Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2018

सर्फाबाद नोएडा---- आजादी से पहले और आजादी के बाद

सर्फाबाद नोएडा  आजादी से पहले और आजादी के बाद  ‘यादवों के गांव की 13 पीढ़ियों का विशालतम इतिहास‘  प्रस्तावना  दुनिया के मानचित्र में ग्रामीण भारत की पहचान रखने वाला अपना देश हिंदुस्तान आज जीवन के हर क्षेत्र में विकास कर रहा है।  चाहे वह रियल एस्टेट सेक्टर हो या फिर सूचना प्रौद्योगिकी का क्षेत्र हो। भारत की पहचान एक विकासशील देश के रूप में होती है लेकिन इसके बावजूद भी अपने देश हिंदुस्तान ने अपनी ग्रामीण पहचान और सादा जीवन को जीवंत रखा है। किसी भी जीवन देश के लिए मजबूत और स्वतंत्र लोकतंत्र का होना महत्वपूर्ण जरूरत है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और तमाम तरह के उतार-चढ़ाव देखने के बावजूद इसकी लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती गई है। बीच में कुछ झटके, हिचकोले आए लेकिन यह आगे बढ़ता गया। इसके साथ-साथ भारत का साहित्य सृजन भी समृद्ध होता गया है, ऐसे में भारतीय मीडिया तथा साहित्य का दायित्व और बढ़ जाता है कि वह देश समाज, राजनीति, कला और दुनिया में जो घटित हो रहा है उसे बिना किसी लाग लपेट, बिना किसी दबाव और पूरी सच्चाई के साथ दो टूक शब्दों में पाठकों के सा...