Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2013

एक छोटी सी मुलाकात गाजियाबाद मेयर तेलूराम काम्बोज के साथ

अजय शर्मा कुछ दिन पहले मुझे गाजियाबाद जाने का मौका मिला और मैं पहुंच गया गाजियाबाद के मेयर तेलूराम काम्बोज के आवास और कार्यालय पर। वक्त रहा होगा लगभग 11.30 का। मैंने जो देखा उसे देखकर दंग रह गया। तेलूराम काम्बोज अपने कार्यालय में एकदम अकेले बैठे हुए थे।  एक भी व्यक्ति उनके पास मौजूद नहीं था। मैंने उम्मीद की थी कि मेयर के यहां थोड़ी सी भीड़ देखने को मिल सकती है फरियादियों या मिलने वालों की। लेकिन मुझे निराशा हुई। मैं थोड़ी देर तक उनके ऑफिस के बाहर पार्क की रेलिंग के सहारे खड़ा रहा यह सोचते हुए शायद कोई मुझे गलत साबित कर दे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कुछ देर बाद उनकी सुरक्षा में लगा पुलिस का सिपाही अपनी स्पलेंडर पर आया। लेकिन वो भी अंदर नहीं गया। आखिरकार मैंने अंदर जाने का फैसला किया। अंदर जाकर मैंने मेयर साहब को अपना परिचय दिया और मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की। और औपचारिकता की बातें होती रहीं। बातों ही बातों में उन्होंने अपना पत्रकारिता का अनुभव मुझ से शेयर किया। जब मैं चलने लगा तो उन्होंने कहा कि कोई काम था क्या आपको ? मैंने कहा नहीं और मुस्कराया। उसी वक्त एक किताब उनकी टेबल पर...

शोमा चौधरी ने राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने मांगी माफी

नयी दिल्ली तहलका यौन उत्पीड़न मामले को दबाने के आरोप का सामना कर रही वरिष्ठ पत्रकार शोमा चौधरी ने साप्ताहिक पत्रिका के प्रबंध संपादक पद से आज इस्तीफा दे दिया । शोमा ने तहलका के संपादक तरूण तेजपाल द्वारा एक युवा महिला पत्रकार के यौन उत्पीड़न मामले से निपटने में हुई खामियों के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने सफाई दी और माफी भी मांगी । आज सुबह तहलका के पत्रकारों को लिखे अपने त्याग-पत्र में शोमा ने कहा कि उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया क्योंकि उन्हें महसूस हुआ कि उनकी निष्ठा के बारे में बार-बार सवाल किए जाने से पत्रिका की छवि धूमिल होगी । गौरतलब है कि तहलका और तेजपाल द्वारा स्थापित इससे जुड़ी कंपनियों में 45 साल की शोमा एक शेयरधारक हैं । शोमा ने कबूल किया कि वह अलग तरह से मामले से निपट सकती थी। उन्होंने यह कहते हुए मामले को दबाने के आरोप को खारिज कर दिया, पहले जो कदम उठाए गए उन्हें किसी भी तरह से मामले को दबाने की कोशिश नहीं कहा जा सकता। राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने दी गयी सफाई में शोमा ने पीडिम्त पत्रकार द्वारा उनसे शिकायत करने के बाद हुए घटनाक्रमों की जानकारी दी। शोमा ने कहा, य...