Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2011

गुमनामी का सितारा राज किरण

कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ने के लिए मिली कि ऋषि कपूर ने गुमनामी के अंधरे में खो चुके अभिनेता राज किरण को ढूंढने में सफलता हासिल की है। आज इस बात को मालूम चले काफी दिन बीत चुके हैं लेकिन राज किरण के बारे में कोई नया अपडेट सुनने और पढ़ने के लिए नहीं मिला। जब भी राज किरण का नाम सुनता हूं तो बरबस उनकी आंखे और घुंघराले बालों वाला चेहरा सामने घूम जाता है। राज किरण की फिल्मों में कर्ज, सौतेला पति, घर हो  तो ऐसा, वारिस और अर्थ में निभाए किरदार याद आ जाते हैं। हो सकता है आज के युवाओं ने राज किरण का नाम न सुना हो। लेकिन उन पर फिल्माए कुछ गाने जरुर गुनगनाए होंगे। मुझे पूरा यकीन है कि फिल्म ' अर्थ ' में शबाना आजमी और उन पर फिल्माया गया गाना -' तुम इतना जो मुस्करा रहे हो ...' गुनगुनाया जरूर होगा। मुझे अभी तक राज किरण की फिल्म हिप हिप हुर्रे याद है जो मैंने कभी टेलीविजन पर देखी थी। फिल्म मन को छू गई थी। उस वक्त अनिल कपूर और राज किरण में काफी समानताएं आंकी जाती थी। दोनों लुक्स में भी लगभग समान ही थे। राज ने एक - दो फिल्मों में अनिल कपूर के भाई का किरदार भी निभाया। यही वह दौर था...