Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2013

2013 में हावी रहा यौन उत्पीड़न का मुद्दा

  महिलाओं की अस्मिता, सम्मान और सुरक्षा को लेकर भारतीय जनमानस की चेतना जागृत करने तथा युवाओं में अभूतपूर्व आक्रोश की ज्वाला पैदा करके उन्हें सड़कों पर उतार देने वाले निर्भया कांड के असर से बीते पूरे साल यौन उत्पीडन का मुद्दा हावी रहा।       न्यायमूर्ति जे एस वर्मा कमेटी की सिफारिशों के अनरूप घार की चहार दीवारी से लेकर सार्वजनिक और कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनने के साथ ही पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर तमाम सुधार किये गये जिसके परिणामस्वरुप आधी आबादी के उत्पीडन के न सिर्फ रिकार्ड मामले दर्ज किये गये बल्कि कानूनविद, राजनेता, धर्मगुरू नौकरशाह, पत्रकार और सगे संबंधियों के यौन उत्पीडन के आरोपों की गिरफ्त में आने से आस्था, विश्वास, भरोसा और स्थापित मान्यताएं तार-तार होती रहीं।       दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को चलती बस में जानवरों की तरह भयानक दरिंदगी से सामूहिक दुष्कर्म की शिकार असहाय लेकिन बहादुर बिटिया की चीत्कार देश, विदेश में गूंजती रही। दिल को दहलाकर रख देने वाली इस घाटना से उद्वेलित युवाओं के स्वत.स्फूर्त आंदोलन से जागी सर...

नहीं भूला पाएगा 2013 को मुजफ्फरनगर

देश के मानचित्र पर गुड, खांडसारी की मिठास और आपसी सौहार्द्र की वजह से मोहव्बत नगर के नाम से पहचान बनाने वाले मुजफ्फरनगर जिले के लोगों के लिये कवाल गांव की घटना और गन्ना किसानों की परेशानी के कारण बीता वर्ष कडवाहट भरा रहा।       जिले के जानसठ इलाके के कवाल गांव में 27 अगस्त को छेडछाड को लेकर हुयी दुखद घाटना के बाद सात सितम्बर को नगला मंदौड में पंचायत के बाद अचानक भड़की साम्प्रदायिक हिंसा ने गंगा, जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की भावना को तार-तार कर एक दूसरे को खून का प्यासा बना दिया। इस घटना ने जहां एक दूसरे के विश्वास को तोडा वहीं नफ्करत की आग पडोसी जिलों में फैल गयी।       कंवाल की घटना के बाद दोनों सम्प्रदायों के बीच हुयी हिंसा को काबू करने के लिए जिला प्रशासन को ग्रामीण क्षेत्रों में सेना बुलानी पडी। ऐसा मंजर आजादी के समय भी इस क्षेत्र में देखने को नहीं मिला। इस घटना में कई निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पडी और बडे पैमाने पर सम्पति को नुकसान पहुंचा।   इस घटना के बाद मुजफ्फरनगर शहर में कोतवाली नगर, सिविल लाइन्स और नई मण्डी थाना क्षेत्रों में क...