गाजियाबाद के महापौर के राजनीतिक संग्राम में कुर्सी का घमासान शुरू हो चुका है। समाजवादी पार्टी से रितु खन्ना के नाम की अपुष्ट चर्चाओं के बाद राष्टीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद महापौर सीट के लिए डॉ प्रगति त्यागी के नाम की प्रेस वार्ता में घोषणा की। पार्टी के कार्यकारी राष्टीय अध्यक्ष रौशन लाल गुप्ता ने महापौर के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा के अलावा पार्षद पद के नामों के प्रत्याशियों के नाम की भी घोषणा की। उम्मीदवार डॉ प्रगति त्यागी ने प्रेस वार्ता में सवालों के जवाब में कहा कि वे नारी सशक्तिकरण के मुददे पर चुनाव लड़ेगी। वे एक चिकत्सक होने के नाते जानती हैं कि गाजियाबाद की महिलाएं मानसिक और शारीरिक रूप से सक्षम नहीं हैं। इसलिए वे इस दिशा में भी प्रमुखता से कार्य करेंगी। उन्होंने संवाददाता को बताया कि वे गाजियाबाद को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना चाहती हैं। यह भी उनके उददेश्यों में से एक है। प्रेस वार्ता में प्रमुख लोगों में चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव त्यागी, महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा दोषी, जिला मंत्री श्रीमती राज, जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ ...