Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2014

रितु बनी अल्पसंख्यक महिलाओं की नई रोशनी

सैंकड़ों महिलाओं का हुजूम, उदास आंखों में उम्मीद की आशा, कमर के बल झुकी अम्मा ने बहुत ही उम्मीद के साथ पूछा बिटिया मेरी पेंशन ही बंधवा दे। किसी महिला ने कहा कि बहन जी हमारा राशन कार्ड बनवा दो। हम गरीबों के लिए कुछ करवा दो मैडम जी। ऐसा ही कुछ मंजर था बुधवार को साहिबाबाद के गांव पसौंडा के नई रोशनी कार्यक्रम में। जिसे अलीशा एजूकेशनल एण्ड चैरीटेबल ट्रस्ट के सहयोग से संचालित किया गया। गाजियाबाद की समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष रितु खन्ना ने पसौंडा के पंचायती चौपाल पर महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि "नई रोशनी" यूपी सरकार की अल्पसंख्यक महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजना है। अल्पसंख्यक मंत्रालय की इस योजना में जैन, पारसी, सिख, ईसाई, मुस्लिम और बौध की महिलाओं के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिससे इस वर्ग के परिवार भी समाज की मुख्य धारा में शामिल हो सकेंगे। हमारा उद्देश्य है महिलाएं अपने हक की लड़ाई कैसे लड़े, वोट का अधिकार क्या है?,  अपना बिजली का बिल कैसे भरें, बैंक में अपना खाता कैंसे चलाएं और साथ ही यूपी सरकार की पढ़े बेटिया...

लोकसभा चुनाव होने लगे हैं हिंसात्मक

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही  राजनैतिक पार्टियों के बीच घमासान जुबानी  होने के साथ साथ हिंसक तक होता जा रहा है। प्रत्याशी एक दूसरे को बरदाश्त नहीं कर पा रहे हैं। कार्यकताओं का जोश हिंसात्मक रूप अख्तियार करता जा रहा है। एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। यह लड़ाई वैचारिक होने की बजाय वर्चस्व के युद्ध में तब्दील होता जा रहा है। बीजेपी के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी  का सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर तीखा जुबानी युद्ध हो या फिर आप पार्टी के अरविंद केजरीवाल का बीजेपी, कांगेस, सपा, बसपा को एक ही लठ से हांकने की अदा हो। मोदी का चाय की चुस्की लेते हुए राहुल को तरह तरह के नामो ं से मानसिक रुप से घेरेने की कोशिश हो। वहीं सपा तीसरे मोर्चा की  हवा बनाते हुए अपनी ही ढपली अपना ही राग अलापने में लगी हुई है। वहीं बसपा का हाथी चुपचाप अपनी मस्त चाल से चला जा रहा है। जिसकी  किसी को खबर नहीं है। ऐसे में एक खबर ने मुङो सोचने पर मजबूर कर दिया। वो थी  उत्तर  प्रदेश में अमेठी के पीपरपुर थाने में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी  के समर्थकों ने एक द...