Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2017

whisky, smoke and beautiful

सुरा, सुटटा और सुंदरियां खूबसूरत अंगुलियों में स्टाइल से फंसी हुई सिगरेट और दूसरे हाथ में जाम या फिर एक बेहद ही खूबसूरत लड़की अपने ही अंदाज में शराब को सिप करके पीते हुए और साथ ही सिगरेट का कश लगाती हुई हॉलीवुड और बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आया करती थी। जब भी महिला पियक्कड़ किरदारों का जिक्र चलेगा तब साहेब बीवी और गुलाम की मीना कुमारी का नाम लिया जाएगा। वहीं सिगरेट के धुए के छल्ले बनाने की अदा का जिक्र चलेगा तो दम मारो दम फेम जीनत अमान का नाम याद किया जाएगा। आज यही सुरा- सुट्टा कल्चर मेट्रो और महानगरों की पहचान बनता जा रहा है। यदि आपने आज से लगभग 10-15 साल पहले किसी युवती को सरेआम सिगरेट का कश लगाते हुए देखा होगा तो आपकी आंखे एक बारगी पथरा गई होंगी। सोच रहे होंगे कि ये क्या मंजर है? लेकिन आज मौजूदा परिदृश्य में एक बहुत ही मामूली सी बात लगती है। आज हर तीसरी लड़की के हाथ में सिगरेट नजर आती है। चाहे वह वर्कप्लेस या कैंटीन हो या फिर पान बीड़ी का खोखा। बस मौका मिलना चाहिए। कभी किटी पार्टियों में चाय चला करती थी और आज शराब व सिगरेट ने उसकी जगह ले ली है। तो आइए आज इसी सुरा सुट्टा और सुं...