किसानों का हर देश की उन्नति में विशेष योगदान होता है। किसान ही है जिनके बल पर देश अपने खाद्यान्नों को समृद्ध कर सकता है। राष्ट्रपिता गांधी जी ने भी किसानों को ही देश का सरताज माना था लेकिन देश की आजादी के बाद से अब तक किसानों के विकास के लिए ठोस काम नहीं किए गए। यह काम सिर्फ कागजों पर ही सिमट कर रह गया। जिसके चलते किसानों का विकास नहीं हो पाया है। लेकिन मोदी जी किसानों के विकास और हितों को लेकर नई योजना लेकर जल्द ही किसानों के सामने होंगे। किसानों को उपज का उचित दाम मिल सके इसके लिए भी प्रधानमंत्री मोदी गंभीर हैं। उनका कहना है भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश में सहकारिता प्रकोष्ठ के कार्क्रम प्रभारी कृष्णा झा का। कृष्णा झा ने बातचीत में कहा कि भारत का संपूर्ण विकास तभी होगा जब किसान खुशहाल होंगा। यदि हम गाजियाबाद के आस पास के क्षेत्र की बात करें तो यहां का किसान बहुत ही उपेक्षित है। उसे अपनी फसलों के लिए उचित दाम पर बीज, खाद, बिजली और पानी जैसी बुनियादी चीजों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। अभी कुछ दिन पहले मैं अपने साथ 28 गांव के प्रधान लेकर गाजियाबाद के सांसद वीके सिं...