आज के मौजूदा समय में लोगों के लिए अभिव्यक्ति के तमाम विकल्प सामने आ रहे हैं, वहीं इस पर अंकुश लगाने की प्रक्रिया भी पूरे विश्व में किसी न किसी रूप में चल रही है। जहां कहीं भी सरकार को आंदोलन का धुआं उठता दिखाई देता है, तुरंत सरकार की नजर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर टिक जाती है और सीधे तौर पर अंकुश लगाने से जरा भी नहीं हिचकती है। क्योंकि सोशल मीडिया के ये प्लेटफार्म सिर्फ व्यक्तिगत जानकारियों के लिए ही प्रयोग में नहीं लाए जाते बल्कि राजनीतिक और सामाजिक मामलों में लोगों की रुचि का भी काम करते हंैं। तो आइए जानने और समझने का प्रयास करते हैं कि क्या है सोशल मीडिया, क्या है इंटरनेट की उपयोगिता सोशल मीडिया में और क्यों है सरकार इसको लेकर सतर्क और सख्त? सोशल मीडिया क्या है? सोशल मीडिया एक तरह से दुनिया के विभिन्न कोनों में बैठे उन लोगों से संवाद है जिनके पास इंटरनेट की सुविधा है। इसके जरिए ऐसा औजार पूरी दुनिया के हाथ लगा है, जिसके माध्यम से वे न सिर्फ अपनी बातों को दुनिया के सामने रखते हैं, बल्कि वे दूसरी की बातों सहित दुनिया की तमाम घटनाओं से अवगत भी होते हैं। इसके यूजर यह ...