. अजय शर्मा की कलम से तांडव फिल्म वेब सीरीज पर करणी सेना ने पूरे देश में अपना विरोध प्रदर्शन किया। राष्टीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने फिल्म को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया कि संगठन हिन्दू धर्म और संस्कृति का अपमान सहन नहीं करेगा। लेकिन सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात है कि करणी सेना ने उत्तर प्रदेश में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। काफी जिलों से खबरें आई हैं लेकिन गाजियाबाद में हुआ विरोध प्रदर्शन विमर्श का विषय है। गाजियाबाद में इसकी कमान जिला अध्यक्ष महिला शक्ति वंदना सिंह के हाथ में थी। जिला अध्यक्ष विवेक तोमर शहर से बाहर थे। ऐसे में वंदना सिंह ने संगठनात्मक कार्यकुशलता का जो परिचय दिया है वह काबिले तारिफ है। मैं आपको यहां पर एक बार फिर से याद दिलाना चाहता हूं जब दिसंबर के महीने में करणी सेना की कार्यसमिति की बैठक यहां पर हुई थी। तब यह बात मैंने कही थी कि गाजियाबाद में करणी सेना की धमक आने वाले समय में सुनाई देगी। अब उसका आगाज हो चुका है। जिस तरह करणी सेना ने तांडव फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है वह बताने के लिए काफी है कि सामाजिक परिवर्तन की एक नई बयार शुरू हो चु...