अचानक से गंजापन आना और बालों का झड़ना बीमारी का कारण हो सकता है और ऐसे में आपको तुरंत डाक्टरी सलाह लेनी चाहिए। गंजेपन के इलाज पर अब तक काफी रिसर्च की जा चुकी है। फिर से बाल उगाने में सफलता अभी भी ना के बराबर ही मिली है। गिरते या झड़ते बालों को वापस भले ही नहीं लाया जा सकता लेकिन इन्हें रोका जरुर जा सकता है। ऐसे में लोगों के बीच यह चर्चा और जिज्ञासा का विषय है कि गंजापन क्या और कैसे यह लोगों में होता है। इसी जुड़े कुछ तथ्यों पर हम चर्चा करेंगे। गंजापन क्या है गंजापन की स्थिति में सिर के बाल बहुत कम रह जाते हैं। गंजापन कम या अधिक हो सकता है। गंजापन को एलोपेसिया भी कहते हैं। जब असामान्य रूप से बाल बहुत तेजी से झड़ने लगते हैं तो नये बाल उतनी तेजी से नहीं उग पाते या फिर पहले के मुकाबले बाल पतले या कमजोर उगते हैं। इस कारण बालों का कम होना या कम घना होना शुरू हो जाता है ऐसी स्थिति गंजेपन की ओर जाती है। गंजेपन के प्रकार 1.एंड्रोजेनिक एलोपेसिया- यह सबसे ज्यादा लोगों में होने वाला गंजापन है और महिलाओं से ज्यादा पुरुषों में होता है। इसीलिए इसे पुरुषों का गंजापन भी कहा जाता है। यह स्...