारात्मक ऊर्जा है जो वातावरण में मौजूद ऊर्जा को सुख, समृद्धि और सौभाग्य के लिए उपयोग करती है। वातावरण में अच्छी ऊर्जाएं आपके चारों तरफ मौजूद होती है। यह फेंग शुई उन्हीं ऊर्जाओं को आपकी तरफ खींच कर लाती हैं। जिसका एहसास आप अपनी जिदंगी में हर पल महसूस करत हैं। यह एनर्जी सभी प्रकार के रुप रंग, आकार और आकृति के साथ आपकी तरफ आती है। सामान्यत फेंग शुई एनर्जी को भाग्यशाली माना जाता है।



फेंगशुई का प्रयोग



फेंग शुई में लगभग सभी प्रकार के नेचुरल तत्वों का प्रयोग किया जाता है। जिन्हें अलग अलग ढ़ंग से उपयोग में लाया जाता है। जिनमें मुख्यत: रंग, कलाकृति, आकृतियां, पेड़ पौधे इत्यादि वगैरह शामिल हैं। इसका उपयोग हमारी जिदंगी से जुड़े़ लगभग हर विषय में किया जाता है। जिनमें कुछ काबिले गौर हैं।



1 घर : फेंग शुई के माध्यम से आप अपने घर को वैभवशाली, सुख, समृद्धि से भरपूर बना सकते हैं।

2 ऑफिस और व्यवसाय: ऑफिस और व्यापार को सफल बनाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। फेगशुई का प्रयोग बड़े बड़े उद्योगपति, बिजनेसमैन कर रहें हैं और इसका फायदा उठा रहे हैं।



3-रियल स्टेट- यदि आप अपने लिए एक अच्छा घर खरीदना चाहते हैं और काफी अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है या फिर किसी और तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तो आप फेंग शुई का प्रयोग करके अपनी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। ऐसे ही यदि आप जल्द से जल्द प्रापर्टी बेचना चाहते हैं वो भी अच्छी कीमत पर, तब भी आप इससे फायदा उठा सकते हैं। काफी लोग इस वास्तुशास्त्र से लाभ ले रहे हैं।

4-गार्डन-फेंग शुई का प्रयोग करके आप बहुत ही शानदार और सकारात्मक एनर्जी से भरपूर गार्डन बना सकते हैं। जो आपके तन और मन दोनों को प्रसन्नता और ताजगी से भरपूर रखता है।

5-रेनोवेशन - घर या ऑफिस को रेनोवेट करने में भी इसका प्रयोग किया जाता है।

6-ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम में- फेंगशुई के जरिए आप ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम कर सकते हैं। जिसका सीधा सीधा फायदा आपके स्वास्थ्य को मिलता है। शोर शराबे से होने वाली तमाम तरह की बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलती है। सोचने समझने की शक्ति बढ़ती है। सकारात्मक इच्छाए प्रबल बनती हैं।

7-स्वास्थ्य-आप इसके माध्यम से स्वास्थ्य लाभ भी भरपूर ले सकते हैं।

8- प्यार और शादी- इस मामले में भी आप फेंग शुई के उपयोग के द्वारा बेशुमार फायदा ले सकते हैं। काफी लोगों को इससे लाभ भी मिला है।

9-धन संपदा - फेंग शुई का प्रयोग करके लोगों ने अपनी धन संबधी समस्याएं भी सुलझाई आई हैं। इसमें यह आपको काफी सपोर्ट करती है।





ऐसा ही एक उपयोग आप अपनी किचन में कर सकते हैं। किचन में फेंग शुई ऐरोमेटिक हर्ब गार्डन बना सकते हैं।



फेंग शुई ऐरोमेटिक हर्ब गार्डन -

आपके घर में बेडरुम और ड्राइगरुम के अलावा एक स्थान और भी है जो बहुत ही महत्वपूर्ण है। जिसे आप नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। वो है आपका किचन जहां आप खाना पकाते हैं और उसे बड़े प्यार के साथ परोसते हैं। उसी किचन को आप फेंग शुई के माध्यम से सजा सकते हैं और उसकी ऊर्जा से लाभान्वित हो सकते हैं। क्योंकि आप का शरीर किचन की एनर्जी से गंभीर रुप से जुड़ा हुआ होता है। इसीलिए किचन में फेंग शुई की तरंगों को प्रभावशाली बनाने के लिए कई तरीके हैं। जिसमें से सबसे ज्यादा अच्छा और चलन में है ऐरोमेटिक हर्ब गार्डन।



ऐरोमेटिक हर्ब गार्डन और टिप्स-

अपने किचन में ऐरोमेटिक हर्ब गार्डन बनाना अपने आप में ही एक अनूठा अनुभव है। जो काफी आनंद देता है। साथ ही इसके ढेरों फायदे भी हैं। जब आप किचन में खाना पका रही हो और उस वक्त आपके गार्डन से आने वाली सुगन्धित फ्रेश खुशबू आपको अंदर तक ताजगी से भर देती है। आप का मन प्रफुल्लित हो उठता है। खाना बनाते वक्त आप हरदम ताजा और खुश रहते हैं जिसका सीधा असर आपके मन और टेस्ट पर पड़ता है। किचन में फ्रेश हर्ब की एनर्जी के लिए आप बासिल, रोजमेरी, थाइम, मिंट और लेवेंडर का उपयोग कर सकते हैं या फिर अपनी पसंद के अनुसार कोई और अन्य हर्ब। हर्ब की जीवंत एनर्जी आपको जीवन से जुड़ी अच्छी चीजों से जोड़ती है। यह पृथ्वी पर विराजमान शक्ति को इसके नेचुरल सौन्दर्य के रुप में पोषित करती है।

फेंग शुई के बेहतर परिणामों के लिए हर्ब के लकड़ी वाले तत्वों को कुछ निश्चित दिशाए पूरब, दक्षिण-पूरब और दक्षिण में ही रखना चाहिए। किचन में इसके साथ ही यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि वहां पर नेचुरल रोशनी अवश्य पहुंचे। हर्ब गार्डन बनाने के लिए सिर्फ मिट्टी के पात्रों का ही उपयोग करना चाहिए।





इस तरह आप फेंग शुई के उपयोग के द्वारा अपने जीवन को खुशगवार बना सकते हैं। फेंग शुई की प्रसिद्धि आपको यह बताने में सक्षम है कि यह कितना प्रभावशाली और उपयोगी है।

Comments

Popular posts from this blog

बदहाल साहिबाबाद रेलवे स्टेशन

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली के नजदीक होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। यहां 98 पैंसेजर ट्रेन और 16 एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ हैं। जिनसे लगभग 50 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यही रेलवे स्टेशन अनियमिताओं का शिकार है। पूरे परिसर में गंदगी और आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात है। बंदरों के आतंक से भी यह स्टेशन अछूता नहीं है। टिकट खिड़की परिसर में लगी हुई दोनों एटीवीएम मशीनें महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इस परिसर में तीन टिकट खिड़की हैं और एक पूछताछ कार्यालय है। जिसमें से अक्सर दो बंद ही रहती हैं। जिसके चलते यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जब स्टेशन मास्टर नरेश मलिक से बात की गई तो उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए अपना दामन बचाने की कोशिश की। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की कमी हैं। मैं उनसे कहां तक काम करवाउं। पेयजल की बाधित व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग विभाग का काम है। इसके बारे में आप इस विभाग से बात करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विभाग आपके आदेश के अधीन नहीं हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली। रेलवे स्टेशन पर ...

बलात्कार के बढ़ने के कारण क्या है

 पिछले कुछ सालों में बलात्कार और यौन शोषण के मामलों में बहुत तेजी आई है जिसने समाज को नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है और एक नई बहस को जन्म दिया है इसके कारण क्या है  हैदराबाद मैं पशु चिकित्सक दिशा के साथ हुआ बलात्कार और उसके बाद उसकी पेट्रोल डालकर जला कर हत्या. इस घटना ने पूरे देश को उबाल दिया आक्रोश से भर दिया और जनाक्रोश चारों तरफ फूटने लगा.   मीडिया के माध्यम से एक नई बहस शुरू हुई और लोगों ने अपनी अपनी राय स्पष्ट करना शुरू कर दिया लोग बलात्कार जैसी सामाजिक बीमारी से तुरंत छुटकारा चाहते हैं और सख्त कानून की डिमांड कर रहे हैं.  सरकार भी सख्त कानून की बात कर रही है लेकिन कानून सख्त होने के बावजूद भी बलात्कार जैसी घटनाएं नहीं रुक रही है. पिछले 10 साल के यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें बढ़ोतरी ही ही हुई है.  दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप के बाद से अब तक हैदराबाद दिशा गैंगरेप तक समाज में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने के लिए नहीं मिला है बल्कि यौन शोषण और बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है एनसीआरबी के आंकड़े यही बताते हैं कि बलात्कार के मामले  ...

नए साल की शुभकामनाएं

 नए साल के अवसर पर आपको शुभकामना देते हुए शब्दों का चुनाव बहुत ही चुनौती वाला है.  क्योंकि कोशिश जब यह होती है आपको जीवन भर की खुशियां, प्यार, स्नेह, सफलता और  यह दुनिया आपके कदमों में झुके.  जब जीवन की आकांक्षा हो कि आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट रहे, आपके होठों पर हमेशा मुस्कुराहट खिलती रहे, आंखों में खुशियों की चमक हो.  जब आप  उसके कोमल दिल पर, उसके नव युवती जैसे अल्हड़पन पर, कभी घरेलू लड़की जैसी सादगी पर, रानी जैसे वैभवशाली व्यक्तित्व पर, उसकी दिलकश आवाज पर, उसकी ऐसी खूबसूरत आंखों पर जो अपने आप से रिश्ता कायम कर लेती है. जिस पर आप पहली मुलाकात में ही फिदा हो गए हो,  जिसका दुख, संघर्ष, तकलीफें, दर्द  आपको अंदर तक झकझोर देता हो, यह सब कुछ आपको अपना लगता हो और आप उसकी खुशी के लिए प्रार्थनाएं करते हो. उसकी चेहरे की मुस्कुराहट देखकर आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती हो.   ऐसी शख्सियत को नववर्ष की शुभकामना देते हुए शब्दों का चुनाव चुनौतीपूर्ण हो जाता है.   ऐसे में बहुत ही सादगी से कहने का मन करता है यह नया साल आपके लिए सभी खुशियां...