Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2017

लालू का दर्द

पांच राज्यों के विधान सभा चुनावों के नतीजों के तुरंत बाद लालू प्रसाद यादव ने कहा कि धर्म निरपेक्ष और सामाजिक न्याय वाले राजनैतिक दलों को एकजुट करेंगे। उन्होंने हिन्दुस्तान अखबार के पटना एडिशन के राजनीतिक संपादक विनोद बंधु से एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि मैं फासिस्ट ताकतों को रोकने के लिए सबको एकजुट करने में अपनी भूमिका अदा करूंगा, आज देश के सामने कटटरपंथी ताकतों ने बड़ी चुनौती पेश की है। लालू का स्टेटमेंट सीधे तौर पर बीजेपी को निशाने पर ले रहा है। बीजेपी को इतना जन समर्थन बाकी अन्य पार्टियों के लिए मंथन का विषय है। आखिरकार इस देश की जनता चाहती क्या है। क्यों ये लोग देश की नब्ज पकड़ने में फेल हो गए।