दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार 21 जनवरी को जो वीडियो भेजे गए हैं उसकी समीक्षात्मक रिपोर्ट 1. बादली रैली के लिए कुछ वीडियो भेजे गए हैं जिसमें किसी भी व्यक्ति की बाइट नहीं है. सिर्फ विजुअल हैं और उनका भी स्तर अच्छा नहीं है. 2. इस रैली में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं मंडल स्तर से लेकर विधानसभा स्तर के कांग्रेसी पदाधिकारियों की वाइट ली जा सकती थी लेकिन नहीं ली गई. 3. इस रैली का नेतृत्व कौन-कौन लोग कर रहे थे उनकी बाइट ली जा सकती थी. 4. जहां-जहां से रैली गुजरी वहां के दर्शक या फिर स्थानीय नागरिकों की बाइट क्यों नहीं ली गई. 5. रैली के दौरान दिल्ली पुलिस की क्या व्यवस्था थी. 6. इस रैली की स्क्रिप्ट क्यों नहीं भेजी गई और ना ही इनफॉर्मेटिव डिटेल भेजी गई है. 7. रिपोर्टिंग टीम की तरफ से कोई भी ओपनिंग, क्लोजिंग और स्टोरी को लिंक करते हुए पीटीसी नहीं इस्तेमाल की गई हैं. 8. इस रैली के ऊपर आप पार्टी और बीजेपी पार्टी का भी रिएक्शन ले लेना चाहिए था. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. 9. यदि आ...